Showing posts with label मुस्कान. Show all posts
Showing posts with label मुस्कान. Show all posts

Wednesday, September 28, 2011

ना कोई सूरत भाती,ना कोई मुस्कान लुभाती

ना कोई सूरत
भाती
ना कोई मुस्कान
लुभाती
दिल में दहशत
मन में शक पैदा
करती
निरंतर लुटता रहा
बार बार सहता रहा
अब हिम्मत नहीं
करती
दिल को सुकून दे सके 
किश्ती को किनारे
पहुंचा सके
मांझी की
तलाश फिर भी
बंद न होती
 28-09-2011 
1580-151-,09-11

Saturday, July 23, 2011

चेहरे से मुस्कान हटती नहीं

याद उनकी निरंतर

सताती

वो हैं की लौटती नहीं

उम्मीद कम होती नहीं

जान भी निकलती नहीं

रोने की

मुझे आदत नहीं

चेहरे से

मुस्कान हटती नहीं

दुनिया समझती

मुझे कोई गम नहीं

उनसे जुदायी

मौत से कम नहीं

फूल खिला ज़रूर पर

महक नहीं

सांसें चलती ज़रूर

पर जीने की

ख्वाइश नहीं

23-07-2011

1218-98-07-11

Sunday, April 3, 2011

इशारे से बुलाया था

इशारे से बुलाया था
मुस्कान से लुभाया था
कानों में
कुछ बुदबुदाया था
हमने
इश्क का आगाज़ समझा
हम ख़्वाबों में खो गए
वो नज़रों से ओझल
हो गए
खुद महफ़िल से चले गए
साज़ दिल का छेड़ गए
बजने से पहले ही
तोड़ गए
ज़िन्दगी निरंतर,ग़मों से
भर गए
03-04--11
590—23 -04-11

Monday, March 28, 2011

काँटों की चुभन,सहता रहता

फूलों को देखता
खुद को भूलता 
उनमें खोता
सपनों के संसार में
विचरता
मस्त होता 
मीठी नींद सोता
आँख खुलते ही
हकीकत से
वाकिफ होता 
कंटीले
कैक्टसों के बीच
खुद को पाता 
कांटे जिस्म को
अन्दर तक छेदते
दर्द से बेहाल करते
काँटा निकालने की
कोशिश में
लहुलुहान होता
खून का घूँट पीता
उफ नहीं करता
काँटों की चुभन
सहता रहता
मुस्कान से छुपाता
निरंतर
खुशी बांटने की
कोशिश करता रहता
28-03-03
527—197-03-11