Showing posts with label मोह. Show all posts
Showing posts with label मोह. Show all posts

Friday, May 4, 2012

तुम्हें याद करना.....ना तो मेरी आदत ना ही मजबूरी


तुम्हें याद करना
ना तो मेरी आदत
ना ही मजबूरी
वो जीने के लिए
आवश्यकता मेरी
ह्रदय को
धड़कने के लिए रक्त
साँस के लिए हवा
मन को
जीवित रखने के लिए
तुम्हें याद करना
सपनों में देखना
मेरे लिए आवश्यक है
ह्रदय धडक भी ले
साँस भी आ रही हो
अगर मन निर्जीव हो
तो मैं जीवित कैसे हो
सकता हूँ
फिर खुद को जीवित
रखने के लिए
अगर तुम्हें याद 
करता हूँ
सपने में देखता हूँ
तो क्या अनुचित 
करता हूँ
तुम्हें तो प्रसन्न होना
चाहिए
मेरे साथ होते हुए
बिना भी
मेरे जीवन की कारक हो
बिना तुम्हारी यादों के
मेरा अस्तित्व ही
नहीं है
04-05-2012
495-10-05-12

Thursday, February 9, 2012

क्यों होता है सब ?

मन उदास
ह्रदय व्यथित
इतना करा,इतना सहा
फिर भी
क्यों होता नहीं कोई खुश?
सारी इच्छाएं
सारे सपने ,सारे लक्ष्य
क्यों होते हैं सब ध्वस्त?
सारी प्रार्थनाएं ,पूजा पाठ
क्यों
सब होते हैं व्यर्थ ?
क्यों सुनता नहीं इश्वर?
कब तक रोना है ?
खुश दिखना है
क्यों बताता नहीं कोई ?
सारी हिम्मत,सारे होंसले
क्यों लेते नहीं विराम ?
निरंतर चलते रहने का
करते रहने का
क्यों जाता नहीं विचार?
क्यों कम नहीं होती ?
जीने की इच्छा
कम नहीं होता
मोह अपनों का
छूटता नहीं संसार
क्यों मानता नहीं ये मन?
ना मिला जब उत्तर
किसी को
कैसे मिलेगा मुझको?
क्यों समझाता नहीं कोई?
हंसू या रोऊँ
या फिर चुपचाप सहूँ
जब ऐसे ही जीना है
ऐसे ही जाना है
समझ नहीं आता
फिर भी
क्यों व्यक्त करता हूँ ?
कुंठा अपनी
क्यों लिखता हूँ सब ?
कब,कैसे और किससे
पता चलेगा ?
क्यों होता है सब ?
09-02-2012
128—39-02-12

Saturday, July 9, 2011

दिल तुम्ही से लगाते हैं

उसने मुझे मोह लिया
दिल बेकाबू हुआ
खुद को ना रोक सका
हाथ पकड़ लिया
इजहारे -ऐ-मोहब्बत
करने लगा
उसका चेहरा तमतमा
गया
गुस्से से लाल हुआ
शर्म नहीं आती
खुले आम  हाथ
पकड़ते हो
इजहारे -ऐ-मोहब्बत
करते हो
मिलना ही है तो
निरंतर अकेले में मिलो
बातें दिल की करो
आखिर हम भी 
तुम्ही को चाहते हैं 
दिल तुम्ही से
लगाते हैं
09-07-2011
1160-44-07-11

Monday, March 28, 2011

पुष्प की व्यथा



पौधे को
बड़े चाव से रोपा
प्यार से सींचा
स्नेह से पाला
यौवन पर पहुंचा
एक कली को
जन्म दिया
कली,पुष्प बनी
महक से अभीभूत किया
रूप-रंग से मोहित किया
निर्ममता से तोड़ा गया
पालनहार,भक्षक बना
यम का रूप दिखाया
मंदिर,मज़ार पर
चढ़ाया गया
गले का हार बना
दुःख,सुख के मौके पर
उपयोग हुआ
मंतव्य संपन्न हुआ
यूँ ही फैंका गया
कुचला गया
वो रोता रहा
जग हंसता रहा
निरंतर, पुष्प के साथ
ऐसा व्यवहार होता रहा
पुष्प की व्यथा पर
ध्यान किसी ने ना
दिया
वो सदियों से सब
सह रहा
अब भी जगत को
मोह रहा
28-03-03
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
525—195-03-11