Showing posts with label स्नेह. Show all posts
Showing posts with label स्नेह. Show all posts

Wednesday, December 5, 2012

जिसने भी स्नेह से गले लगाया



जिसने भी
स्नेह से गले लगाया
मुझे जीवन दर्शन
समझाया
विपत्ति में साथ निभाया
समय से लड़ना सिखाया
हर पल अपने साथ पाया
साथ रोया साथ हंसा
उसे ही
माँ का रूप समझा मैंने
उसे ही नमन किया मैंने
901-19-05-12-2012
माँ,स्नेह

Sunday, December 2, 2012

उदास मन को चाहिए



उदास
मन को चाहिए
एक प्यार भरा दिल
मुस्काराता चेहरा
जो कंधे पर
हाथ रख कर कह दे
मैं तुम्हारे साथ हूँ
हिम्मत और धीरज
से काम लो
खुद में विश्वास रखो
सब ठीक हो जाएगा
इश्वर के यहाँ देर है
मगर अंधेर नहीं
देर से ही सही
एक दिन तुम्हें चैन
अवश्य मिल जाएगा
888-07-02-12-2012
मन,उदास,स्नेह,विश्वास,जीवन, चैन,इश्वर

Friday, April 20, 2012

मेरे ह्रदय के रक्त का रंग कैसा है


जानना चाहता था
मेरे ह्रदय के
रक्त का रंग कैसा है
छुरी हाथ में लेकर
उसे चीर दिया
देखा तो पाया
रक्त आधा लाल आधा
काला था
समझ गया काला रक्त
घ्रणा,इर्ष्या द्वेष से
रोग ग्रस्त है
लाल रक्त
ईमान,प्यार,स्नेह का है
मैं खुश भी हुआ
दुखी भी हुआ
क्यों पूरा
रक्त लाल ना था
आत्म मंथन किया
तो सत्य जान गया
अब निश्चय कर लिया
रोगग्रस्त रक्त को भी
लाल करना है
इर्ष्या,द्वेष,घ्रणा से
मुक्त होना है
स्नेह व प्यार से जीना है
20-04-2012
466-47-04-12

Thursday, January 19, 2012

सोना तो सोना ही रहेगा



वक़्त की मार से
काला पड़ गया
मिटटी में दबा हुआ
लोहे का टुकडा
सदा सोचता था
कोई उसे मिटटी से निकाले
झाड पोंछ कर फिर से
काम आने लायक बना दे
किस्मत ने
उसे चमकते सोने का
साथ दे दिया
सोने का साथ मिलते ही
लोहा चमकने लगा
भ्रमित हो गया
अपने को
सोना समझने लगा
सपनों की
दुनिया में खोने लगा
राह से भटकने लगा  
निरंतर सोने का सानिध्य
चाहने लगा
भूल गया था
सैकड़ों हथोड़े खाया हुआ
कई बार तपाया गया
लोहे का टुकडा था
सोने के साथ कितना भी
चमक जाए 
लोहा ही रहेगा
एक दिन उसने सुन लिया
कोई कह रहा था
लोहा सोने के साथ
क्या कर रहा
तुरंत उसे याद आया
वो मात्र लोहे का टुकडा था
सोना तो सोना ही रहेगा
निरंतर चमकता रहेगा
जिसे के भी साथ रहेगा
उसकी कीमत बढ़ाएगा
सोच विचार के बाद
विनम्रता से सोने से बोला
मुझे भूलना नहीं
निरंतर साथ निभाना
दूर से ही सही
अपनी चमक से
नहलाते रहना 
ज़िन्दगी के हथोडों से
बचने का तरीका बताते रहना
कभी पथ से ना डिगने देना
मंजिल तक पहुंचाना
फिर से 
किसी लायक बन कर
किसी के काम आऊँ
ऐसी हिम्मत देते रहना 
अपना स्नेह बनाए
रखना
19-01-2012
65-65-01-12

Thursday, December 29, 2011

मन के उद्यान में

मन के उद्यान में 
स्नेह,प्रेम से वंचित
भावनाओं के वृक्ष
अनमने भाव से
निस्तेज खड़े हुए
ना कुम्हलाये
ना मुरझाये
ना ही सूखे
स्नेह के फल ,
प्रेम के फूलों की
चाहत में
फिर भी जीवित  
आशा में
आकुलता से देख रहे
प्रतीक्षारत हैं
उसके लिए
जो अथक प्रयास के
बाद भी
उन्हें कभी मिला नहीं
 आशा उनकी
अभी भी जीवित
निरंतर व्याकुल
प्रेम भरे दो शब्द
सुनने के लिए
घ्रणा और स्वार्थ के
बादल छंट जाएँ
भावनाओं के आकाश में
प्रेम,स्नेह सम्मान की
किरणें प्रकट हो
मन के उद्यान को
फिर बहारों से
सुसज्जित करे
अपनों से रिश्तों पर
आस्था,विश्वास को
बनाए रखें
29-12-2011
1899-67-12

Sunday, September 11, 2011

उनसे अपनत्व का आभास हुआ

नीरस जीवन को
सुखद अवसर प्राप्त हुआ
उनसे अपनत्व का
आभास हुआ
स्नेह से दो शब्द कहे
ह्रदय से आशीर्वाद दिया
मन से वो प्रसन्न हुए
कोटि कोटि धन्यवाद दिया
मुझे नया विश्वास मिला
मन के परिवार में
एक साथी जुड़ गया
जीवन में नयी आशा का
संचार हुआ
मन में प्रश्न खडा हुआ
मुझे झकझोर दिया
क्यों ना बड़े छोटों को
आशीर्वाद प्रदान करें
छोटे बड़ों का सम्मान करें
रिश्तों को प्रघाड करें
उत्कृष्ट व्यवहार और
अपनों सा  प्यार करें
वैमनस्य को दूर करें
सब मिल कर हँसते रहें
परमात्मा के सपने को
साकार करें
11-09-2011
1483-55-09-11

Monday, March 28, 2011

पुष्प की व्यथा



पौधे को
बड़े चाव से रोपा
प्यार से सींचा
स्नेह से पाला
यौवन पर पहुंचा
एक कली को
जन्म दिया
कली,पुष्प बनी
महक से अभीभूत किया
रूप-रंग से मोहित किया
निर्ममता से तोड़ा गया
पालनहार,भक्षक बना
यम का रूप दिखाया
मंदिर,मज़ार पर
चढ़ाया गया
गले का हार बना
दुःख,सुख के मौके पर
उपयोग हुआ
मंतव्य संपन्न हुआ
यूँ ही फैंका गया
कुचला गया
वो रोता रहा
जग हंसता रहा
निरंतर, पुष्प के साथ
ऐसा व्यवहार होता रहा
पुष्प की व्यथा पर
ध्यान किसी ने ना
दिया
वो सदियों से सब
सह रहा
अब भी जगत को
मोह रहा
28-03-03
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
525—195-03-11