Showing posts with label विश्वाश. Show all posts
Showing posts with label विश्वाश. Show all posts

Sunday, March 24, 2013

अब मैंने डायरी लिखना बंद कर दिया है


अब मैंने डायरी लिखना
बंद कर दिया है
डायरी के पन्ने खुद भी पढता हूँ
तो उबकाई आने लगती है
डायरी भरी हुई है
रिश्तों के टूटने की यादों से
दोस्ती को दुश्मनी में
बदलने के किस्सों से
इर्ष्या और होड़ में फंसे
लोगों के किस्सों से
अपनों पर अपनों के
हमले की कहानियों से
विश्वाश पर विश्वासघात की
जीत के रोमांच से भरी 
घटनाओं से
सोचता हूँ अगर डायरी
किसी बच्चे के हाथ पड़ गयी
खेलने कूदने की उम्र में ही
उसे ज़िन्दगी की हकीकत
पता चल जायेगी
समय से पहले ही उसे
ज़िन्दगी से घ्रणा होने लगेगी
जब तक दूर है
ज़िन्दगी के काले सच से
तब तक तो ज़िन्दगी को
हँसते खेलते जी ले
इसलिए अब मैंने डायरी
लिखना ही बंद कर दिया है
केवल यादों उजले पक्ष से भरे
पन्नो को सम्हाल कर रखूंगा
बाकी पन्नों को नष्ट कर दूंगा
44-44-24-01-2013
विश्वाश, विश्वासघात,यादें ,ज़िन्दगी,जीवन,याद,इर्ष्य,रिश्ते ,डायरी
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Sunday, August 14, 2011

हास्य कविता-मनुष्य बन्दर का वंशज है

हंसमुखजी
कन्या महाविद्यालय में
व्याख्याता थे
छात्राओं को मनुष्य के
उत्पत्ती और विकास
के बारे में पढ़ा रहे थे
उन्होंने छात्राओं से
सवाल किया
क्या आपको यकीन
होता है ?
मनुष्य बन्दर का
वंशज है
एक चंचल छात्रा ने
जवाब दिया
खुद को शीशे में
देखती हूँ
तो यकीन नहीं होता
आपको देखती हूँ
तो यकीन होने लगता है
निरंतर
आपकी हरकतें देख कर
यकीन,विश्वाश में
बदल जाता है
14-08-2011
1359-81-08-11

Friday, July 15, 2011

आस्था और विश्वाश से जीवन जीता हूँ

जीवन की
तीक्ष्ण परिस्थितियों
से थकता हूँ
निरंतर परमात्मा के
चरणों  में शीश
नवाता हूँ
एकाग्रचित्त नमन
करता हूँ
मन में शीतलता का
अनुभव करता हूँ
स्वयं को पहले से
व्यवस्थित पाता हूँ
पुन: कर्म में जुटता हूँ
सहजता से
स्थितियों से निपटता हूँ
आस्था और विश्वाश से
जीवन जीता हूँ 
15-07-2011
1189-72-07-11

आस्था

मूसलाधार वर्षा आये
खेतों में हरयाली छाये
सूखे खेत में खडा किसान
आशा से
निरंतर आकाश को
निहार रहा था
परमात्मा से प्रार्थना
कर रहा था
इस बार अवश्य सुनेगा
मन में विश्वाश था
फैसला जो भी होगा
सर झुका कर मानेगा
इस बार नहीं सुना
तो अगली बार सुनेगा
आस्था का सवाल था
परमात्मा में आस्था
उसका
जीवन आधार था
15-07-2011
1186-69-07-11

Friday, April 1, 2011

दर्द के साथ जीना सीख लो,दर्द कम हो जाएगा



 दर्द के साथ
जीना सीख लो
दर्द कम हो जाएगा
मोहब्बत से रहना
सीख लो
नफरत से नाता टूट
जाएगा
इच्छाओं पर
 नियंत्रण करो  
मन संतुष्ट हो
जाएगा
कर्म करना प्राम्भ
करो
सफलता का
मुख दिख जाएगा
निरंतर विश्वाश
खुद पर रखो
जीवन रंगों से भर
जाएगा
01-04--11
575—08-04-11