Showing posts with label ह्रदय. Show all posts
Showing posts with label ह्रदय. Show all posts

Sunday, December 30, 2012

कोई रात अंधेरी नहीं होती



कोई रात
अंधेरी नहीं होती
कोई दिन
उजला नहीं होता
केवल रोशनी की कमी
या अधिकता होती
मन संतुष्ट
ह्रदय प्रसन्न हो तो
काली रात उजली
उजले दिन में भी
अन्धेरा लगता
976-95-30-12-2012
मन,ह्रदय,संतुष्ट,संतुष्टि

Wednesday, October 24, 2012

ह्रदय जले तो मन जले



ह्रदय जले तो
मन जले
मन जले तो
कुछ नहीं भाये
जीना मजबूरी
जीवन बोझ बन जाए
व्यवहार असहज
सोच असार्थक
विचार नकारात्मक
हो जाए
कुछ करने की
इच्छा
नष्ट हो जाए
मनुष्य पिंजरे में
बंद पंछी सा फडफडाये
ना उड़ सके
ना बैठ सके
व्यथित,निसहाय
जीवन बिताए
781-24-24-10-2012

ह्रदय , मन,व्यथित,निसहाय,जीवन

Monday, September 3, 2012

ह्रदय के द्वार पर




मेरी जिम्मेदारियां
मजबूरियां,
मुझे कर्तव्य पथ से
भटकने नहीं देती
मेरी भावनाओं को
नियंत्रण में रखती
ह्रदय के द्वार पर खड़े
चाहने वालों के लिए
चाहते हुए भी
द्वार नहीं खोलने देती
द्वार के बाहर खड़े
चाहने वालों की पुकार
निरंतर
कानों में गूंजती रहती
दौड़ कर बार बार
द्वार तक पहुंचता हूँ
पर कर्तव्य का ध्यान आते ही
कदम पीछे लौटा देता हूँ
जानता हूँ
जीवन में कभी किसी को
वह सब नहीं मिलता
जो उसने चाहा
इच्छाएं,आकांशाएं
सर उठाती रहती
ज्वार भाटे सी आती जाती
उनपर नियंत्रण
व् सही दिशा देना भी
उतना ही आवश्यक है
संयम से काम लेता हूँ
मन को समझाता हूँ
खुशी से तय करता हूँ
ह्रदय का द्वार बंद ही रखूँ
कहीं ऐसा ना हो
जो ह्रदय के कुनबे में बसे हैं
मेरे अपने हैं
अपने आप को पराया
समझने लगे
उनके प्रति
असीम प्यार और मोह
मेरे क़दमों का संतुलन
बनाए रखते हैं
मुझे लडखडाने नहीं देते
यह पता होते भी
मेरे चाहने वालों के
ह्रदय को ठेस पहुंचेगी
पर अगर वे ह्रदय से
मुझे चाहते हैं
तो मेरी जिम्मेदारियों
मजबूरियों और कर्तव्य को
समझ कर मुझे क्षमा करेंगे
मूक रह कर मुझे पहले से
अधिक चाहते रहेंगे
मुझे पथ से नहीं भटकने देंगे
मैं उनके मन में
वो मेरे मन में बसे रहेंगे
03-09-2012
722-18-09-12


काश मन की बात आँखें जान लेती



दिल क्या कहता है
मन को पता चल जाता
मन क्या सोचता है
आँखों को खबर नहीं होती
वो वही देखती रहतीं  
जो उसे दिखाई देता
जो नहीं चाहती वो भी
देखना पड़ता
काश मन की बात
आँखें जान लेती
सुकून की
इन्तहा हो जाती
किसी और चीज़ की
ज़रुरत ना होती
03-09-2012
720-16-09-12

Sunday, February 19, 2012

दौड़ेगा मन उधर ही जहां चैन मिलेगा

दौड़ेगा मन उधर ही
जहां चैन मिलेगा
भागेगा ह्रदय उधर ही
जहां प्यार मिलेगा
याद उसी की आयेगी
जो हँस कर बोलेगा
चाहेगा उसी को जो

सुनेगा मन की व्यथा को
सुलझाएगा समस्या को
उत्तर देगा प्रश्नों का
सहलाएगा पीठ को
फिर बढ़ाएगा होंसला
सजाएगा चेहरे को
प्यारी सी मुस्कान से
दौड़ेगा मन उधर ही
जो निभाएगा फ़र्ज़
एक दोस्त का
19-02-2012
197-108-02-12

जो भी मन चाहता था ...

बूढा शरीर अस्वस्थ
पीड़ा से त्रस्त
दर्द के मारे
बैठा नहीं जा रहा था
पर आँखों में चमक
मन खुश
ह्रदय गदगद था
दर्द का
अहसास ही नहीं था
कई दिनों के बाद
पुत्र का पत्र आया
कानों ने
कर्णप्रिय संगीत सुना
महक से भरपूर
फूल बगीचे में खिला
रंग बिरंगी सुन्दर
चिड़िया को देखा
जो भी मन चाहता था
उसे मिल गया
था
19-02-2012
194-105-02-12

Friday, September 23, 2011

कोई मेरे पंख लगा दे

कोई मेरे
पंख लगा दे
मुझे उड़ना सिखा दे
सपनों की दुनिया से
यथार्थ की दुनिया में
पहुंचा दे
मेरा भ्रम मिटा दे
मुझे सत्य से अवगत
करा दे
उद्वेलित ह्रदय को
प्रेम से भर दे
उदिग्न मन को
शांत कर दे
निरंतर चैन से
जीने दे
कोई मेरे
पंख लगा दे
मुझे उड़ना सिखा दे
23-09-2011
1548-119-09-11

Saturday, September 17, 2011

किसे व्यथा ह्रदय की सुनाऊ ? कैसे पीड़ा मन की बताऊँ ?

किसे व्यथा
ह्रदय की सुनाऊ
?
कैसे पीड़ा

मन की बताऊँ
?
कौन मेरी मानेगा
?
कौन विश्वाश करेगा
?
जब अपने ही

पराया समझने लगे

निरंतर
आरोप मुझ पर
लगाने लगे

किसी और से आशा

क्या करूँ
?
अब दोस्त दुश्मन

एक हो गए

पल पल वार कर रहे

कैसे अपने को
बचाऊँ ?
किसे व्यथा

ह्रदय की सुनाऊ
?
कैसे पीड़ा

मन की बताऊँ
?
17-09-2011
1517-88-09-11