Showing posts with label तलाश. Show all posts
Showing posts with label तलाश. Show all posts

Saturday, December 15, 2012

अब थक गया हूँ



अब थक गया हूँ
इमानदारी सच्चाई,
इंसानियत को ढूंढते ढूंढते
ह्रदय अतृप्त
मन व्यथित होने लगा
क्यों नहीं समझ पाता हूँ
दे दी लोगों ने जान
जिसको पाने के लिए
जो मिला नहीं
सदियों से किसी को
मुझे कैसे मिल जाएगा
खुद से पूछता हूँ
क्या तलाश बंद कर दूं
खुद ही उत्तर देता हूँ
लोग सपने भी तो देखते हैं
कुछ पूरे होते
कुछ अधूरे रह जाते
तो भी जीना तो नहीं छोड़ते
क्यों ना सपना समझ
तलाश जारी रखूँ
मिल जायेगी तो खुश
हो लूंगा
नहीं मिलेगी तो अधूरा
सपना समझ भूल जाऊंगा
हँसते हुए जीना नहीं
छोडूंगा
962-81-15-12-2012
इंसानियत,अतृप्त,सपना,तलाश,

Wednesday, October 24, 2012

मंजिल की तलाश में



मंजिल की तलाश में
ज़िन्दगी भर
उनके पैगाम का इंतज़ार
करता रहा
जब तक पैगाम आया
मंजिल का
पता बदल चुका था
तन्हाई को
मंजिल मान चुका था 
समझ चुका था 
इक दिन तो
किसी एक को तनहा
रहना होगा
अकेले में रोना होगा
789-31-24-10-2012
मंजिल,तलाश,ज़िन्दगी ,मोहब्बत,तन्हाई,

Monday, August 13, 2012

मंजिल



सोलह की उम्र थी
हवा में दुपट्टा
बेहिसाब उड़ रहा था
जुल्फें बेख़ौफ़ लहरा रही थी
आँखों में अजीब सी
कशिश थी
गीत गुनगुनाते हुए
मदमाती चाल से
बेफिक्र चली जा रही थी
नज़र पडी तो दिल में
बिजली सी कोंधी
एक झपट्टे में दिल
ले गयी
यूँ लगा हुस्न परी
आसमां से ज़मीं पर
उतर आयी
पता नहीं था
अब तक जिस दिल को
कहाँ मंजिल
कहाँ ठिकाना उसका
आज तलाश पूरी हुयी
पता चल गया
कहाँ मंजिल उसकी
13-08-2012
659-19-08-12

Monday, August 8, 2011

सुकून की तलाश में भटक रहा था

सुकून की तलाश में

भटक रहा था

चलते चलते थक

गया था

हार कर बैठ गया

सपनों की दुनिया में

खो गया

अचानक ठंडी हवा का

झोंका आया

माहौल को महकाया

मुझे नींद से जगाया

नज़र उठायी

वो सामने खडा था

मुस्करा कर आगे

चल दिया

मुझे तरोताजा

कर गया

अब भी कभी कभी

नज़र आ जाता है

देख कर मुस्कराता है

निरंतर कोई साथ है

अहसास दिलाता है

सुकून की तलाश को

मुकाम देता है

08-08-2011

1321-42-08-11

Sunday, July 17, 2011

आँखें समंदर से कम नहीं होती

आँखें समंदर से 
कम नहीं होती
सदा पानी से भरी
रहती
गम ,खुशी दोनों में
छलकती
बिन कहे हाल-ऐ-दिल
बतातीं
प्यास उनकी उनकी
कम ना होती
ना कभी तृप्त होती
नया ,पुराना,तलाशती
रहती
निरंतर मचलती
रहती
17-07-2011
1194-74-07-11

Wednesday, July 13, 2011

कुछ बनना है,सोचता रहा

कुछ बनना है
सोचता रहा
समस्याओं से
भिड़ता रहा
काम में जुटा रहा
हवा भी ना लगी
कब जवानी को
पार किया
प्यार क्या होता ?
कैसे किया जाता ?
सवाल बना रहा
ज़िन्दगी की गुत्थियां
सुलझाता रहा
सुकून की
तलाश में निरंतर
भटकता रहा
बस किसी तरह
जीता रहा
13-07-2011
1175-58-07-11

Thursday, June 16, 2011

तलाश अनवरत चलती रहेगी

मुझे पता नहीं
क्या तलाश रहा हूँ ?
बस तलाश रहा हूँ
जिस दिन लगेगा
मिल गया
तलाश स्वत:रुक
जायेगी
फिर आयेगा दौर
उसे जानने समझने का
नयी तलाश
शुरू हो जायेगी
एक बाद एक
ख्वाब पूरा होता
जाएगा
नयी इच्छाएं
जन्म लेती रहेंगी
कुछ और की तलाश में
तलाश अनवरत
चलती रहेगी
मैं चुक जाऊंगा
फिर कोई मुझे भी
तलाश करेगा
खुद के बुने सपनों में
खोता रहेगा
मारिचिका की तलाश में
भटकता रहेगा
निरंतर तलाश करता
रहेगा
16-06-2011
1053-80-06-11