Showing posts with label धोखा. Show all posts
Showing posts with label धोखा. Show all posts

Sunday, November 11, 2012

बहुत देख लिया



बहुत देख लिया
अपनों का खार
मुस्कराकर किये
उन्होंने
पीठ पीछे से वार
बहुत देख लिया
दोस्तों से
दोस्ती का सिला
हँसते हँसते
उन्होंने धोखा दिया
बहुत देख लिया
मोहब्बत पर
बेवफायी का राज़
वफ़ा के बाद भी
सहना पडा
बेवफायी का इलज़ाम
बहुत देख लिया
उम्र में छोटों से
ज़िल्लत भरा सलूक
अब डर नहीं लगता
अब बेफिक्र जीता हूँ
जिन बातों का डर था
सब देख देख चुका हूँ
सब सह चुका हूँ
835-19-11-11-2012
धोखा,फरेब,छलावा,ज़िन्दगी,जीवन

Tuesday, November 6, 2012

एक बार फिर सिखा गए


एक बार फिर सिखा गए
जब तक दोनों आँखें
खुली रखी
मीठी बातों की
परवाह ना करी
ना उम्र ना सूरत ने
लुभाया हमें
परायों से तो बच गए
मगर जब निश्चिंत हुए
अपनों के लिए नियम
तोड़ दिए
तुरंत जाल में फंस गए
हमें फिर भी गम नहीं
अपनों से ही तो छले गए
उन्होंने ही सिखाया था
पहले भी हमें
कैसी फरेबी दुनिया से बचें
एक बार फिर सिखा गए
हँसते हँसते फरेब का
नया रूप दिखा गए
834-18-06-11-2012
धोखा,फरेब,छलावा,ज़िन्दगी,जीवन

Thursday, October 25, 2012

कहीं इतना निश्चिंत ना हो जाऊं



कुछ घटनाएं
ऐसी घटती रहती 
बीती घटनाओं की
दिलाती
भूलना चाहूँ तो भी
नियती भूलने नही देती
बार बार याद करने को
मजबूर करती
चाहती उन्हें सहेज कर
सीने से लगाए रखूँ
मुझे सचेत रखती हैं
कहीं इतना निश्चिंत
ना हो जाऊं
पहले से भी बड़ा धोखा
 ना खा जाऊं
793-35-25-10-2012
निश्चिंत,धोखा,घटनाएं    

Tuesday, August 21, 2012

इतना खौफज़दा हूँ



तुम से मिलने से पहले ही
दिल पर पत्थर रख कर
यादों के ताजमहल
बना लिए मैंने
मुझे पता नहीं मिल कर
क्या सोचोगी
क्या कहोगी मुझसे
जब तुमसे पूछूंगा
अभी से बता दो
तुम्हारा इरादा क्या है
क्या तुम भी वैसे ही
ज़ज्बातों से खेलोगी ?
जैसे हर मुस्कारा कर
मिलने
वाले ने खेला अब तक
क्या करूँ?
इतना खौफज़दा हूँ
इतनी बार धोखा खाया है
यादों के सहारे जी लूंगा
पर फिर धोखा नहीं
 खाऊंगा
21-08-2012
665-25-08-12

Tuesday, January 17, 2012

चेहरों पर कभी ना रीझना


चेहरा कभी
सच नहीं बताता
भेड़ की खाल में
भेड़िया छुपा होता
चेहरों पर
कभी ना रीझना
कौन चोर
कौन साहूकार
पता नहीं चलता
निरंतर विश्वास में ही
विश्वासघात होता
सफ़ेद झूठ
काले झूठ से ज्यादा
खतरनाक होता
सच,झूठ के फैसले में
ज़ल्दी ना करना
अनुभव
अपना काम में लेना
सफ़ेद पोशों से बच कर
रहना
धोखा उनसे ही ज्यादा
होता
चेहरों पर कभी ना
रीझना
चेहरा कभी
सच नहीं बताता
17-01-2012
50-50-01-12

Thursday, December 1, 2011

क्षणिकाएं -9


छुपाना
क्या क्या छुपाऊँ ?
कब तक छुपाऊँ?
किस किस से छुपाऊँ ?
झूठ का आवरण
ना हटाऊँ ?
मन की व्यथा बढाऊँ
चैन ना पाऊँ
****
मसले
अगर झगड़ने से
मसले हल हो जाते
लोग प्रेम का
नाम नहीं जानते
****
 ढूंढ रहे थे
हम उन्हें शहर की
गलियों में ढूंढ रहे थे
वो हमारे घर में बैठे
इंतज़ार कर रहे थे 
****
मोहब्बत का मतलब
वो निरंतर हमें
मुस्कारा कर देख रहे थे
इशारे से
अपने पास बुला रहे थे
हम शब्दकोष में
मोहब्बत का मतलब
ढूंढ रहे थे
****
वो हमें
शक से देखते हैं
कसूर उनका नहीं
वो मर्दों से घबराते हैं
उनके
किस्सों से डरते हैं
****
नाराजगी 
नाराजगी क्यों हुयी ?
समझ में नहीं आयी
नाराजगी हुयी
ये समझ आ गयी
****
रोते रहते
बीते समय को
याद कर
रोते रहते
वर्तमान ,
भविष्य दोनों को
नष्ट करते
****
हँसी- खुशी
जीवन

हँसी खुशी से गुजरे
अच्छा लगता
कष्ट में गुजरे
बोझ लगता

तन्हाई
अब तन्हाई से
दोस्ती हो गयी
ज़िन्दगी की हकीकत
समझ आ गयी
****
धोखा
जिसने बार बार
धोखा खाया
वो दहशत में जीता है
जिसने भुगता
वही समझता है
****
मसीहा
लोगों को
रास्ते से हटाते रहे
मसीहा बनने के
ख्वाब देखते रहे
01-12-2011
1833-98-11-11

Sunday, November 6, 2011

दिल ही कमबख्त नादाँ है


घबरा कर 
हर बार कहते हैं
अब किसी से नज़रें
ना मिलायेंगे 
ना किसी से दिल
लगायेंगे
कोई बुलावा दे भी दे
 तो मुंह फिरायेंगे
पर क्या करें
दिल ही कमबख्त
नादाँ है
मानता ही नहीं
सिर्फ मुस्काराहट पर
बिछ जाता है
फिर से फंस जाता है
निरंतर
धोखा खाता है
06-11-2011
1750-19-11-11

Tuesday, July 19, 2011

हाल-ऐ-दिल गर चेहरा बताता

हाल-ऐ-दिल
गर चेहरा बताता
इंसान कभी धोखा
ना खाता
चेहरा पहले लुभाता
चमक से
चकाचौंध करता
फिर ठोकर खिलाता
इंसान को निरंतर
भ्रम में रखता
19-07-2011
1205-85-07-11

Tuesday, June 28, 2011

उनके चक्कर में किसी और को छेड़ दिया

दिख गए थे हमें
देख कर भी ना
पहचाना हमें
हमने इशारा भी किया
उन्होंने देख कर भी
अनदेखा किया
हमने सब्र से काम लिया
उनके करीब पहुँच गए
हमें देख कर उन्होंने
किनारा कर लिया  
हमसे रहा ना गया
उनका हाथ पकड़ लिया
उन्होंने गाल पर तमाचा
जड़ दिया
हमारा सर भन्ना गया
गौर से देखा
किसी और को खड़े पाया
फिर ख्याल आया
नज़र का चश्मा घर
रह गया
उनके चक्कर में
किसी और को छेड़ दिया
निरंतर हफ्ते में
सातवीं बार धोखा
खाया
28-06-2011
1108-135-06-11

Monday, June 27, 2011

दिल किसी का यूँ ही नहीं रोता

दिल किसी का
यूँ ही नहीं रोता
कुछ तो दर्द होता होगा
किसी ने 
दिल दुखाया होगा
वादा ना निभाया होगा
अरमानों को तोड़ा होगा
निरंतर 
अकेले रोने के लिए
छोड़ा होगा
खुद किनारे पहुंचा होगा
उसे मंझधार में 
छोड़ा होगा
मोहब्बत में धोखा
दिया होगा
27-06-2011
1103-130-06-11

Sunday, May 29, 2011

अब रो रहा था

अब रो रहा था
शक्ल-ओ-सूरत के
जाल में उलझ गया था
मीठी बातों ,
लुभावनी मुस्कान में
फंस गया था
समझता था ,चेहरा
दिल की हकीकत बताता
पता ना था
लोगों के दिल में कुछ 
बाहर कुछ और भी होता
इंसान निरंतर धोखा
इस वज़ह से खाता
29-05-2011
955-162-05-11