Showing posts with label पेड़. Show all posts
Showing posts with label पेड़. Show all posts

Friday, July 1, 2011

जंगल के सभी पेड़ कट गए , इंसान के लालच की भेंट चढ़ गए

 जंगल के 
सभी पेड़ कट गए
 इंसान के 
लालच की भेंट 
चढ़ गए
  सीमेंट कंक्रीट के 
मकान बन गए
केवल वही बचा था
अकेला खडा था
आँखों के सामने 
हर साथी कटा था
एक एक पत्ता 
डर से गिर गया
रोते रोते बुरा हाल था
चाहते हुए भी
कुछ ना कर सकता
सिर्फ अपनी बारी का
इंतज़ार था
कब कटेगा निरंतर 
सोचता
भगवान् से अवश्य 
पूछेगा
क्या नहीं दिया  
उसने इंसान को ?
फिर लालच हावी 
क्यों हुआ ?
क्या इंसान,इंसान 
नहीं रहा ?
01-07-2011
1118-02-07-11

Sunday, June 5, 2011

इंसान के हाथ में लालच की कुल्हाड़ी थी

जंगल में घबराहट थी
इंसान के हाथ में
लालच की  कुल्हाड़ी थी
कुल्हाड़ी की सत्ता थी
धन लालच के चक्कर में
बेरहमी से चल रही थी
सबसे बड़ा पेड़ घबरा गया
बाकी पेड़ों से कहने लगा
पहला वार मुझ पर होगा
तुम्हारा नंबर बाद में
 आयेगा
हिम्मत ना हारना
जो किस्मत में लिखा
सहना होगा
अब इंसान भ्रष्ट हो गया
माँ बाप को भी नहीं
छोड़ता
पेड़ों को क्या छोड़ेगा
निरंतर
शोषण पेड़ों का किया
पानी को व्यर्थ बहाया
अब धरती को भी नहीं
छोड़ेगा
लालच में भूल गया
बिना पेड़ पानी के कैसे
जियेगा ? 
05-06-2011
1001-28-06-11
(५ जून विश्व पर्यायवरण दिवस पर) 

Friday, April 1, 2011

संतुष्ट

खजूर का पेड़
आंसू बहा रहा था
जोर से चिल्ला रहा था
फल देता हूँ ,बाकी पेड़ों से लंबा हूँ
पर घना नहीं हूँ
मेरी छाया में कोई नहीं बैठता
आंसूं की बूँदें
पास लगे अमरुद के पेड़ पर गिरी
अमरुद के पेड़ ने ऊपर देखा
खजूर की बात सुन कर बोला
मेरा दुःख तुम से ज्यादा है
मैं भी फल देता ,फिर भी पत्थर खाता
मेरे कच्चे फल भी तोड़े जाते
बच्चे मुझे परेशान करते
उनकी बात पेड़ पर चढी
चमेली की बेल सुन रही थी
वो भी सिसकियाँ ले कर कहने लगी
सुन्दर महकते फूल देती हूँ
फिर भी बिना सहारे के नहीं चढ़ सकती
नज़दीक सदा बहार का पौधा
तीनों की बात सुन कर
हँसते हँसते कहने लगा
मेरी भी सुन लो
पौधा मेरा कोई शौक से नहीं लगाता
ना मैं औरों सा महकता
मेरे बीज उड़ कर बगीचों में पहुँचते
जहां गिरते लग जाते
पौधा साल भर फूल देता रहता
निरंतर खुश रहता
अपने को खुश किस्मत समझता
सुन्दर बाग़,बगीचों में बसता
गुलाब,मोगरा,चमेली के संग रहता
निरंतर संतुष्ट रहता
इसी लिए सदा हंसता रहता
01-04--11
572—05-04-11

मानस पटल से हटता नहीं,द्रश्य वर्षों पुराना


187-02-11
मानस
पटल से हटता नहीं
द्रश्य वर्षों पुराना
गगन ऊपर नीला
पहाड़ की चोटियों से
अठखेलियाँ कर रहे
रुई से सफ़ेद बादलों
से भरा
नीचे नदी कल कल
बह रही
स्वच्छ.निर्मल जल
आगे ले जा रही
सफ़ेद भेड़ें हरी घास में
चर रही
नदी,और आकाश
के बीच
पहाड़ पर संगीत की
महफ़िल सजी हुयी
चरवाहा बांसुरी 
बजा रहा
संगीत और सुर की
सरिता बहा रहा
कोयल पेड़ पर बैठी
कूंक रही
मैना भी कुछ कुछ
कह रही
काम साजिंदों का
निभा रही
धरती पर स्वर्ग का
आभास "निरंतर" हो रहा
आज वर्षों बाद
लौटा हूँ
नाम वही,जगह वही
नदी वही,पहाड़ वही
द्रश्य सारा बदल गया
नदी की धारा 
मटमैली हो गयी
नदी किनारे घास
पीली पड गयी
आस पास
कारखाने बन गए
चिमनियों से धुंआ
उगल रहे
आकाश का नीलापन
धुंधला गया
पेड़ कम हो गये
कोयल,मैना की
आवाज़ खो गयी
चरवाहा भेड़ों को बेच
कारखाने में काम
करने लगा
अहसास हो गया
यहाँ भी आदमी
के साथ
मशीन का आगमन
हो गया
विकास का तमगा
लग गया
विकास के नाम पर
इंसान परमात्मा के
वरदान से
छेड़ छाड़ कर रहा
कीमत उस की
चुका रहा
स्वर्ग से दूर
जा रहा
03-02-2011

Wednesday, March 30, 2011

प्यार से जीना चाहता



फाख्ता 
सा उड़ना चाहता
आकाश में खोना
चाहता
हरे भरे पेड़ पर
घोंसला बनाना चाहता
मीठे फल खाना चाहता
मिठास उनकी बांटना
चाहता
फूलों के बीच रहना
चाहता
उन सा महकना
चाहता
जोड़े से रहना चाहता
निरंतर प्यार से
जीना चाहता
30-03-03
553—223-03-11