Showing posts with label आकाश. Show all posts
Showing posts with label आकाश. Show all posts

Wednesday, October 10, 2012

काश धरती का आँगन भी आकाश सा होता



आकाश के आंगन में
तारे जगमगाते
चाँद ठंडक
सूर्य गर्मी बिखेरता
पक्षी स्वछन्द उड़ते
रेशम से कोमल बादल
अठखेलियाँ करते 
कोई किसी किसी से
कुछ नहीं कहता
ना ही किसी के लिए
रुकावट बनता
जिसे जो भी
जब भी करना है
अपनी इच्छा से करता
काश धरती का
आँगन भी
आकाश सा होता
770-15-10-10-2012
धरती,आकाश,चाँद ,सूरज

Monday, April 16, 2012

मैंने चाँद से पूछा,आकाश कितना बड़ा है



मैंने चाँद से पूछा
आकाश कितना बड़ा है
चाँद बोला पता नहीं
मैंने भी सूरज से पूछा था
उसने भी यही कहा
मुझे पता नहीं
नन्ही चिड़िया ने
वार्तालाप सुना
धीरे से बोली
मेरी भी सुन लो
मैं जीवन भर उडती रहूँ
तो भी पता नहीं चलेगा
आकाश कितना बड़ा है
इतना अवश्य पता है
जितना मेरे लिए आवश्यक
उससे तो बड़ा है
फिर क्यों जानने के लिए
खुद को परेशान करूँ
हर छोटी बड़ी बात की
चिंता करूँ
क्यों नहीं
जितना आवश्यक केवल
उसका ध्यान करूँ
कह कर चिड़िया
आकाश की ओर उड़ गयी
मुझे सोचने के लिए
बहुत कुछ दे गयी
16-04-2012
440-21-04-12

Friday, April 1, 2011

स्वछन्द उड़ना चाहता


खिड़की से झांकता
आकाश को निहारता
बादलों को देखता
निरंतर सोचता
मेरे घर 
बादल क्यूं ना आते ?
मुझे साथ क्यूं ना उड़ाते ?
मैं भी उडना चाहता
जहाँ को देखना चाहता
पानी प्यार का बरसाना
चाहता
रूखे सूखे दिलों को
प्यार से भरना चाहता
पहाड़ों की चोटियों को
छूना चाहता
ऊंचाई का अहसास पाना
चाहता
क्यों इंसान
ऊंचाई पर खुद को भूलता ?
जानना चाहता
हवाओं के साथ बहना चाहता
ज़र्रा ज़र्रा धरती का देखना
चाहता
सारी दुनिया को निरंतर
अपना बनाना चाहता
बादल बन जीना चाहता
स्वछन्द उड़ना चाहता
01-04--11
571—04-04-11

मानस पटल से हटता नहीं,द्रश्य वर्षों पुराना


187-02-11
मानस
पटल से हटता नहीं
द्रश्य वर्षों पुराना
गगन ऊपर नीला
पहाड़ की चोटियों से
अठखेलियाँ कर रहे
रुई से सफ़ेद बादलों
से भरा
नीचे नदी कल कल
बह रही
स्वच्छ.निर्मल जल
आगे ले जा रही
सफ़ेद भेड़ें हरी घास में
चर रही
नदी,और आकाश
के बीच
पहाड़ पर संगीत की
महफ़िल सजी हुयी
चरवाहा बांसुरी 
बजा रहा
संगीत और सुर की
सरिता बहा रहा
कोयल पेड़ पर बैठी
कूंक रही
मैना भी कुछ कुछ
कह रही
काम साजिंदों का
निभा रही
धरती पर स्वर्ग का
आभास "निरंतर" हो रहा
आज वर्षों बाद
लौटा हूँ
नाम वही,जगह वही
नदी वही,पहाड़ वही
द्रश्य सारा बदल गया
नदी की धारा 
मटमैली हो गयी
नदी किनारे घास
पीली पड गयी
आस पास
कारखाने बन गए
चिमनियों से धुंआ
उगल रहे
आकाश का नीलापन
धुंधला गया
पेड़ कम हो गये
कोयल,मैना की
आवाज़ खो गयी
चरवाहा भेड़ों को बेच
कारखाने में काम
करने लगा
अहसास हो गया
यहाँ भी आदमी
के साथ
मशीन का आगमन
हो गया
विकास का तमगा
लग गया
विकास के नाम पर
इंसान परमात्मा के
वरदान से
छेड़ छाड़ कर रहा
कीमत उस की
चुका रहा
स्वर्ग से दूर
जा रहा
03-02-2011

Thursday, March 31, 2011

आसमान निरंतर रंग बदलता

आसमान
निरंतर रंग बदलता
कभी नीला,कभी लाल दिखता
सूर्य की लालिमा
अपने में समेटता
तपन बर्दाश्त करता
ऊर्जा जग को देता
जीवन को साकार करता
कभी चाँद की चांदनी में
चमकता
तारे गहने उसके,
आभा उसकी बढाते
पंछी उड़ कर,ठहरे हुए को
गतिमान बनाते
किस्म,किस्म के बादल
रूप जीवन के दर्शाते
घनघोर काले
वर्षा से जहाँ को भिगोते
जीवन का अहसास भरते
रुई से सफ़ेद बादल
परियों के देश के लगते
हवाओं में उड़ते रहते
पृथ्वी से उठा
काला,पीला धुंआ जज्ब करता
आकाश निरंतर स्थिर रहता
चुपचाप सब सहता रहता
भावनाओं में ना बहता
31-03-03
561—231-03-11

Wednesday, March 30, 2011

प्यार से जीना चाहता



फाख्ता 
सा उड़ना चाहता
आकाश में खोना
चाहता
हरे भरे पेड़ पर
घोंसला बनाना चाहता
मीठे फल खाना चाहता
मिठास उनकी बांटना
चाहता
फूलों के बीच रहना
चाहता
उन सा महकना
चाहता
जोड़े से रहना चाहता
निरंतर प्यार से
जीना चाहता
30-03-03
553—223-03-11