Showing posts with label अहंकारी. Show all posts
Showing posts with label अहंकारी. Show all posts

Thursday, March 15, 2012

मुझे गलतफहमियों से बचाओ

इससे पहले की तुम
सफलता की सीढ़ियों पर
चढ़ जाओ
शिखर पर पहुँच कर
मुझे पहचानो भी नहीं
मेरा मन को व्यथित करो
तुम्हारे बारे में
मेरी धारणा बदल जाए
स्थिती
को समझ ना पाऊँ
तुम्हें
अहंकारी समझने लगूं
क्यों ना
तुम मुझे भूल जाओ
बाद में अधिक सहना
पडेगा
अभी थोड़े में काम
चलाओ
समय रहते मुझे
गलतफहमियों से
बचाओ
15-03-2012
375-109-03-12