Showing posts with label आइना. Show all posts
Showing posts with label आइना. Show all posts

Monday, March 11, 2013

तूँ बड़ा ही अजीब है


तूँ बड़ा ही अजीब है
तेरा कोई सानी भी नहीं
खामोशी से जहां टांगो
वहां टंग जाता
न कभी कुछ कहता
ना नाज़ नखरे दिखाता
मैं हाथ हिलाऊँ
मुंह बिचकाऊँ
बाल बनाऊ या ढाढी 
तूँ भी वैसे ही करता है
जैसा मैं दिखता हूँ
वैसा ही दिखाता है
मन करता है
कभी तुझ से ही पूछ लूं
तूँ ऐसा क्यों करता है
पर जानता हूँ
आज तक किसी को
कुछ नहीं बताया तो
मुझे क्यों बताएगा
 मन मसोस कर
रह जाता हूँ
पता नहीं लोग
क्यों तुझे आइना कहते हैं
मुझे तो तूँ लगता है
अव्वल दर्जे का नकलची
20-20-011-01-2013
आइना ,नकलची
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर 

Thursday, October 25, 2012

नहीं चाहो तो



नहीं चाहो तो
मत बताओ हाल
अपना 
बस इतना सा जान लो
हम भी उतने ही
ग़मज़दा हैं
जितने तुम हो
अब भी यकीन नहीं तो
आइना देख लो
जैसी दिखेगी तुमको
सूरत अपनी
कुछ वैसी ही सूरत
हमारी भी है
797-39-25-10-2012
सूरत, आइना, हाल

Monday, May 28, 2012

जब से देखा उनको



जब से देखा उनको
मैंने आइना देखना
छोड़ दिया
उनके सूरत के आगे
अब खुद की सूरत भी
अच्छी नहीं लगती
28-05-2012
536-56-05-12