Showing posts with label खामियां. Show all posts
Showing posts with label खामियां. Show all posts

Wednesday, March 7, 2012

बिना मांगे सलाह ना दिया करो

बिना मांगे
सलाह ना दिया करो
सदा खामियां भी
ना निकाला करो
बस इतना सा कह दो
आवश्यकता हो तो
मुझे याद करना
काम कैसे करना
यह भी ना बताया करो
बताना ही है तो
क्या करना चाहिए
बताया करो
इतना सा खुद भी
याद रखा करो
संसार में कोई भी नहीं
जानता सब कुछ
जो तुम नहीं जानते
हो सकता 
दूसरा जानता हो
तुमसे बेहतर
07-03-2012
318-52-03-12

Friday, July 8, 2011

रात भर सोता रहा ,दिन भर रोता रहा

आराम करता रहा
रात भर सोता रहा
दिन भर रोता रहा
काम भी करना होता
निरंतर भूलता रहा
दुनिया को कोसता रहा
खामियां निकालता रहा
खुद हाथ पर
हाथ रख कर बैठा रहा
खुदा से दुआ करता रहा
उसके बताये रास्ते से
दूर होता  रहा
जुबान चलाता रहा
ज़िन्दगी को नरक
बनाता रहा
गुनाहों का बोझ 
ढोता रहा
08-07-2011
1153-37-07-11