Showing posts with label जिस्म. Show all posts
Showing posts with label जिस्म. Show all posts

Friday, August 12, 2011

मुझे वादे नहीं चाहिए

मुझे वादे नहीं

चाहिए

ना ही जिस्म की

ज़रूरतें चाहिए

मुझे चाहिए

तुम्हारा साथ

तुम्हारा विश्वास

तुम्हारी प्रेरणा

जिसे पाकर

मैं चलता रहूँ

आगे बढ़ता रहूँ

अकेलापन दूर

कर सकूँ

खुद को पा सकूँ

निरंतर चैन से

जी सकूँ

व्यथा में तुम्हारी

तरफ देख सकूँ

फिर से हँस सकूँ

11-08-2011

1339-61-08-11