Showing posts with label रंग में भंग ना मिलाओ. Show all posts
Showing posts with label रंग में भंग ना मिलाओ. Show all posts

Saturday, March 3, 2012

होली रंगों का त्योंहार रंग में भंग ना मिलाओ


 होली रंगों का त्योंहार
रंग में भंग ना मिलाओ
ना नशा करो
ना गंदे रंग लगाओ
गुलाल अबीर से खेलो
खूब हंसो खूब गाओ ,
ढोल,मजीरे,चंग बजाओ
खूब नाचो और नचाओ
नए नए पकवान खाओ
होली को यादगार बनाओ
ना किसी से लड़ों
ना हंसी किसी की उडाओ
होली प्यार का त्योंहार
सब को गले से लगाओ
होली रंगों का त्योंहार
रंग में भंग ना मिलाओ
03-03-2012
281-16-03-12