Showing posts with label सामर्थ्य. Show all posts
Showing posts with label सामर्थ्य. Show all posts

Thursday, July 7, 2011

मूंगफली और बादाम

बादाम
बहुत महँगा आता है
उसे खाना सम्पन्नता
दर्शाता है
वो भाग्यशाली कहलाता
जिसका सामर्थ्य
बादाम सेवन का होता
बादाम खरीदने का
सामर्थ्य तो है
पर पर मुझे मूंगफली
पसंद है
बादाम और मूंगफली में
चुनना होता
मूंगफली को चुनता हूँ
बादाम से परहेज नहीं
पर अपने को
बदल नहीं पाता
अपने सामर्थ्य को
बादाम या मूंगफली से
नहीं तोलता
सब जगह मिल सके
सदा खरीद सकूं
किसी के साथ किसी के
घर पर खा सकूं ,
कोई टेढ़ी आँखों से देखे
कंजूस कहे
मुझे फर्क नहीं पड़ता
सबको सलाह देता हूँ
आप भी निरंतर
अपनी पसंद से खाइए
भोजन को सम्पन्नता से
मत जोडिये
अपने को
तनाव रहित रखिये
जो केवल
बादाम खाने की कहते
उनसे दूर रहिये
07-07-2011
1149-33-07-11