Showing posts with label सीमा. Show all posts
Showing posts with label सीमा. Show all posts

Friday, September 16, 2011

बादल किस के आकाश किस का

बादल किस के
आकाश किस का  
वायु,अग्नी पर नहीं
आधिपत्य किसी का
पंछी देश देश में
विचरण करते
वर्षा आज यहाँ कल
वहां बरसती
फिर झगडा किस
बात का
धरती के टुकड़े के लिए
सेनाएँ क्यों आपस में
लडती
निरंतर मार काट
दुनिया में होती
मनुष्य के अहम् ,
और स्वार्थ की
कोई सीमा नहीं होती
उसे संतुष्टी
कभी नहीं मिलती  
16-09-2011
1514-85-09-11