Showing posts with label सुन्दर. Show all posts
Showing posts with label सुन्दर. Show all posts

Tuesday, December 11, 2012

लोग सुंदरता के बारे में बात करते हैं



लोग सुंदरता के
बारे में बात करते हैं
सुन्दर चेहरों पर
मीठी बातों पर
आसक्त होते हैं
हालांकि मुझे उनकी
पसंद पर
कोई ऐतराज़ नहीं
पर मुझे कोई उलझन नहीं
मैं सुन्दर चेहरे
मीठी बातों से अधिक
दयालु ह्रदय,निश्छल मन
का उपासक हूँ
उन्हें ही सुन्दरता का
पैमाना मानता हूँ
कोई कुछ भी कहे
मुझे आडम्बर रहित
परमात्मा की
बतायी हुई राह पर
चलने वाले लोग
पसंद आते रहे हैं
आते रहेंगे
930-49-12-12-2012
सुन्दरता,मीठी बातें,सुन्दर,जीवन,