Showing posts with label अच्छा. Show all posts
Showing posts with label अच्छा. Show all posts

Thursday, April 12, 2012

अच्छे के साथ


छात्र के जन्म दिन पर
शिक्षक ने गुलाब के
फूल की टहनी भेंट की
छात्र बोला गुरूजी
इसमें कांटे लगे हैं
हाथ में चुभेंगे
शिक्षक ने उत्तर दिया
चिंता मत  करो
काँटों से बचा कर इसे
पकड़ो
ध्यान रखो संसार में 
अच्छे के साथ
बुरा भी होता है
बुरे से बच कर रहो
अच्छे का साथ कभी
मत छोडो
10-04-2012
429-08-04-12