Showing posts with label काँटे. Show all posts
Showing posts with label काँटे. Show all posts

Wednesday, October 12, 2011

काँटों में भी सुन्दर फूल खिलते



गुलाब के पौधे में
फूल बहुत सुन्दर
खिलते
निरंतर महकते
सब को लुभाते
फिर भी लोग उसके
काँटों से दुखी रहते
निरंतर पौधे में खोट
निकालते
ये कभी ना सोचते
काँटों में भी सुन्दर
फूल खिलते
फूलों को काँटे कभी
हानी ना पहुंचाते
हर दिन अपने बीच
नये फूल खिलाते

12-10-2011
1635-43-10-11