Showing posts with label जाने वाले. Show all posts
Showing posts with label जाने वाले. Show all posts

Tuesday, September 27, 2011

निरंतर आँखों से आँसूं निकलते

जाने वाले
लौट कर नहीं आते
पीछे बहुत
कुछ छोड़ जाते
अपनों को
यादों में डुबो जाते
साथ बिताये पल
मन को
कचोटते रहते
निरंतर
खालीपन का
आभास देते
जीवन में उनके
क़दमों के निशाँ
दिल को झंझोड़ते
निरंतर
आँखों से आँसूं
निकलते
मन को तड़पाते
रहते
27-09-2011
1565-136-09-11

Monday, July 11, 2011

जाने वाले चले गए

जाने वाले 
चले गए
साथी  सफ़र में
अकेले रह गए
कुछ आँखों को
अश्कों से लबालब 
कर गए
खट्टी,मीठी यादों को
पीछे छोड़ गए
निरंतर हंसने,रोने के
बहाने दे गए
जाने के बाद का हाल
बयाँ कर गए
11-07-2011
1167-51-07-11