Showing posts with label पथ प्रदर्शक. Show all posts
Showing posts with label पथ प्रदर्शक. Show all posts

Saturday, February 11, 2012

सशक्त कविता का जन्म

जीवन की भट्टी में
अनुभव की अग्नि में
तपकर
सत्य की कलम से
शब्द
जब आकार लेते 
तो सशक्त  कविता का
जन्म होता
सच्चे मन से
पढने वाले का जीवन
निश्चित रूप से उससे
प्रभावित होता
ऐसी कविता उनके लिए
पथ प्रदर्शक होती
अच्छे मित्र और गुरु की
कमी को दूर करती
11-02-2012
153-64-02-12