Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Monday, March 11, 2013

कभी कभी पथ से भटक जाती है कलम



कभी कभी पथ से
भटक जाती है कलम
बालक की तरह
जिद पर अड़ जाती है
मुंह फुला लेती है कलम
कितना भी प्रलोभन दूं
मान मनुहार करूँ
नहीं मानती है कलम
मन की व्यथा निकालूँगा
प्यार की बातें लिखूंगा
ह्रदय को बहलाऊंगा 
हास्य कविताएँ लिखूंगा
खूब हँसूँगा हसाऊँगा
पर समझती नहीं कलम
इश्वर का नाम लिखूंगा
उसका गुणगान करूंगा
पर पसीजती नहीं कलम
कभी कभी पथ से
भटक जाती है कलम
बालक की तरह
जिद पर अड़ जाती है
मुंह फुला लेती है कलम
21-21-011-01-2013
कविता,कलम,पथ से भटकना ,
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर    

Wednesday, December 5, 2012

मेरी कवितायें तुम्हारी छाया भर हैं



मेरी कवितायें
तुम्हारी छाया भर हैं
उसके शब्द तुम्हारी
भाव भंगिमाओं के विम्ब हैं
उसके वाक्य तुम्हारी
सुन्दरता
उनका भावार्थ
मेरे तुम्हारे प्रेम का प्रतीक है
मेरी कवितायें कवितायें नहीं
तुम हो
ये तब तक समाप्त नहीं होंगी
जब तक
तुम्हारे शरीर में प्राण हैं
जब तक
तुम्हारी सांस चलेगी
मेरी कविता में
नयी पंक्तियाँ जुडती रहेंगी
जिस दिन उसमें इश्वर
व्यवधान उत्पन्न करेगा
कविता समाप्त हो जायेगी
इसके आगे पीछे घूम रहा
मेरा जीवन भी समाप्त
हो जाएगा
मेरी कविता मेरे तुम्हारे
संबंधों के बीच की कड़ी है
जिस दिन भी
ये कड़ी टूट जायेगी
कविता
अमर प्रेम कहानी में
बदल जायेगी
895-13-05-12-2012
प्रेम,प्यार, कविता

Tuesday, March 20, 2012

कब जागेगी इच्छा ?

कब जागेगी इच्छा ?
कब कहेगा मन ? 
कब आयंगे भाव ?
कब चलेगी कलम ? 
पता नहीं चलता
जब भी चलती 
रुकती नहीं कलम
जोडती शब्दों को
उकेरती भावों को 
लेती आकार 
सृजन 
होता कविता का
तृप्त होता मन
मिलती संतुष्टी 
आत्मा को 
20-03-2012
410-144-03-12

Tuesday, March 13, 2012

हास्य कविता-हमने पूंछा उनसे ,हम कैसा लिखते

हमने पूंछा उनसे
हम कैसा लिखते हैं
जो भी लिखते हैं
क्या ठीक लिखते हैं
वो कहने लगे
आप जो भी लिखते हो
अच्छा लिखते हो
गलती कैसे निकालें
आप हमें अच्छे जो
लगते हो
हम घबरा गए
फ़ौरन कह दिया
आप सही बात बताना
नहीं चाहते
इसलिए ऐसा कहते हो
वो तुनक कर बोले
क्यों खामखाँ हम पर
तोहमत लगाते हो
हम आपको बताना
चाहते हैं
आपने जो अभी लिखा
वो हमें ठीक नहीं लगा
हमने कहा
यही तो हमने आपसे
पहले भी पूछा था
क्या अब आपने हमें
चाहना छोड़ दिया?
वो नाराज़ हो गए
बिदक कर बोले
हमारे सच बोलने से
पहले ही कई लोग
नाराज़ हैं
हम आपको नाराज़
नहीं करना चाहते थे
इस लिए सच नहीं
बोल रहे थे
सच बोलो तो भी
मुश्किल
नहीं बोलो तो भी
मुश्किल
हमने कहा परेशान
मत होइए
हम भी तो आपको
खुश करने के लिए ही
पूछ रहे थे
13-03-2012
363-97-03-12

Sunday, March 11, 2012

हास्य कविता-बुखार का इलाज कर दो ,जुखाम को भाड़ में जाने दो

जुखाम बुखार से पीड़ित
हँसमुखजी सीधे पहुंचे
डाक्टर के पास
कहने लगे बुखार का
इलाज कर दो
जुखाम को यूँ ही छोड़ दो
डाक्टर चकराया
फ़ौरन बोला कारण बताओ
हँसमुखजी बोले
पहले भी हुआ था जुखाम
खाई थी गोली,
हुआ रिएक्शन
मुंह में हो गए छाले
छालों की दवा खाई
उसने भी किया रिएक्शन
याददाश्त चली गयी
फिर गज़ब हो गया
पत्नी को समझा मुन्नीबाई
पांच सौ का नोट थमा कर
नाचने को कह दिया
पत्नी फुफकारी
गर्दन से पकड़ कर चौराहे
पर लायी
करी ज़बरदस्त धुनायी
इज्ज़त की हाय हाय हो गयी
पिटता तो पहले भी रोज़ था
पर सरे बाज़ार इज्ज़त का
फलूदा नहीं बनता था
आप तो 
बुखार का इलाज कर दो
जुखाम को भाड़ में जाने दो
11-03-2012
343-77-03-12

Wednesday, March 7, 2012

मन नहीं लगेगा मेरे कमरे की दीवारों का


मन नहीं लगेगा
मेरे कमरे की दीवारों का
मेरे दुनिया से जाने के बाद
निरंतर
मुझे याद करेगी
जब उन्हें रहना पडेगा
तन्हायी में
कुछ कह तो नहीं
पाएंगी
मगर मुझे याद कर के
कुछ सोचेंगी अवश्य
आंसू तो नहीं बहायेंगी
मगर घर में सूनापन तो
लायेंगी
दीवारों के रंग
हलके लगने लगेंगे
खामोशी
काटने को दौड़ेगी
जब भी
मेरी कुर्सी पर कोई
बैठेगा
मेरी कलम से कुछ
लिखने की कोशिश
करेगा
पसंद नहीं करेंगी
मेरे कमरे की दीवारें
मेरे जाने के बाद
अगर खेला किसी ने
मेरे ज़ज्बातों से
07-03-2012
316-50-03-12

Saturday, February 11, 2012

सशक्त कविता का जन्म

जीवन की भट्टी में
अनुभव की अग्नि में
तपकर
सत्य की कलम से
शब्द
जब आकार लेते 
तो सशक्त  कविता का
जन्म होता
सच्चे मन से
पढने वाले का जीवन
निश्चित रूप से उससे
प्रभावित होता
ऐसी कविता उनके लिए
पथ प्रदर्शक होती
अच्छे मित्र और गुरु की
कमी को दूर करती
11-02-2012
153-64-02-12