Showing posts with label हास्य. Show all posts
Showing posts with label हास्य. Show all posts

Wednesday, April 10, 2013

हास्य कविता -हँसमुखजी -पीछा छूटने की ख़ुशी में



हँसमुखजी  खुद को
धुरंधर हास्य कवि समझते थे
अफ़सोस मगर उनकी रचनाओं पर
खुद अधिक लोग कम हँसते थे
एक बार कविता पाठ के अंत में
 उन्होंने थके पिटे मुंह लटकाए
श्रोताओं से भावुकता में कह दिया
कविता पाठ समाप्त होने के बाद
आपकी ज़ोरदार तालियों ने
मुझे भाव विव्हल कर दिया
अगली बार मैं आपको
अधिक कवितायें सुनाऊंगा
बाल नोचते हुए एक श्रोता
पूरी ताकत से चिल्लाया
कवि महोदय लोग आपको नहीं
दूसरे कवियों को सुनने आते हैं
आपसे पीछा छूटने की ख़ुशी में
ज़ोरदार तालियाँ बजाते हैं
आपकी दो चार कवितायें भी
बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं
सुनते सुनते हँसने की जगह
रोने लगते हैं 
ज्यादा कवितायें सुनाओगे
तो दो चार लोग दुःख में
आत्म ह्त्या कर लेंगे
आप हास्य कवि के स्थान पर
मातमी कवि कहलाओगे
17-73-09-02-2013
हँसमुखजी , हास्य,व्यंग्य,हास्य कविता ,हँसी
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Wednesday, April 3, 2013

हास्य कविता-हास्य कवी हँसमुखजी



हँसमुखजी अपने को
हास्य कवी समझते थे
घमंड में जीते थे
लोग कविताओं पर कम
उनकी शक्ल सूरत पर
अधिक हँसते थे
लोगों को हँसते देख
हँसमुखजी घमंड की
एक सीढ़ी और चढ़ जाते थे
लोगों भी ज्यादा
 ठहाके लगाने लगते थे
एक दिन उनके सर पर
घड़ों पानी पड़ गया
जब उनकी कविताओं से
पीडित
एक श्रोता से रहा नहीं गया
उनसे कह दिया
हँसमुखजी आपकी
कवितायें  बहुत मार्मिक होती हैं
अगर आपकी शक्ल सूरत
अजीब नहीं होती
तो किसी को बाल भर भी
हँसी नहीं आती
रोते रोते जान ही निकल जाती
कवितायें हकीकत बन जाती
07-63-03-02-2013
हास्य ,हास्य कविता,हँसी,हास्य व्यंग्य
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, March 23, 2013

हास्य कविता --हँसमुखजी बोले...



हँसमुखजी बोले मित्र से
कल तुम मेरे घर आये थे
मैं तुम्हारे घर गया था
तुम्हें मैं घर पर नहीं मिला
मुझे तुम घर पर नहीं मिले
मित्र बेचैन हो कर बोला
क्यों राई का पहाड़ बना रहे हो
आगे बोलो फिर क्या हुआ
हँसमुखजी बोले सब्र रखो
सुनो तो सही
मेरे घर भी ताला लगा था
तुम्हारे
घर पर भी ताला लगा था
मित्र बोला
क्यों हैरान कर रहे हो
आगे क्या हुआ वो बताओ
हँसमुखजी बोले
आगे क्या होना था
तुम अपने घर लौट गए
मैं अपने घर लौट गया
दोनों की इच्छा पूरी नहीं हुई
मिलना कल चाहते थे
मिलना आज हुआ
43-43-23-01-2013
हास्य,हास्य कविता,हँसमुखजी
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर  

Tuesday, July 17, 2012

हास्य कविता-चैन से रहूँगा



पत्नी बोली हँसमुखजी से
दिल में दर्द हो रहा है
हँसमुखजी बोले
दर्द की दवा ले लो
पत्नी बोली दिल का दर्द
दवा से ठीक नहीं होगा
जवाब मिला
बाल्म लगा लो
पत्नी बोली नासमझ हो
बाल्म से भी ठीक नहीं होगा
हँसमुखजी  बोले
डाक्टर को दिखा लो
पत्नी को गुस्सा आया
जोर से गुर्राई
निपट मूर्ख भी हो
समझते नहीं हो
डाक्टर दिल के दर्द में
क्या करेगा
जवाब मिला किसी
दूसरे को दे दो
पत्नी भन्नाई
फिर तुम क्या करोगे
क्या पापड बेलोगे
हँसमुखजी बोले
तुमसे पीछा छूट जाएगा
फिर चैन से रहूँगा
17-07-2012
615-12-07-12
(सम्पूर्ण नारी जगत से प्रार्थना है,इसे हास्य तक सीमित रखें ,ह्रदय से नहीं लगायें )

Wednesday, May 30, 2012

बहुत व्यस्त थे हम

कई दिन के
इंतज़ार के बाद उनका
फ़ोन आया
ना देरी की माफी माँगी
ना ही कोई बहाना बनाया
बहुत व्यस्त थे हम
कह कर पीछा छुडाया
अभी ज़ल्दी में है
बाद में फुर्सत से बात करेंगे
कह कर फ़ोन बंद कर दिया
पहले जैसे ही
इस बार भी रुलाया
दिन रात याद  करने  का
बहाना मिल गया
फ़ोन करने का सिलसिला
शुरू हो गया
इस बार भी उन्होंने
ना फोन उठाया
ना ही याद किया
उम्मीद में भी
नाउम्मीदी का दौर
चलता रहा
मायूसी बढ़ती गयी
सोचा आखिरी बार
कोशिश कर लूं
सहमते हुए फ़ोन किया
तो मीठी आवाज़ से
स्वागत हुआ
आपने याद किया
देख भी लिया था
पर क्या करें
बात नहीं कर सके
बहुत व्यस्त थे हम
30-05-2012
549-69-05-12

Sunday, May 6, 2012

हास्य कविता- आशिक था बेचारा इश्क का मारा


आशिक था बेचारा
इश्क का मारा
समझता था खुद को
शाहरुख का साला
चेहरा था मासूम
हाथ अगरबत्ती
पैर मोमबत्ती
वज़न बीस किलो
पकड़ कर नहीं रखो तो
तेज़ हवा में उड़ जाए
कोई ऊंगली लगा दे
तो ज़ख़्मी हो जाए
गुस्सा इतना
कि आग भी शरमाए
जुबान गालियों से भरी
एक कन्या नज़र आयी
तो सीटी बजायी
फिर घूर कर देखने लगा
आशिकी
अंदाज़ में फिकरा कसा
चलती क्या खंडाला
कन्या ने पहले पुचकारा
फिर फुफकार कर बोली
पहले हाथ पैर सम्हाल
फिर हो जा नौ दो ग्यारह
नहीं तो बजाऊँगी बारह
आशिक था अकडा हुआ
अमचूर
जवाब में गाली बक दी
कन्या ने भी गाल पर
थप्पड़ जड़ दिया
आशिक बेचारा
चार फुट दूर उछल गया
बुक्का फाड़ कर रोने लगा
सारी हेकड़ी निकल गयी
कहने लगा बहना
मज़ाक कर रहा था
कन्या बोली
मैं नहीं कर रही थी
जब भी
मज़ाक का मन करे
मुझे बता देना
किसी कन्या को
छेड़ने से पहले
थोड़ी सेहत बना ले
रोज़ एक बादाम खा ले
आधा पाँव दूध पीले 
अब जा कर आराम कर ले
माँ की गोद में सो ले
06-05-2012
503-18-05-12


Friday, April 20, 2012

हास्य कविता -पहली बार जब मिला उससे


पहली बार
जब मिला उससे
तो झिझक रहा था
दिल घबरा रहा था
उसने घबराहट को
पहचान लिया 
फ़ौरन बोली
तुम्हारा कोई दोस्त
इस तरह नहीं घबराया
तुम क्यों घबरा
रहे हो
20-04-2012
468-49-04-12

Sunday, March 11, 2012

हास्य कविता-बुखार का इलाज कर दो ,जुखाम को भाड़ में जाने दो

जुखाम बुखार से पीड़ित
हँसमुखजी सीधे पहुंचे
डाक्टर के पास
कहने लगे बुखार का
इलाज कर दो
जुखाम को यूँ ही छोड़ दो
डाक्टर चकराया
फ़ौरन बोला कारण बताओ
हँसमुखजी बोले
पहले भी हुआ था जुखाम
खाई थी गोली,
हुआ रिएक्शन
मुंह में हो गए छाले
छालों की दवा खाई
उसने भी किया रिएक्शन
याददाश्त चली गयी
फिर गज़ब हो गया
पत्नी को समझा मुन्नीबाई
पांच सौ का नोट थमा कर
नाचने को कह दिया
पत्नी फुफकारी
गर्दन से पकड़ कर चौराहे
पर लायी
करी ज़बरदस्त धुनायी
इज्ज़त की हाय हाय हो गयी
पिटता तो पहले भी रोज़ था
पर सरे बाज़ार इज्ज़त का
फलूदा नहीं बनता था
आप तो 
बुखार का इलाज कर दो
जुखाम को भाड़ में जाने दो
11-03-2012
343-77-03-12

Thursday, March 8, 2012

इतना सा बता दो(हास्य कविता)


कैसे हमें देख लें ?
ह्रदय की बात सुन लें
पत्नी उन्हें बना लें
इतना सा बता दो
रूठ जाएँ तो
कैसे उन्हें मनाएं ?
इतना सा बता दो
क्रोध में
आग बबूला हो जाएँ
कैसे उन्हें ठंडा करें ?
इतना सा बता दो
चुप हो जाएँ
एक शब्द भी ना बोलें
कैसे बुलवाएँ ?
इतना सा बता दो
किसी से
हँस कर बात कर लें
वोउसे सौत समझ लें
कैसे उन्हें समझाएँ ?
इतना सा बता दो
चलो नारियों से ही

पूंछ लें
पत्नी को कैसे खुश
रखा जाए ? 
इतना सा बता दो
08-03-2012
324-58-03-12
(अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कविता)


Thursday, February 2, 2012

हास्य कविता-कुछ शरमा गयी,कुछ घबरा गयी

वो खडा था गली
के नुक्कड़ पर
उसको  देखा तो
कुछ शरमा गयी
कुछ घबरा गयी
दिल की धड़कन
बढ़ने लगी
चेहरे पर लाली
छाने लगी
सहमती हुयी बगल से
निकलने लगी
कनखियों से देखा
तो वो नहीं
उसकी सूरत से
मिलती जुलती सूरत
उसके भाई की थी
02-02-2012
97-07-02-12

Monday, January 23, 2012

हास्य कविता-आई लव यू ,गुड बाई की जगह बहन फिर मिलेंगे बोल बैठे


आज उन्हें
नाराज़ कर बैठे
हाई  हैलो की जगह
नमस्कार कर बैठे
बहुत
खूबसूरत लग रही हो
कहना भूल बैठे
अध् ढके शरीर पर
पहने नए सूट
नयी घड़ी की
तारीफ़ करना भूल बैठे
असली उम्र से
छोटी लग रही हैं
कहने से चूक गए
उनके पसंदीदा
सैंट की महक को
अजीब बदबू आ रही है
कह बैठे
ज़ल्दबाजी में उनके
कद को
सही नाप बैठे ,
उन्हें साढ़े चार फुट का
बता बैठे
और तो और बेवकूफी में
अच्छा सोच रखने की
सलाह दे बैठे
जाते जाते संस्कारों पर
चर्चा कर बैठे
आई लव यू ,
गुड बाई की जगह
बहन फिर मिलेंगे
बोल बैठे
23-01-2012
73-73-01-12