Showing posts with label सब्र हास्य कविता. Show all posts
Showing posts with label सब्र हास्य कविता. Show all posts

Monday, January 23, 2012

हास्य कविता-आई लव यू ,गुड बाई की जगह बहन फिर मिलेंगे बोल बैठे


आज उन्हें
नाराज़ कर बैठे
हाई  हैलो की जगह
नमस्कार कर बैठे
बहुत
खूबसूरत लग रही हो
कहना भूल बैठे
अध् ढके शरीर पर
पहने नए सूट
नयी घड़ी की
तारीफ़ करना भूल बैठे
असली उम्र से
छोटी लग रही हैं
कहने से चूक गए
उनके पसंदीदा
सैंट की महक को
अजीब बदबू आ रही है
कह बैठे
ज़ल्दबाजी में उनके
कद को
सही नाप बैठे ,
उन्हें साढ़े चार फुट का
बता बैठे
और तो और बेवकूफी में
अच्छा सोच रखने की
सलाह दे बैठे
जाते जाते संस्कारों पर
चर्चा कर बैठे
आई लव यू ,
गुड बाई की जगह
बहन फिर मिलेंगे
बोल बैठे
23-01-2012
73-73-01-12

Thursday, December 1, 2011

जिसके जलन होती उसका दर्द वही जानता (हास्य कविता)


राह चलते हँसमुखजी को
आँसू बहाते
एक महिला दिख गयी
उनसे  देखा ना गया
उसके पास जाकर दिलासा
देते हुए कहने लगे
हिम्मत और सब्र से काम लो
तुम्हारे दुःख दूर हो जायेंगे
रोते ,भन्नाते हुए  महिला बोली
क्या ख़ाक हिम्मत रखूँ
एक हफ्ते में पांचवी बार
आँखों में मिर्ची गिर गयी
जलन के मारे
मेरी जान निकल रही है
तुम्हें सब्र की पडी है
उसने हँसमुखजी
के आँख में मिर्ची झोंक दी
अब तुम सब्र से काम लेना
हिम्मत से
दर्द और जलन सहना
कहते  हुए
उनका बैग लेकर भाग गयी
हँसमुखजी
अब किसी भी महिला को
रोते देखते हैं
उसे दिलासा ज़रूर देते हैं
पर साथ में कहते हैं
निरंतर हिम्मत और सब्र से
जलन कम नहीं होती
जिसके जलन होती
उसका दर्द वही जानता
30-11-2011
1832-97-11-11