Showing posts with label हास्य रचना. Show all posts
Showing posts with label हास्य रचना. Show all posts

Friday, April 13, 2012

हास्य कविता- कितना खुशगवार था वो लम्हा



कितना खुशगवार था
वो लम्हा
जब उसने मुस्करा कर
मेरी तरफ देखा 
करीब आकर मेरा पता पूछा
दिल खुश हुआ
जब रंग बिरंगे कागज़ में
लिपटा एक तोहफा
हाथ में थमाया
दिल टूट कर बिखर गया
जब उसने
चहकते हुए कहा
आपके
पड़ोस में रहने वाले
मेरे मंगेतर को
भिजवा देना
12-04-2012
436-16-04-12

Thursday, April 12, 2012

हास्य कविता-सर्द रात में उल्लू बोला


कविता पाठ करना
प्रारम्भ किया
सर्द रात में उल्लू बोला
एक मनचले श्रोता ने
आवाज़ लगाई
आज गर्मी की शाम को
मंच से बोल रहा है
हँसमुखजी ने क्रोध
काबू में किया
नहले पर दहला मारा
आवाज़ सुनते ही
उल्लू का भाई
श्रोताओं के बीच से बोला
श्रोता ने चिढ कर सवाल किया
तुमने मुझे उल्लू कैसे कहा
हँसमुखजी बोले
गलती से तुम्हें उल्लू
कह दिया
तुम तो काले कव्वे हो
खामखाँ
कांव कांव कर रहे हो
कांव कांव करना बंद करो
मुझे कविता पाठ करने दो
11-04-2012
432-11-04-12

Monday, March 19, 2012

हास्य कविता-हँसमुखजी ने नए पोज़ में फोटो खिचवाई


हँसमुखजी पर
फोटो खिचवाने का भूत सवार था 
दिन भर सपनों में खोये रहते थे
किस नए पोज़ में फोटो खिचवाएं
निरंतर सोचते रहते थे
एक दिन पहुँच गए किस्मत से
किसी की मय्यत में
दिमाग में विस्फोटक सोच आ गया
चेहरा खुशी से मुस्काराया
मरने वाले की बीबी से कहने लगे
अपने पती को थोड़ी देर के लिए
कहीं और लिटा दो
इनकी जगह मुझे लिटा दो
वादा करता हूँ फोटो खिचवा कर
तुरंत उठ जाऊंगा
आज तक किसी ने ज़िंदा आदमी को
अर्थी में लेटा हुआ नहीं देखा होगा
मेरी फोटो खिंचवाने के बाद
एक नया रिकोर्ड बन जाएगा 
मरने वाले की बीबी ने लिया
हाथ में डंडा
लगी मारने हँसमुखजी को
दे दनादन डंडे पर डंडा
चिल्ला कर क्रोध में फुफकारी 
लो अब खिचवाओ नए पोज़ में फोटो
इस पोज़  में आज से पहले 
नहीं खिचवाई होगी किसी ने
अपनी फोटो
19-03-2012
409-143-03-12


हास्य कविता-खिली धूप बरसात के बाद-(मित्रता समाप्त करना चाहें तो मित्रों को अवश्य सुनाएं)


खिली धूप
बरसात के बाद
मुस्कान आयी होठों पर
बरसों की उदासी के बाद
दिखा चेहरा तुम्हारा
चेहरा खुद का
सैकड़ों बार शीशे में
देखने के बाद
समझते थे खुद को जोकर
छुपाते थे चेहरा अपना
तुम्हें देखने से पहले
अब जान गए
असलियत खुद की
तुम्हें देखने के  बाद
तुम लगते हो जोकर
हम लगते सिकंदर
ये जान गए आज
18-03-2012
408-142-03-12
(मित्रता समाप्त करना चाहें तो मित्रों को अवश्य सुनाएं)

Sunday, March 18, 2012

हास्य कविता-हूर के बगल में वो लंगूर कहलायेंगे



हुस्न के दीवानों से
कोई ये भी तो पूछ ले
दुनिया की नज़रों से
घूरती निगाहों से
हुस्न को संभाल कर
कैसे रखेंगे?
कैसे उनके नाज़ नखरे
उठाएंगे?
नाज़ुक हाथों से
रोटियाँ कैसे बनवायेंगे?
कैसे घर का झाडू पौंचा
लगवाएंगे?
कपडे क्या खुद धोयेंगे?
बर्तन
क्या किसी और से
मंजवायेंगे
उनके हाथ पैर दुखेंगे
तो क्या खुद दबायेंगे?
मेकअप का खर्चा
क्या पिताजी उठाएंगे?
सवेरे उठेंगे तो
चाय क्या खुद बनायेंगे?
हुस्न के दीवानों से
ये भी कोई पूछ ले
चाह तो रखते हैं मन में
पर ये भी तो जान लें
हूर के बगल में वो
लंगूर कहलायेंगे
18-03-2012
406-140-03-12


Tuesday, March 13, 2012

हास्य कविता-हमने पूंछा उनसे ,हम कैसा लिखते

हमने पूंछा उनसे
हम कैसा लिखते हैं
जो भी लिखते हैं
क्या ठीक लिखते हैं
वो कहने लगे
आप जो भी लिखते हो
अच्छा लिखते हो
गलती कैसे निकालें
आप हमें अच्छे जो
लगते हो
हम घबरा गए
फ़ौरन कह दिया
आप सही बात बताना
नहीं चाहते
इसलिए ऐसा कहते हो
वो तुनक कर बोले
क्यों खामखाँ हम पर
तोहमत लगाते हो
हम आपको बताना
चाहते हैं
आपने जो अभी लिखा
वो हमें ठीक नहीं लगा
हमने कहा
यही तो हमने आपसे
पहले भी पूछा था
क्या अब आपने हमें
चाहना छोड़ दिया?
वो नाराज़ हो गए
बिदक कर बोले
हमारे सच बोलने से
पहले ही कई लोग
नाराज़ हैं
हम आपको नाराज़
नहीं करना चाहते थे
इस लिए सच नहीं
बोल रहे थे
सच बोलो तो भी
मुश्किल
नहीं बोलो तो भी
मुश्किल
हमने कहा परेशान
मत होइए
हम भी तो आपको
खुश करने के लिए ही
पूछ रहे थे
13-03-2012
363-97-03-12

Sunday, March 11, 2012

हास्य कविता-बुखार का इलाज कर दो ,जुखाम को भाड़ में जाने दो

जुखाम बुखार से पीड़ित
हँसमुखजी सीधे पहुंचे
डाक्टर के पास
कहने लगे बुखार का
इलाज कर दो
जुखाम को यूँ ही छोड़ दो
डाक्टर चकराया
फ़ौरन बोला कारण बताओ
हँसमुखजी बोले
पहले भी हुआ था जुखाम
खाई थी गोली,
हुआ रिएक्शन
मुंह में हो गए छाले
छालों की दवा खाई
उसने भी किया रिएक्शन
याददाश्त चली गयी
फिर गज़ब हो गया
पत्नी को समझा मुन्नीबाई
पांच सौ का नोट थमा कर
नाचने को कह दिया
पत्नी फुफकारी
गर्दन से पकड़ कर चौराहे
पर लायी
करी ज़बरदस्त धुनायी
इज्ज़त की हाय हाय हो गयी
पिटता तो पहले भी रोज़ था
पर सरे बाज़ार इज्ज़त का
फलूदा नहीं बनता था
आप तो 
बुखार का इलाज कर दो
जुखाम को भाड़ में जाने दो
11-03-2012
343-77-03-12