Showing posts with label लोकपाल. Show all posts
Showing posts with label लोकपाल. Show all posts

Saturday, August 20, 2011

लूटेरे लूट रहे हैं देश को ,कोई पहरेदार चाहिए

लूटेरे लूट रहे हैं देश को
कोई पहरेदार चाहिए
हाहाकार मच रहा देश में
कोई सुनने वाला चाहिए
सुलग रही है आग सीनों में
कोई भड़काने वाले चाहिए
नौजवान तैयार लड़ने को
कोई सेनापती चाहिए
देश भक्त चलने को तैयार
रास्ता दिखाने वाला चाहिए
भ्रष्ट तंत्र कर रहा गोल माल 
सशक्त लोकपाल  चाहिए
20-08-2011
1388-110-08-11