Showing posts with label समय के साथ. Show all posts
Showing posts with label समय के साथ. Show all posts

Friday, March 9, 2012

जीत का सेहरा

मैं तो एक दिन
दुनिया से चला जाऊंगा
छोड़ जाऊंगा पीछे
कुछ रिश्ते
कुछ पैसे ,कुछ सामान
मेरा मकान
जिस में,मैं रहता हूँ
रह जायेंगी
कुछ यादें,कुछ बातें
जिन्हें याद कर कोई
हँसेगा
कोई दुःख मनायेगा
किसी को याद आऊँगा
कोई भूल जाएगा
समय के साथ सब
धुंधला होता जाएगा 
पर मेरी लिखी
कविताओं को कोई नहीं
मिटा सकेगा
उनमें छुपी बातों को
कोई नहीं हटा सकेगा
उनमें मेरा सोच है
मेरे मन के भाव हैं
जो भी ह्रदय कहता
वो सब भरा है
क्या भुगता,क्या सहा
क्या मिला,क्या ना मिला
क्या करा,क्या ना करा 
सब का अम्बार है
जो भी पढेगा उनको
समझेगा मुझको
यह ही क्या कम होगा
मेरे जाने के बाद
मुझे वह मिलेगा
जो जीते जी
नहीं मिल सका मुझे
जीवन भर
हारते रहने के बाद तो
जीत का सेहरा
बंधेगा मेरे
09-03-2012
332-66-03-12

Tuesday, January 3, 2012

नए साल का शोर मच रहा है


शुभ कामनाओं का
दौर चल रहा है
नए साल का शोर
मच रहा है
हर व्यक्ति खुश हो रहा है
आस लगाए बैठा हैं
चमत्कार हो जाएगा
सब कुछ बदल जाएगा
इस प्रयास में लगा है 
सब बदल जाएँ 
पर खुद को
नहीं बदलना पड़े
मैं हैरान  हूँ  
समझ नहीं आ रहा
सब कैसे बदल जाएगा ?
कैसे समझाऊँ उन्हें ?
फितरत और सोच
बदले बिना
स्वार्थ को छोड़े बिना
कुछ नहीं बदला कभी
अब कैसे बदल जाएगा ?
नए साल में खुद को
बदलो
समय के साथ
सब बदल जाएगा
03-01-2012
09-09-01-12