Showing posts with label आवाज़. Show all posts
Showing posts with label आवाज़. Show all posts

Monday, January 2, 2012

आवाज़ देता हूँ

आवाज़ देता  हूँ
दिल से बुलाता हूँ
तुम आती नहीं हो
या तो पहुँचती नहीं
मेरी आवाज़ तुम तक
या मजबूर हो
ज़माने से डरती हो
घबराती हो
कहीं टूट ना जाए
दिल का रिश्ता हमारा
खामोशी से सहती हो
दिन रात तड़पती हो
खुद आकर ले जाऊं
निरंतर
इस इंतज़ार में
बैठी हो
02-01-2012
07-07-01-12

Thursday, November 3, 2011

आवाज़


मेरे कान में
जब से उन्होंने कहा
मेरे बिना
उनका दिल नहीं
लगता
उनकी आवाज़ ने
निरंतर दिल में
खुशी की इतनी
मधुर घंटियाँ बजायी
अब उनकी
गूँज के आगे 
कोई और आवाज़
मुझे अच्छी नहीं
लगती
02-11-2011
1738-07-11-11