Showing posts with label कारनामे. Show all posts
Showing posts with label कारनामे. Show all posts

Thursday, February 16, 2012

याद रहेंगे सिर्फ कारनामे तुम्हारे

ना घमंड में चूर रहो  
ना ही
समझो वक़्त यही
रहेगा हर दम
जब तक है दम में दम
सोचते हो झुका दोगे
आसमां को भी तुम
समझते नहीं
किसी को कुछ भी तुम 
जब बचेगा नहीं
तुम में दम
दबा दिए जाओगे
ज़मीं के अन्दर तुम
ना करेगा
याद तुम्हें कोई
भूल जायेंगे सब 
याद रहेंगे
सिर्फ कारनामे
तुम्हारे
16-02-2012
174-85-02-12