कृष्ण और कंस का
युग लौट आया
घर घर में
महाभारत हो रहा
भांजा मामा को
मामा,भांजे को मारने
दौड़ रहा
बहन भाई के लिए
बद्दुआ कर रही
बेटे के हाथों उसकी मौत
मांग रही
भाई,बहन को पुत्रविहीन
करने को आतुर
अपनों को अपने मार रहे
निरंतर
खून के प्यासे हो रहे
मनों में जहर घुल गए
इर्ष्या,द्वेष से सब जी रहे
कुटिल चालें चल रहे
दिखाने को हंस रहे
09-07-2011
1161-45-07-11