Showing posts with label इर्ष्या. Show all posts
Showing posts with label इर्ष्या. Show all posts

Saturday, December 15, 2012

मन रोता सत्य देखने को आज



मन रोता
सत्य देखने को आज
चारों ओर
झूठे बड़बोलों का राज
छा रहा हर मन में
घनघोर अन्धेरा आज
ह्रदय तड़पता
प्रेम की आस में आज
अहम् इर्ष्या का नंगा
नाच हो रहा
इंसान इंसान का
दुश्मन हो गया आज
संबंधों में पड़ गयी दरार
भाई भाई की ले रहा जान
दोस्त बन गया
सबसे बड़ा दुश्मन आज
स्वार्थी हो गया संसार
साज़ बाज़ रहे
बिना सुर के आज
कैसा आया
यह काल प्रभु आज
कैसा आया
यह काल प्रभु आज
950-69-15-12-2012
जीवन,मन,सत्य,सम्बन्ध,अहम्,स्वार्थ,इर्ष्या,द्वेष, अहम्  

Saturday, December 8, 2012

अभी तुम्हें बहुत कुछ देखना बाकी है



हमें अपने दिल से
मत निकालो
अभी तुम्हें बहुत कुछ
देखना बाकी है
हमें मिट्टी की दीवार
समझ कर
गिराने की कोशिश
ना करो
हम में सच की सुगंध
बसी है
चमकदार चेहरों पर
मत जाओ
अभी तुम्हें उनके पीछे
नफरत भरे दिलों को
देखना बाकी है
मीठी बातों के जाल में
मत फंसो
अभी तुम्हें लोगों की
हकीकत से
रूबरू होना बाकी है
आइना दिखाने वालों से
नफरत ना करो
अभी तुम्हें 
चेहरे पर चेहरा
चढ़ाए लोगों से
मिलना बाकी है
911-29-08-12-2012
मीठी बातें,नफरत,इर्ष्या,द्वेष,दिल ,दोगलापन, सच

Wednesday, November 28, 2012

अगर मैं चाहूँ रात सवेरे ही आ जाए



अगर मैं चाहूँ
रात सवेरे ही आ जाए
सवेरा रात को हो जाए
चाँद सूरज  सा
सूरज चाँद सा चमकने लगे
मनुष्य घोंसलों में
पक्षी घरों में रहने लगे
तो तुम कहोगे संभव नहीं
तो फिर सदकर्म के बिना
मन में इर्ष्या,द्वेष,
रख कर
चरित्रहीन बन कर
कुत्सित विचार रख कर
इश्वर कैसे मिलेगा
चाहे मंदिर जाओ
या मस्जिद जाओ
रामायण पाठ करो या
क़ुरान पढो
काशी जाओ या
काबा जाओ
ना इश्वर मिलेगा
ना अल्ला मिलेगा
स्वर्ग की चाह में
नर्क अवश्य मिलेगा
873-57-28-11-2012
इश्वर,सद्कर्म,इर्ष्या,द्वेष,जीवन

Monday, April 30, 2012

खुद को तो बदल सकता हूँ


ज़िन्दगी के कई पन्ने
रंग बिरंगी
पक्के रंग की स्याही से
लिखे गए हैं
बेतरतीब लाइनों से भरे हैं
उनमें सब कुछ है
ईमान,सत्य,प्यार,स्नेह,
घ्रणा,इर्ष्या द्वेष,
अहम् और स्वार्थ के
अलग अलग रंग हैं ,
बहुत कोशिश कर ली
कुछ लाइनें मिटा दूं ,
पर मिटा नहीं पाता
अब सोचा है
पन्ना ही बदल दूं ,
नए पन्ने पर सलीके से
नयी लाइनें बनाऊँ
मन की उस पेंसिल को
काम में लूं ,
जिसमें ईमान,सत्य,
प्यार स्नेह के रंग तो पक्के हों
घ्रणा ,इर्ष्या
द्वेष,अहम् और स्वार्थ के
रंगहीन हों
जो ना दिखे ना याद आयें ,
दूसरों को
तो नहीं बदल सकता
पर खुद को
तो बदल सकता हूँ
27-04-2012
477-58-04-12

Friday, March 16, 2012

बोगेनवेलिया

बोगेनवेलिया
तुम्हारे पुष्प तो बहुत
सुन्दर होते हैं
लाल पीले सफ़ेद नारंगी
और भी कई रंगों के
दूर से ही लुभाते हैं
पास जाता हूँ
तो उन्हें सुगंधहीन
पाता हूँ
सोचता हूँ क्या हुआ
अगर सुगंधहीन है
एक गुच्छा तोड़ कर
फूलदान में ही लगा दूं
नयनों को
सुख प्रदान कर दूं
गुच्छा तोड़ने के लिए
हाथ बढाता हूँ ,
बेल का काँटा बेरहमी से
मेरे अंगूठे में चुभता है
पीड़ा से सहर उठता हूँ
मन में विचार आता है
ऐसे सुगंधहीन
पुष्प का क्या करूँ
जिसे फूलदान में भी
नहीं लगा सकता हूँ
विचार बदलता हूँ
कोई बात नहीं
तुम्हारे पुष्प नयनों को
सुख प्रदान करते हैं
वही बहुत है
उन लोगों से तो अच्छे हैं
जो दुःख के
सिवाय कुछ नहीं देते
इर्ष्या द्वेष से जीते हैं
16-03-2012
385-119-03-12

Friday, October 28, 2011

मनुष्य बना कर रखना तुम


तानाशाह का अंत
 समय था
अंतिम क्षण मन में
 सोच रहा था
क्यों इर्ष्या,द्वेष,अहम्
अहंकार में
व्यर्थ किये करोड़ों क्षण
छोड़ जाऊंगा पीछे अब
मनों में
खट्टी यादें लोगों के
याद कर
जिन्हें तिलमिलायेंगे वो
खुल कर गाली देंगे 
चीख चीख कर मेरा सत्य
संसार को  बताएँगे
मेरी कब्र पर
एक फूल भी ना चढ़ाएंगे
धन दौलत सब पीछे रह
जायेगी
परिवार की दुर्गती होगी
क्यों समझ नहीं आया
जीवन भर
निरंतर
भटकता रहा खुदा के
पथ से
अहम्, अहंकार ताकत ने
मुझ को
मनुष्य से राक्षस बनाया
अब आँख मुंदने वाली है
अंतिम दुआ मान लो
 मालिक
जन्म फिर से अवश्य देना
पर सम्राट नहीं बनाना तुम
अपनों से दूर ना होने देना 
अहम् अहंकार से दूर
रखना
मनुष्य बना कर
रखना तुम 
28-10-2011
1714-121-10-11
(लीबिया के तानाशाह शासक,कर्नल गद्दाफी की मौत पर)

Saturday, July 9, 2011

कृष्ण और कंस का युग लौट आया

कृष्ण और कंस का
युग लौट आया
घर घर में
महाभारत हो रहा  
भांजा मामा को
मामा,भांजे को मारने
दौड़ रहा
बहन भाई के लिए
 बद्दुआ कर रही
बेटे के हाथों उसकी मौत 
मांग रही
भाई,बहन को पुत्रविहीन 
करने को आतुर
अपनों को अपने मार रहे
निरंतर
खून के प्यासे हो रहे
मनों में जहर घुल गए
इर्ष्या,द्वेष से सब जी रहे
कुटिल चालें चल रहे
दिखाने को हंस रहे
09-07-2011
1161-45-07-11