Showing posts with label पुष्प. Show all posts
Showing posts with label पुष्प. Show all posts

Friday, March 16, 2012

बोगेनवेलिया

बोगेनवेलिया
तुम्हारे पुष्प तो बहुत
सुन्दर होते हैं
लाल पीले सफ़ेद नारंगी
और भी कई रंगों के
दूर से ही लुभाते हैं
पास जाता हूँ
तो उन्हें सुगंधहीन
पाता हूँ
सोचता हूँ क्या हुआ
अगर सुगंधहीन है
एक गुच्छा तोड़ कर
फूलदान में ही लगा दूं
नयनों को
सुख प्रदान कर दूं
गुच्छा तोड़ने के लिए
हाथ बढाता हूँ ,
बेल का काँटा बेरहमी से
मेरे अंगूठे में चुभता है
पीड़ा से सहर उठता हूँ
मन में विचार आता है
ऐसे सुगंधहीन
पुष्प का क्या करूँ
जिसे फूलदान में भी
नहीं लगा सकता हूँ
विचार बदलता हूँ
कोई बात नहीं
तुम्हारे पुष्प नयनों को
सुख प्रदान करते हैं
वही बहुत है
उन लोगों से तो अच्छे हैं
जो दुःख के
सिवाय कुछ नहीं देते
इर्ष्या द्वेष से जीते हैं
16-03-2012
385-119-03-12

Saturday, October 22, 2011

पुष्प की व्यथा


सब मुझे पुष्प के
नाम से पहचानते
पर मेरी व्यथा नहीं
समझते 
अपने में मग्न
सब मेरी सुगंध सूंघते
देख कर खुश होते
बहुत चाव  से पौधा
लगाते
व्याकुलता से
मेरे खिलने की प्रतीक्षा
करते
बड़ी निष्ठुरता से मुझे
तोड़ते
समय से पहले मेरे
प्राण हरते
चाहूँ ना चाहूँ
भँवरे मेरा रस चूसते 
पूजा अर्चना से लेकर
अर्थी तक
विवाह से अभिनन्दन तक
मुझे चढाते
मुरझाने पर  पैरों तले
रौंदते
किसी ने आज तक
मेरी पीड़ा पर ध्यान
नहीं दिया
स्वार्थ में निरंतर सदियों से
मनुष्य ने मेरा मनचाहा
उपभोग किया
मेरे नाम पर अपना
नाम रखा
औषधी ,सुगंध,सौन्दर्य
के लिए  मुझे
काम में लिया
मैंने कभी प्रतिरोध या
क्रोध नहीं किया
चुपचाप निरंकुश व्यवहार
सहता रहा
कभी तो परमात्मा
मेरी सुनेगा
मेरी व्यथा कम करेगा
इस आशा में निरंतर
खिलता महकता हूँ  
22-10-2011
1692-99-10-11

Wednesday, March 30, 2011

वो प्रक्रति के करीब हैं,फूल उन्हें पसंद है


वो प्रक्रति के करीब हैं,
फूल उन्हें पसंद है
कचनार,अमलतास,
पलाश,गुलमोहर,
के रंग उन्हें भाते
चमेली,मोगरा,
गुलाब,चम्पा,
महक से लुभाते,
कमल,ऑर्किड,
डेहलिया,गुलदाऊदी
के रूप उन्हें  मोहते,
निरंतर फूल
वो बालों में लगाते
निरंतर महकते,
रंग,रूप से मोहते
अपने
अंदाज़ से लुभाते
खुद किसी फूल से
कम ना लगते
इस लिए दिल से
भाते
30-03-03
557—227-03-11

Monday, March 28, 2011

पुष्प की व्यथा



पौधे को
बड़े चाव से रोपा
प्यार से सींचा
स्नेह से पाला
यौवन पर पहुंचा
एक कली को
जन्म दिया
कली,पुष्प बनी
महक से अभीभूत किया
रूप-रंग से मोहित किया
निर्ममता से तोड़ा गया
पालनहार,भक्षक बना
यम का रूप दिखाया
मंदिर,मज़ार पर
चढ़ाया गया
गले का हार बना
दुःख,सुख के मौके पर
उपयोग हुआ
मंतव्य संपन्न हुआ
यूँ ही फैंका गया
कुचला गया
वो रोता रहा
जग हंसता रहा
निरंतर, पुष्प के साथ
ऐसा व्यवहार होता रहा
पुष्प की व्यथा पर
ध्यान किसी ने ना
दिया
वो सदियों से सब
सह रहा
अब भी जगत को
मोह रहा
28-03-03
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर
525—195-03-11