Showing posts with label डा. राजेंद्र तेला. Show all posts
Showing posts with label डा. राजेंद्र तेला. Show all posts

Thursday, June 2, 2011

हँसते हँसते सहते रहेंगे

वफ़ा के नाम पर
बेवफाई सहते रहे
लोगों से मिल कर
जुदा होते रहे
तय कर लिया 
 हमने  
निरंतर मोहब्बत
करते रहेंगे
लोगों से मिलना ना
छोड़ेंगे
बेवफाई का बदला
वफ़ा से देते रहेंगे
वो क्या करेंगे
फ़िक्र ना करेंगे
हँसते हँसते सहते
रहेंगे
ज़िन्दगी यूँ ही
गुजारते रहेंगे
02-06-2011
984-11-06-11

वो दिल ही क्या जो,मोहब्बत ना करे

वो दिल ही क्या जो
मोहब्बत ना करे
निरंतर इंतज़ार
किसी का ना करे
किसी के नाम पर
ठंडी साँसें  ना ले
रोज़ खुदा से दुआ
ना करे
महबूब से मिलने की
ख्वाइश न रखे
ख़्वाबों में उस को
ना देखे
चोट भी खाए तो
उफ़ ना करे
जुदाई में खून के आंसू
ना बहाए
02-06-2011
982-09-06-11

अश्कों के सहारे जी लेते

पता ना था
कभी सिर्फ आंसू
इंसान के काम आते
आँखों से बहते
सुकून दिल को देते
जो लब नहीं कहते वो
आंसू कह देते
हाल-ऐ-दिल बता देते
जब भी
याद उनकी आती
अश्कों के सहारे
जी लेते
02-06-2011
981-08-06-11

बड़े शौक से खुद मौतको गले लगाया

गुनाह मुझ से हुआ
जो इक कातिल से
दिल लगाया
किस से शिकवा
किस से शिकायत करूँ?
निरंतर
ज़न्नत की तलाश में
दोजख पाया
खामोश ज़िन्दगी में
जलजला आया
बड़े शौक से खुद मौत
को गले लगाया
02-06-2011
980-07-06-11

किस्मत को कोसता हूँ


हाथों की लकीरों को
निरंतर देखता हूँ
मोहब्बत में नाकामी की
लकीर ढूंढता हूँ
क्या फिर दिल
लगाऊँ ?
खुदा से पूछता हूँ
जवाब मिलने से
पहले ही
दिल की आवाज़
सुनता हूँ
फिर मोहब्बत में
उलझता हूँ
हमेशा की तरह मायूस
होता हूँ
01-06-2011
979-06-06-11