Showing posts with label गम. Show all posts
Showing posts with label गम. Show all posts

Tuesday, March 12, 2013

मेरी बात मान लो यारों



कोई मोहब्बत के रोने
रो रहा है
गम में आसूं बहा रहा है
कोई यादों में खोया हुआ है
भावनाओं के आगे भी
ज़िन्दगी बहुत है यारों
कभी कभी थोड़ा सा
हँस भी लिया करो यारों
नहीं तो समय से पहले
दुनिया से चले जाओगे
इसको भी जान लो यारों
सोचने समझने में
समय व्यर्थ मत करो
मेरी बात मान लो यारों
अभी से ही खुल कर हँसना
प्रारम्भ कर दो यारों
22-22-12-01-2013  
मोहब्बत,गम,हँसी,हँसना,ज़िन्दगी
डॉ.राजेंद्र तेला,निरंतर   

Thursday, March 7, 2013

जब मन दुखी कलम थकी हो


जब मन दुखी
कलम थकी हो
कैसे उम्मीदों की बात
लिखेगी
जब दिल में
दर्द की टीस उठ रही हो
कैसे किसी को खुश करेगी
खुद के ग़मों का बोझ
दूसरों के कन्धों पर
लाद देगी
उन्हें भी उनके ग़मों की
याद दिला देगी
14-14-07-01-2013
गम,दर्द ,दुःख
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Sunday, November 11, 2012

तुम सुनते रहो मैं कहता रहूँगा



तुम सुनते रहो
मैं कहता रहूँगा
हाल-ऐ-दिल बयान
करता रहूँगा
जब थक जाओगे
मेरे फसानों को
सुनते सुनते
चुप हो जाओगे
मैं भी चुप हो जाऊंगा
सब्र से
दर्द सुनने वालों की
तलाश में लगा रहूँगा
842-26-11-11-2012
शायरी, हाल-ऐ-दिल,बयान ,दर्द,गम

गम अब सहारा बन गए हैं



गम अब
सहारा बन गए हैं
झूठी उम्मीदों से
बचा रहे हैं
ख़्वाबों की दुनिया से
दूर ले जा रहे हैं
दिल के
बहम मिटा रहे हैं
ज़िन्दगी की
हकीकत समझा रहे हैं
तकलीफ की जगह
सुकून दे रहे हैं
840-24-11-11-2012
गम,सुकून,शायरी,उम्मीदों

Friday, October 5, 2012

ऐसा नहीं कि हमें उनसे मोहब्बत ना रही


ऐसा नहीं कि हमें उनसे मोहब्बत ना रही
ये बात जुदा है कि अब वो हमारी ना रहीं

ज़ज्बातों से खेलने की आदत पुरानी थी
अब उनकी हकीकत हमें पता चल गयी

गम नहीं की उनसे अब राजदारी ना रही
शायद  उनको भी हमारी ज़रुरत ना रही

जब  भी बदल जायेगी ,फितरत  उनकी
नहीं कह सकेगा कोई वो हमारी ना रही

बसा लेंगे फिर उन्हें अपनी ज़िन्दगी में
कह देंगे दुनिया को दिल से दूर नहीं
रही
760-05-05-10-2012
ज़ज्बात,मोहब्बत,गम,फितरत

Sunday, September 23, 2012

गम इस कदर आदत बन गया



गम अब इस कदर
आदत बन गया 

एक दिन भी गुजर जाए
बिना उसके
मन नहीं लगता
शौक़ तो नहीं
ज़बरदस्ती पालूँ गम को
पर शायद
किस्मत में यही लिखा है
खुदा की रजा समझ
हँसते हँसते
गले लगाता हूँ
नहीं मिलता जिस दिन
किसी तरीके से ढूंढ 
लेता हूँ 
इतना ज़ज्ब हो चुका 
दिल में
बिना गम के अब रहा
नहीं जाता
753-49-23-09-2012
गम,आदत,दुःख,ज़ज्ब ,ज़िन्दगी

ग़मों के बोझ तले



ना कहीं खोता हूँ
ना कहीं छुपता हूँ
कभी अपने
ग़मों के बोझ तले
सब कुछ भूल जाता हूँ
कभी दूसरों को
पागल कहता हूँ
कभी खुद पागलपन
करता हूँ 
परेशानियों से
घबरा जाता हूँ
भावनाओं पर
नियंत्रण खोता हूँ 
मैं भी इंसान हूँ
भूल जाता हूँ
होश आने पर
शर्मिन्दा होता हूँ
माफ़ी माँगता हूँ
अनुभव से
सीख लेने का
पथ से नहीं
भटकने का
निश्चय करता हूँ
745-41-23-09-2012


Wednesday, September 19, 2012

ग़मों की बारिश अगर रुकी नहीं



ग़मों की बारिश अगर
रुकी नहीं
तो यादें  ज़हन में
इस हद तक ठहर
जायेंगी
जो हो रहा आँखों के
सामने
कभी याद बन कर नहीं
आयेगा
यादें ही मौत का सबब
बन जायेंगी
19-09-2012
734-30-09-12

Sunday, August 26, 2012

मेरे ग़मों को मुझे ही सहने दो



मेरे ग़मों को मुझे ही
सहने दो
आंसूओं को पीने दो
ना चुप कराओ
ना एक लफ्ज़
हमदर्दी का कहो
जो लिखा मेरी किस्मत में
मुझे ही भुगतने दो
जो चाहते नहीं हँसू कभी
उन्हें खुल कर हँसने दो
उनके दिल को सुकून
मिलने दो
बस एक ख्वाहिश
बाकी है दिल में
दुनिया से जाने से पहले
एक बार मैं भी खुल कर
हँस लूं
एक छोटी सी
गुजारिश मेरी
चाहने वालों से
बस इतनी सी दुआ
कर लो
26-08-2012
699-59-08-12

Monday, August 13, 2012

कभी कभी मुस्करा भी लिया करो



यूँ चुप रह कर
दर्द सहना ठीक नहीं
कुछ तो कहा करो
किसी और से नहीं तो
खुद से ही
बात कर लिया करो
माना यादें
परेशान करती हैं तुम्हें
उन्हें भूल जाया करो
यूँ हँसी चेहरे पर
गम ना लाया करो
कभी कभी मुस्करा भी
लिया करो
13-08-2012
661-21-08-12

Tuesday, July 17, 2012

अच्छा हो अब ज़ख्म ना भरे कोई


अच्छा हो अब
ज़ख्म ना भरे कोई
गुजार लिए दिन
दर्द सहते सहते कई
आदत सी पड गयी
क्यूं शौक लगाऊँ
अब नया कोई
लगा भी देगा
अगर मरहम कोई
कैसे यकीन करूँ
नया दर्द नहीं देगा
फिर कोई
इस हाल में ही खुश हूँ
बस मुस्करा देख ले
अब कोई
17-07-2012
609-06-07-12

Thursday, May 10, 2012

दिन के उजाले पर रात की स्याही कैसी


हँसते हुए चेहरे पर आज ये उदासी कैसी

महकाती थी ज़माने को खुशबू जिनकी
आज उन बहारों में ये खिजा की बू कैसी

दिल डूबता है देख कर ये खौफ का मंज़र
शहनाइयों के बीच ये मातमी धुन कैसी

नहीं आ रहा समझ मुस्कुराते लबों पर
आज खुले आम ग़मों की नुमाइश कैसी

ना दे खुदा किसी हसीं को किस्मत ऐसी
मंदिर में हो जाए कब्रिस्तान की खामोशी

मासूम पर खुदा की ये मेहरबानियाँ कैसी 
ना मिले किसी दुश्मन को भी सज़ा ऐसी
10-05-2012
510-25-05-12


Saturday, March 17, 2012

जब अपने ही ज़ख्म देते हैं


जब
अपने ही ज़ख्म देते हैं
किसी और की ज़रुरत
नहीं होती
जीने की ख्वाइश भी
नहीं रहती
जब हँसना मुमकिन
नहीं होता
दिल टूट कर बिखर
चुका हो
गम दोस्त बन जाता
रोना ही साथ निभाता है
जब हर लम्हा मुझ को
मरना है
तो जी कर भी क्या
करना है
कैसे मुक्त हो जाऊं
बस अब यही सोचना है
17-03-2012
395-129-03-12

Thursday, March 15, 2012

मैं चुप हूँ अगर तो ये ना समझना ,तुम्हें भूल गया हूँ

मैं चुप हूँ अगर
तो ये ना समझना
तुम्हें भूल गया हूँ
दिल अब भी तुम्हारे
लिए रोता है
हर लम्हा तुम्हें याद
करता है
ये बात जुदा है
नहीं चाहता
मुझे गम में डूबा
देख कर
तुम भी ग़मों में डूब
जाओ
अपनी बसी हुयी
दुनिया को उजाड़ दो
15-03-2012
374-108-03-12

Wednesday, March 14, 2012

कैसे सम्हालेंगे हम उनको

वक़्त की बात है
लोग उनके
दीदार को तरसते हैं
जो कभी हमारे
दीदार को तरसते थे
वो सामने खड़े होते हैं
तो भी नहीं
पहचानते हमें
गम इस बात का नहीं
वो हमें भूल गए हैं
हम परेशान हैं
सिर्फ ये सोच कर
जब भी वक़्त पलटेगा
कोई पहचानेगा
नहीं उन्हें
कैसे बर्दाश्त करेंगे वो
 कैसे सम्हालेंगे हम
उनको
14-03-2012
372-106-03-12

Tuesday, March 13, 2012

हम रूठें ना रूठें,हमें मनाता नहीं कोई

हम रूठें ना रूठें
हमें मनाता नहीं कोई
सबको
हँस कर मनाते मनाते
सब समझने लगे
हमारी ज़िन्दगी में
गम नहीं कोई
कैसे समझायें उन्हें
हम यूँ ही हँसते नहीं
रहते
हम नहीं चाहते रो कर
खुद को कमज़ोर बताएं
किसी को
हंसी उड़ाने का मौक़ा दें
पहले ही
पहले ही गम बहुत
ज़िन्दगी में
उन्हें और ना बढ़ाएं
13-03-2012
365-99-03-12