Showing posts with label फितरत. Show all posts
Showing posts with label फितरत. Show all posts

Sunday, October 28, 2012

मन को कैसे देखेंगे



आज कल लोगों को
दिल ही नहीं दिखता
मन को कैसे देखेंगे
चिकनी चुपड़ी बातों से
मुस्काराते चेहरों से ही
खुश हो जाते हैं जब
उन्हें सच्चाई
कैसे पसंद आयेगी
कसूरवार वो भी नहीं
ज़माने की
हवा ही कुछ ऐसी है
हर शख्श
उसी फितरत से सांस
ले रहा है
ज़िन्दगी जीने के बजाए
काट रहा है
809-51-28-10-2012
ज़िन्दगी,फितरत,,जीवन,सोच

Friday, October 5, 2012

मौसम से भी ज़ल्दी बदल जाते हैं कुछ इंसान



मौसम से भी ज़ल्दी
बदल जाते हैं कुछ इंसान
साथ मुस्काराते हैं
सुर मैं सुर मिलाते हैं
होता है मतलब तब तक ही
साथ रहते हैं कुछ इंसान
ज़ज्बातों से खेलते हैं
वक़्त के साथ
चलते हैं कुछ इंसान
दिल तोड़ने में माहिर
होते हैं कुछ इंसान
764-09-05-10-2012
मतलबी,स्वार्थ,इंसान ,फितरत,जीवन,ज़िन्दगी

मैं लफ्ज़ नहीं हूँ तोड़ मरोड़ कर कभी ग़ज़ल कभी नज़्म बना लो



मैं लफ्ज़ नहीं हूँ
तोड़ मरोड़ कर
कभी ग़ज़ल
कभी नज़्म बना लो
मैं ख्याल नहीं हूँ
जब भी चाहो
वैसा मेरे बारे में सोच लो
मैं ख्वाब भी नहीं हूँ
जब चाहो देख लो
मैं हकीकत भी नहीं हूँ 
हर बात पर हाँ भर दो
पर जो कहता हूँ
सुनो तो सही
जो लिखता हूँ
पढो तो सही
नहीं समझ आये
तो मानना मत
मैं बुरा नहीं मानूंगा
नहीं सुनोगे नहीं पढोगे
तो समझ लो
हकीकत से मुंह छुपाओगे
झूठ की दुनिया में जियोगे
अपने फितरत से
दुनिया को रूबरू कराओगे
अगर तुम भी कुछ
कहना चाहते हो
लिखना चाहते हो तो
अवश्य कहो अवश्य लिखो
तुम्हारी सुनूंगा भी
तुम्हारा लिखा पढूंगा भी
नहीं समझ आयेगा
तो मानूंगा नहीं
जैसा ठीक लगेगा
वैसा करूंगा
ये ज़रूरी नहीं है
तुम सब की मानों
मगर कौन
क्या कह रहा है
सुनो तो सही
क्या लिख रहा है
पढो तो सही
763-08-05-10-2012
फितरत ,संवाद,कहना ,सुनना,सामंजस्य

ऐसा नहीं कि हमें उनसे मोहब्बत ना रही


ऐसा नहीं कि हमें उनसे मोहब्बत ना रही
ये बात जुदा है कि अब वो हमारी ना रहीं

ज़ज्बातों से खेलने की आदत पुरानी थी
अब उनकी हकीकत हमें पता चल गयी

गम नहीं की उनसे अब राजदारी ना रही
शायद  उनको भी हमारी ज़रुरत ना रही

जब  भी बदल जायेगी ,फितरत  उनकी
नहीं कह सकेगा कोई वो हमारी ना रही

बसा लेंगे फिर उन्हें अपनी ज़िन्दगी में
कह देंगे दुनिया को दिल से दूर नहीं
रही
760-05-05-10-2012
ज़ज्बात,मोहब्बत,गम,फितरत

Wednesday, September 19, 2012

क्यों लोग पल पल में अपनी फितरत बदलते



क्यों लोग पल पल में
अपनी फितरत बदलते
देख कर भी अनदेखा करते
आशंकाओं से घिरे रहते
मन में कुंठा
दिल में भ्रम पालते
क्यों इतने विचलित रहते
हंसना चाहते
पर मुस्कारा भी नहीं पाते
असहज ही जीते रहते
740-36-19-09-2012


Friday, September 7, 2012

फूल मुरझा चुका था



फूल
मुरझा चुका था
पंखुड़ियां बिखर चुकी थी
महक हवा में मिल
चुकी थी
कभी होता था हार
गले का
अब धरती चूम रहा था
निरंतर पैरों तले रौंदा
जा रहा था
नावाकिफ था इंसान की
फितरत से
अपनों तक को नहीं
बख्शता
फिर उस को  कैसे
बख्शता
07-09-2012
729-25-09-12

Tuesday, August 21, 2012

मुझे तो मार दोगे



मुझे तो मार दोगे
पर अपनी फितरत को
कैसे मारोगे ?
कैसे अपनी नफरत को
मारोगे?
तुम कैसे बच पाओगे ?
खुदा के उसूलों को
याद कर लो 
ना किसी हथियार की
ज़रुरत
ना ही किसी ज़हर की
नफरत से भरी तुम्हारी
फितरत ही काफी है
तुम्हें दुनिया से उठाने
के लिए
21-08-2012
669-29-08-12

Friday, August 3, 2012

हम तो गिर कर उठते रहे हैं



जिस को भी
चलनी है जो भी चाल
चल ले वो
जितनी भी नफरत
रखनी है रख ले वो
जितना भी बदलना चाहे
बदल जाए वो
हमें तो आदत है
दोस्तों को दुश्मन बनते
देखने की
कोई कितनी भी कोशिश
कर ले
हमें नेस्तनाबूद करने की
हम तो गिर कर उठते रहे हैं
फिर उठ जायेंगे
उनका क्या होगा
जिन्हें आदत सिर्फ
गिराने की
इतना थक जायेंगे
हम को बार बार
गिराने की कोशिश में
खुद गिर गए एक बार भी
तो फिर उठ ना पायेंगे
03-08-2012
645-05-08-12

Wednesday, May 30, 2012

समय के साथ

समय के साथ
उम्र बढ़ती
सोच बदलता
रिश्ते बनते बिगड़ते
नए अनुभव
नए अहसास होते
अच्छे बुरे का पता
चलता
नहीं बदलती तो
फितरत नहीं बदलती
बढ़ती उम्र के साथ
अपनी फितरत भी
बदल दो
ज़िन्दगी को कुछ
अच्छे पल दे दो
अनुभव को सार्थक
 कर दो
30-05-2012
543-63-05-12

Sunday, March 11, 2012

ना चाहो तो

ना चाहो तो
ख़त का जवाब ना दो
ना कभी मिलो हमसे
जानते हैं
कुछ तो मजबूरी होगी
तुम्हारी
जो रूबरू नहीं होते
हमसे
तुम याद करते हो
यही काफी हमारे लिए
रिश्तों को तोड़ना
हमारी फितरत नहीं
किसी और सहारे की
हमको ज़रुरत नहीं
तुम खुश रहो
यही काफी है जीने
के लिए   
11-03-2012
346-79-03-12

Monday, January 2, 2012

इसे मेरी चाहत कहूँ


इसे मेरी चाहत कहूँ
किसी रिश्ते का नाम दूं
या फिर मेरी फितरत कहूं
कुछ तो हैं जो मुझे
दूर नहीं होने देता उनसे
रह रह कर याद आते
जब भी मिलते हँस कर
मिलते
दिल को गुदगुदाते
कुछ वक़्त के लिए गुम
हो जाते
खिले फूल को मुरझाते
उनका अंदाज़ निरंतर
हैरान करता
ना जाने  ऐसा क्यूं करते ?
दूर रहकर भी पास लगते
दिल के किसी कौने में
छुपे रहते
इसे मेरी चाहत कहूँ
किसी रिश्ते का नाम दूँ
या फिर मेरी फितरत कहूँ
02-01-2012
02-02-01-12

Monday, December 12, 2011

दहशत ने शक दिल में बसा दिया


मैंने समझा
तुम भी ग़मज़दा हो
मेरी तरह
तुम्हें भी कोई साथ
चाहिए
अंदाज़ मेरा गलत
निकला
तुम ग़मज़दा भी हो
खौफज़दा भी हो
लगता है
खूब भुगता है तुमने
लोगों की फितरत  को  
नतीजतन दोस्ती की
इल्तजा को ठुकरा दिया
बेदिलों  की भीड़ में
मुझे भी
शामिल कर दिया
बेगुनाह को गुनाहगार
करार दे दिया
दहशत ने शक 
दिल में बसा दिया 
12-12-2011
1856-24-12

Monday, October 17, 2011

वक़्त का तकाजा है


वक़्त का तकाजा है
जो जैसा कर रहा
उसे वैसा करने दो
कातिलों को क़त्ल
फितरत मंदों को
फितरत पूरी करने दो
उनके शौक में खलल
ना डालो
चुपचाप सह लो
चुपचाप सुन लो
खामोशी से देख लो
रोना हो तो चुपके से
रोलो
जुबान खोली तो
ज़लज़ला आ जाएगा
हर बात का फ़साना
बन जाएगा
मुट्ठी भर अमन का
मंजर
ग़मों के ढेर में बदल
जाएगा
निरंतर दिलों में लगी
आग को कोई
बुझाने वाला ना
मिलेगा
17-10-2011
1666-74-10-11

Wednesday, October 12, 2011

क्यों फितरत तुम्हारी मिटती नहीं ?


क्यों फितरत
तुम्हारी  मिटती नहीं ?
नफरत की आग
बुझती नहीं
मौत के मंजर से
किसे सुकून मिला
अब तक
जो मजहब के नाम पर
मासूमों की जान लेकर
तुम्हें  मिलेगा
तुम्हें भी एक दिन
खुदा को जवाब
देना होगा
वक़्त रहते फितरत
बदल लो
दिल से नफरत
हटा दो
जुर्म अपना कबूल
कर लो
दहशत की ज़िन्दगी से
खुद को आज़ाद करो
मोहब्बत से जीने को
निरंतर
ज़िन्दगी का मकसद
बना लो
12-10-2011
1636-44-10-11

Wednesday, October 5, 2011

ये वक़्त की बात है आप कहीं हम कहीं और हैं


ये वक़्त की बात है
आप कहीं
हम कहीं और हैं
हम किस हाल में भी रहे 
आप निरंतर खुश रहे
ये हमारे
दिल की चाहत है
आपकी
 हर आह पर दिल
हमारा रोता
पर आप हँसते रहे
ये हमारी दिली तमन्ना है
हम चाहते
आप हमें भूल जाएँ
पर हम नहीं
भूल सकते आप को
आप को याद रखना
हमारी फितरत है
आपका
गुलशन आबाद रहे
ये हमारी हसरत है
05-10-2011
1616-24-10-11

Sunday, August 21, 2011

ना मैं बदला ना मेरी फितरत बदली

बदली
बदली तो मेरी
किस्मत बदली
सुनहरी धूप
अब मंद पड़ गयी
चमक उसकी
जाने कहाँ खो गयी
उम्र अब ढलने लगी
जीवन की सांझ
आ गयी
डगर कम रह गयी
जीने की इच्छा कम
ना हुयी
रात के इंतज़ार में
निरंतर उदिग्नता
बढ़ गयी
21-08-2011
1391-113-08-11