Showing posts with label रिश्तों. Show all posts
Showing posts with label रिश्तों. Show all posts

Tuesday, November 20, 2012

क्या पा लिया तुमने



क्या पा लिया तुमने
ज़िन्दगी भर ईमान की
उसूल की बातें करी तुमने
हर शख्श को
नाराज़ किया तुमने
दिल का चैन
मन का सुकून खोया तुमने
रिश्तों को तोड़ा
मन को दुखी किया तुमने
अपनों को
पराया किया तुमने
क्या मिला तुमको
सिर्फ नफरत ने
साथ दिया तुम्हारा
बेचैनी से
रिश्ता बनाया तुमने
अब भी वक़्त है
ज़माने के साथ चलो
मन में खार
दिखाने को प्यार रखो
ऊपर से नर्म दिखो
अन्दर से पत्थर हो जाओ 
या फिर चुपचाप
ज़ख्म खाते जाओ
ना शिकवा करो
ना शिकायत करो 
जुबां को लगाम दो
खुदा से दुआ करो
जो भी जैसा भी है
बर्दाश्त करो
घुट घुट कर मरते रहो
दुनिया से चले जाओ 
847-31-20-11-2012
ज़िन्दगी , ईमान ,उसूल, सुकून ,रिश्तों ,मन 

Wednesday, October 24, 2012

क्या खता इतनी बड़ी थी



क्या खता इतनी
बड़ी थी
क़त्ल किया नहीं 
सजा क़त्ल की दे दी
हमें इल्म नहीं था
शक क़त्ल से भी
बड़ा गुनाह होता
हमने तो छोटी बहन
समझ कर कहा था
हम तुम्हें चाहते हैं
तुमने इज़हार-ऐ-इश्क
समझ लिया
बिना सोचे समझे
गुनाहगार करार दे दिया
रिश्तों से ऐतबार ही
उठा दिया
783-26-24-10-2012
गुनाहगार,रिश्तों, गुनाह 

Saturday, June 2, 2012

घर की खामोशी



घर की खामोशी
हर पल दिल को
चीरने लगी
आपस में कलह
साफ़
दिखने लगी
सुबह को ही शाम
होने लगी
एक दूसरे पर ऊंगली
उठने लगी
प्रेम पर नफरत
हावी होने लगी
अहम् की जीत
हो गयी
अहम् ने
सत्ता हाथ में ले ली
परिवार के बिखरने की
रिश्तों के टूटने की 
शुरुआत हो गयी
02-06-2012
554-74-05-12

Sunday, March 11, 2012

ना चाहो तो

ना चाहो तो
ख़त का जवाब ना दो
ना कभी मिलो हमसे
जानते हैं
कुछ तो मजबूरी होगी
तुम्हारी
जो रूबरू नहीं होते
हमसे
तुम याद करते हो
यही काफी हमारे लिए
रिश्तों को तोड़ना
हमारी फितरत नहीं
किसी और सहारे की
हमको ज़रुरत नहीं
तुम खुश रहो
यही काफी है जीने
के लिए   
11-03-2012
346-79-03-12

Tuesday, January 17, 2012

वो मुझसे नाराज ,मैं उससे नाराज

वो मुझसे नाराज
मैं उससे नाराज
वो मुझे माफ़ कर दें
तो मैं उसे माफ़ कर दूं
आपस में सुलह हो
जायेगी
नाराजगी आसानी से
ख़त्म हो जायेगी
अब पहल कौन करे
झगडा इस बात  पर था
उलझन को सुलझाने लिए
मध्यस्थ ढूँढने लगे
जिसके लिए मैं कहता
वो नहीं मानता
जिसके लिए वो कहता
मैं नहीं मानता
नाराजगी पहले से
अधिक बढ़ गयी
दोनों के बीच दूरियां भी
अधिक हो गयी
समय गुजरता गया
ना मुझको चैन मिला
ना उसको चैन मिला
समय के साथ दोनों को
समझ आ गया
रिश्तों के बीच "मैं"
आ गया था
अहम् ने मष्तिष्क पर
पर्दा डाल दिया था
कारणवश झगडा सुलझ
नहीं रहा था
आत्मचिंतन किया
उसके घर की ओर
बढ़ चला
वो मेरे घर की ओर
आ रहा था
रास्ते में दोनों का
मिलना हुआ
गिला शिकवा दूर
हो गया
दोस्ती का नया दौर
शुरू हो गया
अहम् का नुकसान
पता चल गया
47-47-01-12

Saturday, January 7, 2012

मुझे हक तो नहीं फिर भी नाराज़ हूँ

मुझे हक तो नहीं
फिर भी नाराज़ हूँ
तुमसे
रिश्तों की दुहाई दूं
या साथ गुजारे वक़्त की
याद दिलाऊँ
वजह कुछ भी हो
तुम जानती हो तुम्हारी
रुसवाई वाजिब नहीं
मेरी वफाई पर कोई
दाग नहीं
तुमने ही उकता कर
किनारा कर लिया
इलज़ाम बेरुखी का
लगा दिया
ये भी ना सोचा
तुम्हारे खातिर ही 
खामोश रहते थे हम
बदनाम ना हो जाओ
मिलने की कोशिश नहीं
करते थे हम
07-01-2012
19-19-01-12

Wednesday, December 14, 2011

ना जाने ऐसा ये क्यों हो रहा है?


ये ज़मीं रो रही है 
ये आसमां रो रहा है

इंसान से इंसान
नफरत कर रहा है
माँ बाप से बच्चों का
मोह भंग हो रहा है
ये दिल रो रहा है
ये मन रो रहा है
ना जाने ऐसा
ये क्यों हो रहा है?
भाई बहन में प्यार
ख़त्म हो रहा है
रिश्तों में खटास
पैदा हो रहा है
ये ज़मीं रो रही है
ये आसमां रो रहा है
ना जाने ऐसा
ये क्यों हो रहा है?
प्यार भाईचारे का
नामोंनिशाँ ख़त्म
हो रहा है
अपनों का अपना
,पराया समझ रहा है
दोस्त की पीठ में
दोस्त छुरा भौंक रहा है
बड़े छोटे में फर्क कम
हो रहा है
हर शख्श अपने लिए
जी रहा है 
ये दिल रो रहा है
ये मन रो रहा है
ना जाने ऐसा
ये क्यों हो रहा है?
दिलों में निरंतर रंज
घर कर रहा है
हर शख्श 
चेहरे पर चेहरा 
लगा कर घूम रहा है
दुनिया को दिखाने को
हंस रहा है
पल पल मर रहा है
जीने का नाटक
कर रहा है
ये ज़मीं रो रही है
ये आसमां रो रहा है
ये दिल रो रहा है
ये मन रो रहा है
ना जाने ऐसा
ये क्यों हो रहा है?
ना जाने ऐसा
ये क्या हो रहा है ?
14-12-2011
1861-29-12

Sunday, October 30, 2011

क्यों लोग दोहरेपन से जीते ?


क्यों लोग
 तिल तिल कर
मरते ?
बेवजह रिश्तों को
ढोते
दिल में नफरत
रखते
निरंतर पीछा छुडाना
चाहते
हिम्मत नहीं जुटा
पाते
जुबां से कह नहीं
पाते
ऐसी भी क्या मजबूरी
क्यों लोग
दोहरेपन से जीते ?
30-10-2011
1724-131-10-11