Showing posts with label नफरत. Show all posts
Showing posts with label नफरत. Show all posts

Saturday, December 15, 2012

कभी कभी मैं भी हैवान बन जाता हूँ



कभी कभी मैं भी
हैवान बन जाता हूँ
लोगों के तीरों का
जवाब
तीरों से दे देता हूँ
बेसब्री की गर्मी से
खुद
मन के गुलशन को
झुलसा देता हूँ
उनसे ज्यादा ज़ख्म
खुद को देता हूँ
जिन्हें आदत है
नफरत से जीने की
उनके जाल में फंस
जाता हूँ
कभी कभी मैं भी
हैवान बन जाता हूँ
935-54-15-12-2012
बेसब्री,नफरत,क्रोध,जीवन

Saturday, December 8, 2012

कभी मन से भी तो पूछ लो



कभी मन से भी तो
पूछ लो
क्या इतनी तंगदिली
अच्छी
कभी दिल से भी पूछ लो
क्या हमसे
इतनी नफरत अच्छी
गर कह दे दिल तुम्हारा
यूँ ही
नफ़रत करते रहो हमसे
तो खामोश मत रहना
साफ़ साफ़ कह देना
हम समझ जायेंगे
गर दिल ना माना बात
तुम्हारी
तो दिल से वादा करना
मुस्काराते चेहरे से
हमें माफ़ कर दोगे
चेहरे की
हँसी फिर लौटा दोगे
914-32-08-12-2012
नफरत,तंगदिली,प्यार

ज़ज्ब हो चुका हूँ तुम्हारे ज़हन में



मेरे नाम तक से
तौबा करते हो
पर मुझे पता है
जब भी मेरा नाम आता है
चाहे नफरत से ही सही
बड़े ध्यान से सुनते हो
कितना भी दिल से
निकालो
चाहे दुश्मन समझो
मुझको
इतना ज़ज्ब हो चुका हूँ
तुम्हारे ज़हन में
तुम चाहकर भी मुझे
भुला नहीं पाओगी
तुम्हारी बेवफाई
तुम्हें हमेशा सताती
रहेगी
912-30-08-12-2012
नफरत,बेवफाई

अभी तुम्हें बहुत कुछ देखना बाकी है



हमें अपने दिल से
मत निकालो
अभी तुम्हें बहुत कुछ
देखना बाकी है
हमें मिट्टी की दीवार
समझ कर
गिराने की कोशिश
ना करो
हम में सच की सुगंध
बसी है
चमकदार चेहरों पर
मत जाओ
अभी तुम्हें उनके पीछे
नफरत भरे दिलों को
देखना बाकी है
मीठी बातों के जाल में
मत फंसो
अभी तुम्हें लोगों की
हकीकत से
रूबरू होना बाकी है
आइना दिखाने वालों से
नफरत ना करो
अभी तुम्हें 
चेहरे पर चेहरा
चढ़ाए लोगों से
मिलना बाकी है
911-29-08-12-2012
मीठी बातें,नफरत,इर्ष्या,द्वेष,दिल ,दोगलापन, सच

Wednesday, December 5, 2012

हो सके तो मुझे माफ़ कर देना



हो सके तो
मुझे माफ़ कर देना
माफ़ ना कर सको तो
बद्दुआ  मत देना
बद्दुआ भी दो तो
मेरा नाम मत भूलना
नाम भी भूल जाओ तो
जो कहता हूँ
उसे याद रखना
दुश्मन को
दोस्त बना लाना
कभी दोस्त को
दुश्मन मत बनाना
मुझ से तो
नफरत कर ली तुमने
किसी और से
नफरत मत करना
896-14-05-12-2012
दोस्त,दुश्मन,दोस्ती,माफी, नफरत

Tuesday, October 23, 2012

क्यों सताते हो


क्यों सताते हो
इतनी नफरत रखते हो
निरंतर हम पर
लांछन लगाते हो
हमारी हर बात को
गलत समझते हो
जो हमने
कभी सोचा भी नहीं
अपने मन से कहते हो
अगर हमसे
इतना परेशान हो
हम संसार से
जाने के लिए तैयार हैं
क्यों हमसे मुक्ती नहीं
पा लेते
क्यों हमारी जान नहीं
ले लेते
हर दिन हमें मारते हो
जीने नहीं देते हो
अब तक समझे नहीं
तुम क्या चाहते हो
या तो हिम्मत करो
हमारा नाम-ओ-निशाँ
ही मिटा दो
या तुम भी चैन से जीओ
हमें भी जीने दो
778-22-23-10-2012
लांछन ,नफरत

Sunday, September 23, 2012

ज़िन्दगी भर मुसर्रतों की तलाश में भटकता रहा


ज़िन्दगी भर
मुसर्रतों की तलाश में
भटकता रहा
मुसर्रतें तो मिली नहीं
ग़मों से
दोस्ती ज़रूर हो गयी
नफरत भरे
दिलों से मुलाक़ात हुयी
मोहब्बत की बात
करने वाले चेहरों की
हकीकत पता चल गयी
वफ़ा के नाम पर
बेवफाई मिल गयी
मुसर्रतें =खुशियाँ
754-50-23-09-2012
मोहब्बत,नफरत, ज़िन्दगी ,वफ़ा ,बेवफाई, मुसर्रतें ,खुशियाँ

Friday, September 14, 2012

मेरी यादों को मिटाने की कोशिश में



मेरी यादों को
मिटाने की कोशिश में
वो मेरे खतों को फाड़ रहे हैं
मेरी तस्वीरों को जला रहे हैं
घर के कोने कोने से
मुझसे जुडी हर चीज़ का
नाम-ओ-निशाँ मिटा रहे हैं
चाहे कितनी भी नफरत
कर लें मुझसे
मेरे साथ बिताए लम्हों को
कैसे मिटायेंगे
दिल में ज़ज्ब मेरी सूरत को
कैसे हटायेंगे
14-09-2012
732-28-09-12

Monday, September 3, 2012

हम भी काँटों से घिरे हुए हैं



गुलाब  की तरह
हम भी
काँटों से घिरे हुए हैं
ज़हन में
नफरत के कांटे बसाए लोग
सुकून की पंखुड़ियों को
बार बार  छेदने की
कोशिश में लगे रहते
 पर हम गुलाब जितने
किस्मत वाले नहीं
बार बार
हैरान तो होते हैं 
मगर  गुलाब से
मुस्काराना  सीखा
 वो हमें रोने नहीं देता
हम हालात को खुशी से
बर्दाश्त करते रहते
मुस्काराहट को चेहरे से
जाने ना  देते
03-09-2012
721-17-09-12


Saturday, September 1, 2012

अब फिर ज़ख्म खाने का मन करता



अब फिर ज़ख्म खाने का
मन करता
उनसे मिलने का दिल
करता
मिलेंगे तो हम पर तोहमत
लगायेंगे
हमें गुनाहगार करार देंगे
शहर भर में रुसवा करेंगे
हमें तो
आदत है ज़ख्म खाने की
चुपचाप दर्द सहने की
हमें गम नहीं होगा उनके
नफरत भरे अंदाज़ का
इस बहाने उन्हें देख तो लेंगे
कुछ अरसे
उनके ज़हन में तो रहेंगे
01-09-2012
707-03-09-12

Sunday, August 26, 2012

दोस्ती में सौदा मत करो



खुद नफरत से
जीते हो
बात बात पर रूठते हो
रुसवा होने की धोंस
देते हो
हम से वफ़ा की
उम्मीद करते हो
निरंतर
अंगारे बरसाते हो
हमसे फूलों का
गुलदस्ता चाहते हो
ये क्यों नहीं समझते?
दोस्ती में निरंतर
लेने से
ज्यादा देना पड़ता
दुश्मन
आसानी से मिलते
दोस्त
किस्मत वालों को
मिलते
दोस्ती में सौदा मत करो
दोस्ती की कद्र करो
इलज़ाम
लगाना बंद करो
26-08-2012
698-58-08-12

Tuesday, August 21, 2012

मुझे तो मार दोगे



मुझे तो मार दोगे
पर अपनी फितरत को
कैसे मारोगे ?
कैसे अपनी नफरत को
मारोगे?
तुम कैसे बच पाओगे ?
खुदा के उसूलों को
याद कर लो 
ना किसी हथियार की
ज़रुरत
ना ही किसी ज़हर की
नफरत से भरी तुम्हारी
फितरत ही काफी है
तुम्हें दुनिया से उठाने
के लिए
21-08-2012
669-29-08-12

Friday, August 3, 2012

हम तो गिर कर उठते रहे हैं



जिस को भी
चलनी है जो भी चाल
चल ले वो
जितनी भी नफरत
रखनी है रख ले वो
जितना भी बदलना चाहे
बदल जाए वो
हमें तो आदत है
दोस्तों को दुश्मन बनते
देखने की
कोई कितनी भी कोशिश
कर ले
हमें नेस्तनाबूद करने की
हम तो गिर कर उठते रहे हैं
फिर उठ जायेंगे
उनका क्या होगा
जिन्हें आदत सिर्फ
गिराने की
इतना थक जायेंगे
हम को बार बार
गिराने की कोशिश में
खुद गिर गए एक बार भी
तो फिर उठ ना पायेंगे
03-08-2012
645-05-08-12

Tuesday, July 17, 2012

अब अपने आप से नफरत करने लगा हूँ


अब अपने आप से
नफरत करने लगा हूँ
जो नहीं कहना चाहिए
कह देता हूँ
जो नहीं सुनना चाहिए
सुन लेता हूँ
दिल के हाथो कमज़ोर
हो जाता हूँ
हर बार खुद को बेबस
सिला
उम्मीद से उलटा
पाता हूँ
लोगों की नज़रों से
उतर जाता हूँ
अब सोच रहा हूँ
दिल की सुनना छोड़ दूं
दिमाग से काम लूं
चेहरे पर चेहरा चढ़ा लूं
हर बात को तोल कर बोलूँ
लोगों को खुश कर दूं
उन्हें झूठा सुकून दे दूं
17-07-2012
610-07-07-12


Monday, June 25, 2012

कौन कहता है?, आग पानी का साथ नहीं हो सकता


कौन कहता है ?
आग पानी का साथ
नहीं हो सकता
मैं सबूत हूँ
नफरत भरे रिश्तों की
आग में भी जीवित रहा
समस्याओं की कसौटी पर
खरा उतरता रहा
स्वाभिमान की आंच में
झुलसा अवश्य
पर सहन शीलता से
उस पर पार पाता रहा
नफरत के गर्म सूरज पर
सब्र की ठंडक से
विजय पाता रहा
भावनाओं की आग को
भभकने नहीं दिया
हिम्मत के पानी से
उसे बुझाता रहा
कौन कहता है ?
आग पानी का साथ
नहीं हो सकता
25-06-2012
593-43-06-12

Thursday, June 7, 2012

क्यों नफरत से किसी को नफरत नहीं होती



 क्यों नफरत से
किसी को
नफरत नहीं होती
किसी सीने में कोई
चिंगारी नहीं उठती
सिर्फ बात करने से
नफरत ख़त्म
नहीं होती
अपने अहम् की
बली देनी होती
प्यार की
जुबां बोलनी पड़ती
बीमारी समझ
जड़ से काटनी होती
दिल और दिमाग की
सफ़ाई करनी होती
07-06-2012
584-34-06-12

Tuesday, June 5, 2012

नियत पर सवाल ना करो



पत्ता पत्ता बूटा बूटा
पहचानता मुझे
तितलियाँ भँवरे
सब जानते मुझे
फिजा तक
समझती मुझे
एक तुम ही हो
जो ना समझे
ना जाने मुझे
मुझे शक से देखते रहे
तोहमत लगाते रहे
खुद नफरत के
रास्ते पर चलते रहे
तंग दिली दिखाते रहे
अब मेरी भी
इल्तजा सुनलो
मुझ पर रहम करो
मेरी नियत पर
शक ना करो
गर नियत पर
शक,शुबहा करोगे
रोने लगेंगे चाँद
सितारे
सूख जायेंगे पत्ते बूटे
ग़ुम हो जायेंगे
तितलियाँ,भँवरे
फिर भी चाहो तो
मेरी जान ले लो 
पर नियत पर
सवाल ना करो
05-06-2012
564-14-06-12


Saturday, June 2, 2012

घर की खामोशी



घर की खामोशी
हर पल दिल को
चीरने लगी
आपस में कलह
साफ़
दिखने लगी
सुबह को ही शाम
होने लगी
एक दूसरे पर ऊंगली
उठने लगी
प्रेम पर नफरत
हावी होने लगी
अहम् की जीत
हो गयी
अहम् ने
सत्ता हाथ में ले ली
परिवार के बिखरने की
रिश्तों के टूटने की 
शुरुआत हो गयी
02-06-2012
554-74-05-12