Showing posts with label मोहब्बत. Show all posts
Showing posts with label मोहब्बत. Show all posts

Monday, April 1, 2013

दिल चीर कर भी रख दूं


दिल चीर कर भी रख दूं
तुझसे मोहब्बत
साबित हो नहीं सकती
कितनी भी गुहार लगाऊँ
सच्चाई
बयाँ हो नहीं सकती
जब तक तुझे
यकीन नहीं मुझ पर
कुछ भी कहूं
मेरी हर बात तुझे
झूठी लगती रहेगी
02-58-01-02-2013
यकीन,विश्वास,मोहब्बत,ऐतबार   
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Thursday, March 14, 2013

ऐ दोस्त .....



ऐ दोस्त
हमारी छोटी सी खता को
तुमने दिल में उतार लिया
हमें दिल से ही निकाल दिया
हम दिल में तुम्हारे जैसी
तल्खी तो नहीं रखते
मलाल सिर्फ इस बात का है
तुमने ये भी नहीं बताया
 हमारी खता क्या है
इक बार हमारे दिल में
झाँक कर देखो
कमजोरियों के
चंद छोटे काँटों के अलावा
मोहब्बत के फूलों से भरा है
इंसानियत की महक से
महक रहा है
फिर भी तुम अगर
हमें गुनाहगार मानते हो
खुदा की रज़ा समझ
मंज़ूर कर लेंगे
ना आसूं बहायेंगे
ना नाराज़ होंगे
हँसते हँसते जीते रहेंगे
तुम्हारे दिल में पल रहे
नफरत के शज़र सूख जाएँ
मोहब्बत के फूल महक जाएँ
इंसान बन कर जी सको
तुम्हारे लिए खुदा से
दुआ करते रहेंगे
25-25-14-01-2013    
तल्खी,खता,शायरी,नज़्म,इंसानियत,मोहब्बत,दोस्त 
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Tuesday, March 12, 2013

मेरी बात मान लो यारों



कोई मोहब्बत के रोने
रो रहा है
गम में आसूं बहा रहा है
कोई यादों में खोया हुआ है
भावनाओं के आगे भी
ज़िन्दगी बहुत है यारों
कभी कभी थोड़ा सा
हँस भी लिया करो यारों
नहीं तो समय से पहले
दुनिया से चले जाओगे
इसको भी जान लो यारों
सोचने समझने में
समय व्यर्थ मत करो
मेरी बात मान लो यारों
अभी से ही खुल कर हँसना
प्रारम्भ कर दो यारों
22-22-12-01-2013  
मोहब्बत,गम,हँसी,हँसना,ज़िन्दगी
डॉ.राजेंद्र तेला,निरंतर   

Sunday, March 3, 2013

उनका चेहरा



कल रात लिखने बैठा तो
अचनाक ख्यालों में
उनका चेहरा सामने आ गया
दुविधा में फंस गया,
लिखने में ध्यान लगाऊंगा
तो चेहरे से ध्यान हटाना पडेगा
चेहरा देखता रहूँगा
तो कुछ लिख नहीं पाऊंगा
उहापोह में सारी रात
कलम हाथ में लिए बैठा रहा
कलम से तो कुछ नहीं लिख सका
पर इतनी लम्बी देर तक
उनके चेहरे को निहारने का
आनंद अवश्य मिला
मन को असीम शांती का
सुख मिला
उनकी सुन्दरता पर
लिखने के लिए कलम को
बहुत कुछ मिल गया
06-06-03-01-2013
प्रेम,प्रियतम ,मोहब्बत,प्यार ,विरह
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, March 2, 2013

बसा कर प्रियतम को ह्रदय में


बसा कर
प्रियतम को ह्रदय में
खोल दिए
प्रतीक्षा के द्वार मन में
पल पल
दिन महीनों और साल
बांधती रही आशाओं के बाँध
निद्रा खोयी चैन खोया
मिला नहीं फिर भी
प्रियतम का साथ
आँखों से अश्रूओं की धारा
अविरल बहती रही
मन रहा सदा उदास
चेहरे की
चमक विदा हो गयी
मन की आस पूरी ना हुयी
जीवन मरण हुआ सामान
निराशा ने जकड लिया
जीवन बन गया शमशान
04-05-02-01-2013
प्रेम,प्रियतम ,मोहब्बत,प्यार ,विरह
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Wednesday, December 19, 2012

तेरे बगैर



आँखों के सामने
बोतल भरी शराब की
पीने का मन नहीं करता
खूबसूरत फूल खिले हैं
घर के बगीचे में
देखने का मन नहीं करता
हमें हाँसिल हैं
हर तरह की खुशहालियाँ
मगर तेरे बगैर जीने का
मन नहीं करता
972-91-19-12-2012
शायरी ,तेरे बगैर, मोहब्बत

Saturday, December 15, 2012

सुबह बड़ी शिद्दत से सजता संवारता हूँ



सुबह बड़ी शिद्दत से
सजता संवारता हूँ
शाम तक बासी फूल सा
मुरझा जाता हूँ
मगर उसका दीदार नहीं होता
बनने संवारने में ज़िन्दगी
गुजारता हूँ
पर उम्मीद का दामन नहीं
छोड़ता हूँ
आईने को रोज़ तसल्ली देता हूँ
सब्र रखने की ताकीद करता हूँ
एक दिन मेरे चेहरे के साथ
एक खूबसूरत चेहरा भी
दिखाऊंगा
जब तक तो मुझे ही बर्दाश्त
करना पडेगा
आइना खामोशी से
मुझे सजने संवारने देता है
वो भी मेरी मजबूरी
समझता है
951-70-15-12-2012
मजबूरी,शायरी,चाहत,हसरत,अरमान,मोहब्बत ,ख्वाहिश

दर्द के खामोश समंदर



दर्द के खामोश
समंदर को
बहुत शिद्दत से
सम्हाल कर
सीने में दबा रखा है
डरता हूँ
कहीं ज़ज्बात उफन कर
बाहर ना आ जाएँ
दर्द देने वालों चेहरों को
बेनकाब ना कर दे
दुनिया को
उनकी हकीकत से
रूबरू ना करा दे
मुंह दिखाने के
लायक ही ना छोड़े
948-67-15-12-2012
शायरी,मोहब्बत,ज़ज्बात ,दर्द ,

उनको शिकायत है



मुंह से
निकली हर आह में
उनका नाम होता है
आँखों से
निकले हर अश्क में
उनकी जुदाई का दर्द
छुपा है
हर ख्वाब-ओ-ख्याल में
उनका अक्स बसा
रहता है
मगर फिर भी वो
हम से दूर रहते हैं
उनको शिकायत है
हम उन्हें
दिल से नहीं चाहते
946-65-15-12-2012
शायरी,मोहब्बत,ख्वाब-ओ-ख्याल

Saturday, December 8, 2012

मुझे हक नहीं



मुझे हक नहीं
तुम पर नाराज़ होने का
ना हक तुम्हारी बेरुखी पर
सवाल पूछने का
उम्मीदों पर जब नहीं
उतर सका खरा
नहीं दे सका जो चाहा
तुमने मुझसे
निभा ना सका उन वादों को
जो किये तुमसे
मुझे हक नहीं तन्हाई में भी
आसूं बहाने का
जब तुम्हारी हसरतों के
लायक ही ना था
मुझे हक नहीं तुम पर
इलज़ाम लगाने का
गुनाहगार भी मैं हूँ
सज़ा का हक़दार भी मैं  हूँ
जिसने दिल लगाया था
इक पत्थर दिल से
923-41-08-12-2012
दिल,हक, हसरत,हसरतें,मोहब्बत, शायरी,

जब दिल टूट जाता हैं



जब दिल टूट जाता हैं
शहर अजनबी लगता
रास्ते अजनबी लगते
लोग अजनबी लगते
सिर्फ बेवफाई के
अफ़साने याद रहते
क्यूं मोहब्बत का
ज़हर पीया था
ख्याल तंग करते
तन्हाई साथ निभाती
हर चेहरे पर उम्मीद की
रोशनी नज़र आती
कोई तो कह दे
वो भूले नहीं हैं
अब भी याद करते हैं
फिर लौटने की
ख्वाहिश रखते हैं
920-38-08-12-2012
अफ़साने,तन्हाई,दिल,मोहब्बत, याद

Wednesday, December 5, 2012

हँसते हँसते मारा था तीर मोहब्बत का



हँसते हँसते मारा था
तीर मोहब्बत का
सीधा निशाने पर लगा
हमारा तो दिल छिद गया
उनका शौक़ पूरा हुआ
जो खाता था
कसम साथ निभाने की
वही कातिल साबित हुआ
हमें भी क्या पता था
हँसते चेहरे के पीछे
शैतान छुपा हुआ था
899-17-05-12-2012
मोहब्बत ,प्यार,शौक़,दिल, शायरी

Wednesday, November 28, 2012

बात ही करते रहोगे



प्यार मोहब्बत की
बात ही करते रहोगे
या कभी प्यार भी करोगे
ईमान भाईचारे के बारे में
लिखते ही रहोगे
या कभी जीवन में भी
उतारोगे
दिल में दर्द लेकर भी
मुस्काराते रहोगे
या कभी हकीकत में
मुस्काराओगे
अब चेहरे पर से
मुखोटा उतार दो
जैसे हो दुनिया को बता दो
तुम्हें तुम्हारा
सत्य पता चल जाएगा
जीने की सही राह
दिखाएगा
जीवन तो सुधर जाएगा
अंत भी सुखद हो जाएगा
875-59-28-11-2012
जीवन,प्यार,मोहब्बत,भाईचारा,मुखोटा,

Sunday, November 11, 2012

तुम जुदा हुए तो क्या हुआ



तुम जुदा हुए तो
क्या हुआ
मुझे फर्क नहीं पडा
नुकसान तुम्हारा ही हुआ
एक प्यार भरा दिल
तुम्हारे चंगुल से
मुक्त हो गया
मैं तो पहले भी खुश था
अब भी खुश हूँ
तुम्हारी फितरत का तो
पता चल गया
ज़िन्दगी भर भुगतने से
तो बच गया
838-22-11-11-2012
जुदाई,मोहब्बत,प्रेम ,प्यार,शायरी

Tuesday, November 6, 2012

सांझ ढलने लगी है


सांझ ढलने लगी  है
सांझ ढलने लगी  है
चेहरे पर
उदासी छाने लगी  है
रात आने वाली है
विरह की
अग्नि जलने वाली है
उसकी याद आज फिर
सताने वाली है
रोज़ की तरह आँखों की
नींद उड़ने वाली है
ह्रदय की प्यास
अतृप्त रहने वाली है
ह्रदय की तड़प
मन की
पीड़ा बढ़ने वाली है
वह नहीं आयेगी
जब तक
हर दिन हर रात
वही कहानी दोहराई
जाने वाली है
चैन की बली चढ़ने
वाली है
831-15-06-11-2012
प्यार,विरह,मोहब्बत,प्रेम

तुम्हें पा ना सका


तुम्हें पा ना सका
तुम्हें पा ना सका
ज़िन्दगी संवार ना सका
तन्हाई को दोस्त
सुकून को
दुश्मन बना लिया
समंदर की उम्मीद में
चुल्लू भर
पानी भी नहीं मिला
चेहरा मायूस हो गया
होंसला टूट गया
तुमने बेरुखी से कह दिया
हमने कभी मोहब्बत का
इरादा ही नहीं किया
828-12-06-11-2012
सुकून,ज़िन्दगी,तन्हाई, मोहब्बत

दिल ना जाने कितनी बार टूटा है


दिल ना जाने कितनी बार टूटा है
दिल ना जाने
कितनी बार टूटा है
तुम हमसे मोहब्बत का
मतलब पूछ रहे हो
हसरतों की उम्मीद में
रोता रहा है
तुम हमसे मंजिल का
पता पूछ रहे हो
आइना भी अब हमें
पहचानता नहीं
तुम हमारे घर का पता
पूछ रहे हो
तन्हाई अब हमारा घर
कब्रिस्तान हमारी मंजिल
तुम हमसे जीने का
मकसद पूछ रहे हो
827-11-06-11-2012
दिल,मोहब्बत,

Thursday, October 25, 2012

ठण्ड का अहसास



जेठ की तेज़ गर्मी से
लहुलुहान दोपहर
लू से घबराकर
हर आदमी घर में
दुबका हुआ
चिड़ियाएँ खोमोशी से
घोंसलों में नींद ले रही
लू और गर्मी से
बिना घबराए
वो उसके इंतजार में
गली के नुक्कड़ पर
खड़े हो कर
रोज़ उसका इंतज़ार
करता
यही तो वो मौक़ा
किसी की नज़रों में आये
बिना वो अकेले में
उससे मिल सकता
तेज़ गर्मी और लू में भी उसे
ठण्ड का अहसास मिलता
792-34-25-10-2012
मोहब्बत,इंतज़ार,मुलाक़ात,अहसास

तूफ़ान बन कर ज़िन्दगी में आये



तूफ़ान बन कर
ज़िन्दगी में आये
बहा कर साथ ले गए 
मोहब्बत की फुलझड़ी
दिल में जला गए
दीपावली से पहले
हमारी
दीपावली मना गए
उम्मीदें जगा गए
निरंतर इंतज़ार
सिखा गए
मिलने की चाहत
बढ़ा गए
रोना भुला गए
हंसना सिखा गए
आदत खराब कर गए
ख़्वाबों की दुनिया में
खोना सिखा गए
791-33-25-10-2012
मोहब्बत,दीपावली   

Wednesday, October 24, 2012

मंजिल की तलाश में



मंजिल की तलाश में
ज़िन्दगी भर
उनके पैगाम का इंतज़ार
करता रहा
जब तक पैगाम आया
मंजिल का
पता बदल चुका था
तन्हाई को
मंजिल मान चुका था 
समझ चुका था 
इक दिन तो
किसी एक को तनहा
रहना होगा
अकेले में रोना होगा
789-31-24-10-2012
मंजिल,तलाश,ज़िन्दगी ,मोहब्बत,तन्हाई,