Showing posts with label इंतज़ार. Show all posts
Showing posts with label इंतज़ार. Show all posts

Friday, March 29, 2013

अब वो नज़र नहीं आती


वही खिड़की
वही सड़क
वही चलते दौड़ते लोग
मगर अब
आँखों को चैन
हवा में महक नहीं
चिड़िया तक
चहकती नहीं
कितना भी ढूंढूं
नज़रें गडाए बैठूं
मगर अब वो
नज़र नहीं आती 
54-54-28-01-2013
इंतज़ार,प्यार,मोहब्बत
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर 

Saturday, December 8, 2012

जो रोज़ सताते रहे



जो रोज़ सताते रहे
इंतज़ार कराते रहे
वो तो रोज़ की तरह
आज भी नहीं आये
जो भी आये
अपना समझ कर
मिले मुझ से
जो गरूर में चूर थे
उन्हें तो भुला दिया
इंतज़ार करने के लिए
चेहरा बदल दिया
बस अब खुदा से दुआ
इतनी सी
भले ही रोज़ आयें नहीं
पर कम से कम
सताएं तो नहीं
नहीं आना हो तो
पहले से बता दें
919-37-08-12-2012
इंतज़ार, सताना

Thursday, October 25, 2012

ठण्ड का अहसास



जेठ की तेज़ गर्मी से
लहुलुहान दोपहर
लू से घबराकर
हर आदमी घर में
दुबका हुआ
चिड़ियाएँ खोमोशी से
घोंसलों में नींद ले रही
लू और गर्मी से
बिना घबराए
वो उसके इंतजार में
गली के नुक्कड़ पर
खड़े हो कर
रोज़ उसका इंतज़ार
करता
यही तो वो मौक़ा
किसी की नज़रों में आये
बिना वो अकेले में
उससे मिल सकता
तेज़ गर्मी और लू में भी उसे
ठण्ड का अहसास मिलता
792-34-25-10-2012
मोहब्बत,इंतज़ार,मुलाक़ात,अहसास

Sunday, September 23, 2012

फूल तो अब भी बहुत खिलते हैं



फूल तो अब भी
बहुत खिलते हैं
मेरे बगीचे में
पर क्या करूँ
अब कोई नहीं जिसे
भेज सकूं
अब मुन्तजिर हूँ
एक खुशनुमा चेहरे का
जिसे मेरे बगीचे के
फूलों की
महक सुंघा सकूं
तब तक
फूलों को यूँ ही खिलते
मुरझाते देखना होगा
इंतज़ार में
वक़्त गुजारना होगा
750-46-23-09-2012

Saturday, September 1, 2012

प्रतीक्षा में



अनमने भाव लिए
नदी किनारे कदम्ब के
पेड़ के नीचे बैठी
विचारों के जाल में उलझी थी
ऊपर गगन में काले बादलों की
गडगडाहट
उधर मन में विचारों का द्वन्द
उसकी व्यथा को बढ़ा रहे थे
नदी त्वरित गति से बह रही
पथ में आने वाली हर वस्तु को
अपने साथ बहा कर ले जा रही
नदी के पानी की भाँती
 विचार भी त्वरित गति से
आ जा रहे थे
मन में ढेरों आशंकाएं उसकी
आकांशाओं को निराशा में
बदल रही थी
प्रियतम से मिले महीनों
हो गए
बार बार के वादों के बाद भी
नहीं आये
हर बार नए बहाने का
सन्देश अवश्य आया
अब प्रतीक्षारत थी
 कब नदी के पानी की धारा
मंद पड़ेगी
आकाश से काले बादल
विदा होंगे
नीले गगन के दर्शन होंगे
सूरज फिर चमकने लगेगा
तब उसकी प्रतीक्षा की
घड़ियाँ भी समाप्त होंगी
उसके मन के आकाश में
आशाओं का सूरज चमकेगा
उसका प्रियतम से मिलन होगा
निराशा के काले बादलों से
छुटकारा मिलेगा
01-09-2012
706-02-09-12

Tuesday, August 21, 2012

रोज़ की तरह



रोज़ की तरह
आज भी बहुत
इंतज़ार के बाद भी
वो नहीं आये
वैसे भी अब
वो कहाँ आते हैं
हम तो यूँ ही
उन्हें याद करते हैं
उन्हें भुला जो नहीं
पाते  हैं
21-08-2012
676-36-08-12

Tuesday, April 17, 2012

ना हाँ कहते थे ,ना ना कहते थे



ना हाँ कहते थे
ना ना कहते थे 
निरंतर मिलते भी थे
मगर खामोश रहते थे
कब आयेगा
बेकरारी को करार
इंतज़ार में
दिल की धडकनें भी
थकने लगी 
बरसों बाद एक दिन
जुबां खोली
मिलते तो रहते ही हैं
क्यूं ना ऐसे ही
गुजार लें ज़िन्दगी
17-04-2012
448-28-04-12

Tuesday, March 20, 2012

तुम लौट कर आओ ना आओ


मर्जी तुम्हारी 
तुम लौट कर
 आओ ना आओ
तुम लौट कर
आ भी जाओ तो
चेहरा,आँखें ,
आवाज़
तो वही मिलेगी
मगर तुम्हारे
इंतज़ार में  दिल जो
टूट कर बिखर चुका
उसका जुड़ना अब
मुश्किल होगा
20-03-2012
420-154-03-12

कभी बहते पानी सा होता था


पानी सा होता था
मस्ती में
डूबा रहता था
जब से तुम्हें देखा
तालाब के पानी सा
ठहर गया हूँ
तुम्हारे ख्यालों में खोया
रहता हूँ
हर लम्हा इंतज़ार
करता हूँ
कब आकर
तोडोगी
दीवारें तालाब की
बहने दो
मुझे साथ तुम्हारे
मोहब्बत की धारा में
मिल जाने दो मुझे
तुम्हारी ज़िन्दगी के
समंदर में
20-03-2012
417-151-03-12

Tuesday, February 7, 2012

कुछ तो बात अलग है आज

कुछ तो
बात अलग है आज
अंदाज़ उनका बदला
हुआ है
मैं बात करने का
इंतज़ार करता रहा
उन्होंने इशारे से काम
चला लिया
मन में सवाल पैदा
कर दिया
क्या नाराज़ हैं मुझ से ?
या खुद परेशान हैं
किसी बात से
जब तक जवाब नहीं
मिलेगा
मन मेरा भी बेचैन
रहेगा
उनके जैसा ही हाल
मेरा भी होगा
मुझे भी इशारों से
काम चलाना होगा
निरंतर जवाब का
इंतज़ार करना होगा
07-02-2012
117-28-02-12

Tuesday, January 24, 2012

मेरी उम्मीदों को कायम रहने दें


 उनके घर के
करीब पहुँचते ही
दिल की
धडकनें बढ़ जाती
दिल में ज़ज्ब उम्मीदें
करवटें लेती
उनके घर की तरफ
निगाहें उठ ही जाती
वो नज़र आ जाए
देख कर मुस्कारा दें
मेरे अरमानो को
रफ़्तार दे दें
अगर गुरेज हो
उन्हें मुस्काराने से
तो बस मुझे देख लें
देखने से भी गुरेज हो
अगर उनको
तो मुझे ही जी भर के
देख लेने दें
मेरी उम्मीदों को
कायम रहने दें
मुझे इंतज़ार में
जीने दें
24-01-2012
79-79-01-12

Sunday, December 18, 2011

चेहरा दिखाकर छुप जाते हैं लोग


चेहरा दिखाकर छुप जाते हैं लोग
जब भी चाहते भूल जाते हैं लोग

दिल लगाने को बातें करते हैं लोग
हँसा हँसा कर फिर रुलाते हैं लोग

ना जाने कौन सा बदला लेते हैं लोग
हसीं ख्वाब दिखा कर तोड़ते हैं लोग

 यादों  के लम्हे छोड़ जाते हैं लोग
निरंतर इंतज़ार में तडपाते हैं लोग

ग़मों का बोझ छोड़ जाते हैं लोग 
जिला जिला कर मारते हैं लोग
18-12-2011
1868-36-12

Tuesday, November 8, 2011

ये इंतज़ार कमबख्त क़यामत से कम नहीं होता


ये इंतज़ार कमबख्त
क़यामत से कम नहीं होता
पूरा नहीं होने तक सीने पर
खंजर लटकता रहता
दिल में टीस मारता
जहन को ख्यालों से
भरता
चेहरा आँखों के सामने से
एक लम्हा भी नहीं हटता
इंसान को मारे ना मारे
आधी जान तो ले लेता
हर शख्श तौबा तो करता
मगर पीछा कभी ना
छूटता
निरंतर किसी ना किसी का
 इंतज़ार करता रहता     
07-11-2011
1755-23-11-11

Wednesday, November 2, 2011

वो ऐसा क्यों करती है


मैं ही उसका
इंतज़ार क्यों करूँ
उसे पता है
मैं निरंतर
उसके इंतज़ार में
परेशाँ होता हूँ
एक लम्हा भी
चैन से नहीं बैठता
फिर भी वो ऐसा
क्यों करती है?
क्या मोहब्बत का
इम्तहान लेती है?
या फिर
मेरे परेशाँ चेहरे को
देख कर
मेरी मोहब्बत पर
अपना यकीन पुख्ता
करती  है
02-11-2011
1736-05-11-11

Monday, October 31, 2011

उसे होश ना था



वो पेड़ के नीचे
उसके इंतज़ार में
खडी थी
बारिश ने
उसे पूरी तरह
भिगो दिया था
आँखों में
निरंतर
उस से मिलने की
बेकरारी थी
दिल में ख्याल सिर्फ
उसका था
सौन्दर्य कपड़ों से
बाहर झाँक रहा था
हर आने जाने वाला
उसे घूर रहा था
प्यार की बारिश के
ख्याल में
लाज शर्म का बोध
ना था
उसे होश ना था
31-10-2011
1731-138-10-11