Showing posts with label निगाहें. Show all posts
Showing posts with label निगाहें. Show all posts

Thursday, March 15, 2012

उठ ही जाती हैं निगाहें उनकी तरफ

उठ ही जाती हैं
निगाहें
उनके चेहरे की तरफ
मिलती हैं
उनकी निगाहों से
निगाहें उम्मीद से
शायद एक दिन कह दें
बहुत रह लिए
जुदायी में
आओ अब साथ
रह लें
15-03-2012
383-117-03-12

Tuesday, January 24, 2012

मेरी उम्मीदों को कायम रहने दें


 उनके घर के
करीब पहुँचते ही
दिल की
धडकनें बढ़ जाती
दिल में ज़ज्ब उम्मीदें
करवटें लेती
उनके घर की तरफ
निगाहें उठ ही जाती
वो नज़र आ जाए
देख कर मुस्कारा दें
मेरे अरमानो को
रफ़्तार दे दें
अगर गुरेज हो
उन्हें मुस्काराने से
तो बस मुझे देख लें
देखने से भी गुरेज हो
अगर उनको
तो मुझे ही जी भर के
देख लेने दें
मेरी उम्मीदों को
कायम रहने दें
मुझे इंतज़ार में
जीने दें
24-01-2012
79-79-01-12

Saturday, October 22, 2011

बड़ी ज़ालिम होती ये निगाहें


बड़ी ज़ालिम होती
ये निगाहें
इन निगाहों का
क्या कीजिये
कहीं ठहरती नहीं
जो भी दिल को भाता
तस्वीर दिल में
उतारती
उसकी तलाश में
भटकतीरहती
रात रात
भर सोने ना देती
निरंतर
 ख्वाब देखती रहती
तड़प इनकी
कभी कम नहीं होती
बड़ी ज़ालिम होती
ये निगाहें
इन निगाहों का
क्या कीजिये 
22-10-2011
1693-100-10-11

Thursday, October 20, 2011

तुम्हारे अंदाज़ में अजीब सी कशिश थी


इस बार
तुम्हारे अंदाज़ में
अजीब सी कशिश थी
तुम्हारी
निगाहें फर्क थी
तुमसे मिल कर
कुछ मुझे भी होने लगा
जहन में
खुशनुमा अहसास
हुआ
दिल का धडकना
बढ़ गया
मन कहने लगा
थोड़ा सा आगे बढूँ
तुमसे इल्तजा करूँ
तुम्हारी रज़ा जान लूं
निशात-ऐ वस्ल को
यादगार बना लूं
निरंतर
दिल में पल रही
उम्मीदों को मुकाम दूं
(निशात-ऐ वस्ल =मिलन की खुशी)
20-10-2011
1679-86-10-11

Wednesday, August 3, 2011

बिना कहे बहुत कुछ कह दिया

निगाह-ऐ-मोहब्बत

से उन्हें देखा

शरमा के उन्होंने मुंह

फिरा लिया

बिना कहे बहुत कुछ

कह दिया

मोहब्बत की आग को

सुलगा दिया

ख़्वाबों,ख्यालों को

उनकी

सूरत से भर दिया

निरंतर

इंतज़ार का बहाना

जीने का मकसद

दे दिया

03-08-2011

1296-18-08-11

Monday, August 1, 2011

उन हसरतों का क्या करूँ ? जिन्हें पूरा ना कर सकूँ

उन निगाहों का क्या करूँ?

जिनमें डूब ना सकूँ

उन होठों का क्या करूँ ?

जिन्हें चूम ना सकूँ

उस सूरत का क्या करूँ ?

जिसे ख़्वाबों में ना देख सकूँ

उन गीतों का क्या करूँ ?

जिन्हें सुना ना सकूँ

निरंतर

दूर से उसे देखता रहूँ

आगोश में लेने के लिए

तड़पता रहूँ

उन हसरतों का क्या करूँ ?

जिन्हें पूरा ना कर सकूँ

01-08-2011

1285-07-08-11