Showing posts with label उम्मीदें. Show all posts
Showing posts with label उम्मीदें. Show all posts

Tuesday, October 9, 2012

उम्र के साथ सूरत बदल गयी


उम्र के साथ
सूरत बदल गयी
मगर ना
ना अंदाज़ बदला
ना सीरत बदली
गनीमत है
ज़ज्बा पहले से
बेहतर हुआ
तमन्नाएं घट गयी
उम्मीदें बरक़रार रही
सुकून मिल जाए
बस इतनी सी इच्छा
पहले भी थी
अब भी ख़त्म नहीं हुयी
769-14-09-10-2012
उम्र,सूरत,सीरत,ज़ज्बा ,तमन्नाएं,उम्मीदें,सुकून

Sunday, June 3, 2012

कैसे कहूँ ?

कैसे कहूँ ?
तुम्हारे ख्याल भर से
दिल में कुछ होता है
हसरतें अंगडाई लेने
लगती
उम्मीदें मुंह उठाने
लगती
लफ्ज होठों की
दहलीज पर आ कर
रुक जाते हैं
ना सुनने के खौफ से
डर जाते हैं
मन की बात मन में ही
रह जाती है
हर लम्हा तडपाती है
कैसे कहूँ
तुम्हारे ख्याल भर से
क्या कुछ सहता हूँ
03-06-2012
560-80-05-12

Thursday, March 15, 2012

उठ ही जाती हैं निगाहें उनकी तरफ

उठ ही जाती हैं
निगाहें
उनके चेहरे की तरफ
मिलती हैं
उनकी निगाहों से
निगाहें उम्मीद से
शायद एक दिन कह दें
बहुत रह लिए
जुदायी में
आओ अब साथ
रह लें
15-03-2012
383-117-03-12

Sunday, March 11, 2012

ज़िन्दगी में गम यूँ ही नहीं आते

 ज़िन्दगी में गम
यूँ ही नहीं आते
पूरे नाज़ नखरों के
साथ आते
जब भी आते पूरा
साथ निभाते 
नए लोग मिलते
मीठी बातें होती
कई मुलाकातें होती
उम्मीदें जागती 
चेहरे पर खुशी आती
महफ़िल सजने की
बारी आती 
अचानक खबर आती
वो रुस्वां हो गए
फिर क़त्ल की रात आती
ज़माने को पता चलता
अब ये भी ग़मज़दा
हो गया
लोगों को बात करने का
मसला मिल जाता
ग़मों को बढाने का पूरा 
इंतजाम हो जाता
समझ लो वापस नहीं
जाने के लिए
गम आ गया है
11-03-2012
342-76-03-12

Thursday, September 22, 2011

आदत खराब कर दी उन्होंने

तूफ़ान बन कर
आये ज़िन्दगी में
बहा कर साथ ले गए
उसी में
एक फुलझड़ी
जला दी उन्होंने
दीपावली से पहले
दीपावली मना दी
उन्होंने 
उम्मीदें जगा दी
उन्होंने
निरंतर इंतज़ार
सिखा दिया उन्होंने
मिलने की चाहत
बढ़ा दी उन्होंने
ग़मों को भुलाया
उन्होंने
रोते से हंसाया
उन्होंने
हंस कर जीना
सिखाया उन्होंने
आदत खराब
कर दी उन्होंने
22-09-2011
1540-111-09-11

Wednesday, September 14, 2011

कल रात फिर सुबह हो गयी

कल रात फिर सुबह
हो गयी
वो सपने में दिख गयी
खिजा में बहार
लौट आयी 
निरंतर उदास चेहरे पर
रौनक आ गयी
हसरतें फिर जाग गयी
दिल की उम्मीदें परवान
चढ़ने लगी 
ठहरी हुयी ज़िन्दगी में
रवानी आ गयी
मंजिल फिर से नज़र
आने लगी
उनकी याद फिर से
सताने लगी
14-09-2011
1506-78-09-11