Showing posts with label याद. Show all posts
Showing posts with label याद. Show all posts

Sunday, March 24, 2013

अब मैंने डायरी लिखना बंद कर दिया है


अब मैंने डायरी लिखना
बंद कर दिया है
डायरी के पन्ने खुद भी पढता हूँ
तो उबकाई आने लगती है
डायरी भरी हुई है
रिश्तों के टूटने की यादों से
दोस्ती को दुश्मनी में
बदलने के किस्सों से
इर्ष्या और होड़ में फंसे
लोगों के किस्सों से
अपनों पर अपनों के
हमले की कहानियों से
विश्वाश पर विश्वासघात की
जीत के रोमांच से भरी 
घटनाओं से
सोचता हूँ अगर डायरी
किसी बच्चे के हाथ पड़ गयी
खेलने कूदने की उम्र में ही
उसे ज़िन्दगी की हकीकत
पता चल जायेगी
समय से पहले ही उसे
ज़िन्दगी से घ्रणा होने लगेगी
जब तक दूर है
ज़िन्दगी के काले सच से
तब तक तो ज़िन्दगी को
हँसते खेलते जी ले
इसलिए अब मैंने डायरी
लिखना ही बंद कर दिया है
केवल यादों उजले पक्ष से भरे
पन्नो को सम्हाल कर रखूंगा
बाकी पन्नों को नष्ट कर दूंगा
44-44-24-01-2013
विश्वाश, विश्वासघात,यादें ,ज़िन्दगी,जीवन,याद,इर्ष्य,रिश्ते ,डायरी
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Tuesday, December 11, 2012

जब तुम्हारी याद सताती है



जब तुम्हारी
याद सताती है
ज़ज्बातों की नदी
उफन कर
बहने लगती है
मन के पहाड़ों की बर्फ
पिघलने लगती है
हसरतों के रेगिस्तान में
आंधी चलने लगती है
आँखें नम होने लगती हैं
ज़िन्दगी
बोझ लगने लगती है
931-50-12-12-2012
शायरी,याद,यादें,हसरत,ज़ज्बात

Saturday, December 8, 2012

जब दिल टूट जाता हैं



जब दिल टूट जाता हैं
शहर अजनबी लगता
रास्ते अजनबी लगते
लोग अजनबी लगते
सिर्फ बेवफाई के
अफ़साने याद रहते
क्यूं मोहब्बत का
ज़हर पीया था
ख्याल तंग करते
तन्हाई साथ निभाती
हर चेहरे पर उम्मीद की
रोशनी नज़र आती
कोई तो कह दे
वो भूले नहीं हैं
अब भी याद करते हैं
फिर लौटने की
ख्वाहिश रखते हैं
920-38-08-12-2012
अफ़साने,तन्हाई,दिल,मोहब्बत, याद

जहन में बार बार सवाल उठता है



जहन में
बार बार सवाल
उठता है
उनकी नाराजगी को
याद करता रहूँ
मन में दुखी होता रहूँ
निरंतर
ज़ख्म खाता रहूँ
या हादसा समझकर
भूल जाऊं ?
तय नहीं कर पाता हूँ
उन्हें दिल से चाहा है
वो नाराज़ रहे तो भी
भूल कैसे सकता हूँ
917-35-08-12-2012
याद ,मन में दुखी ,नाराजगी 

Saturday, November 3, 2012

अब क्यों अपने को कमज़ोर साबित करूँ



अपने आप को सम्हालूँ
या यादों में डूबा रहूँ
बची खुची ज़िन्दगी भी
खराब कर लूं
नहीं निभाया अगर
वादा किसी ने
तो क्या ज़िन्दगी भर
रोता रहूँ
निराश हो चुका हूँ
लोगों को बताता रहूँ
हमेशा हार कर भी
जीतता रहा
अब क्यों अपने को
कमज़ोर साबित करूँ
819-03-03-11-2012
ज़िन्दगी,जीवन,निराश,कमज़ोर,याद,यादें

Wednesday, September 19, 2012

रोशनी से भरे छोटे छोटे घरोंदे



ज़िन्दगी के हंसी
लम्हों की रोशनी से भरे
छोटे छोटे घरोंदे
मेरे यादों  में बसे हैं
ग़मों के बड़े बड़े मकान
मेरे दिल और ज़हन में
डेरा डाले हैं
जो मुझे सुकून से नहीं रहने देते
बार बार हैरान करते हैं
जब भी हैरानी सही नहीं जाती
मैं कमरे की खिड़की से
हरे भरे बगीचे को देखता हूँ
फूलों को निहारता हूँ
ज़िन्दगी के हसीं लम्हों को
याद करता हूँ
यादों में बसे रोशनी के घरोंदों से
रोशनी की किरणें
मेरे मन को रोशन करने लगती
मेरे बेचैनी कम होने लगती
हैरानी गुम हो जाती
मैं खुद को तरोताजा महसूस
करने लगता हूँ
फिर खुशी से काम में
लग जाता हूँ
739-35-19-09-2012

ग़मों की बारिश अगर रुकी नहीं



ग़मों की बारिश अगर
रुकी नहीं
तो यादें  ज़हन में
इस हद तक ठहर
जायेंगी
जो हो रहा आँखों के
सामने
कभी याद बन कर नहीं
आयेगा
यादें ही मौत का सबब
बन जायेंगी
19-09-2012
734-30-09-12

Thursday, September 13, 2012

चाहूँ तो भी



चाहूँ तो भी
उनके सिवाय किसी को
याद करने का मन
नहीं करता
क्या था उनमें जो
बाकी सब को मुझ से
दूर रखता
ना तो मुझे अब तक
पता चला
ना ही उन्होंने
जुदा होने से पहले
बताया
शायद मजबूरियों ने
 उन्हें मेरे साथ ना
 रहने दिया
ना ही कहने दिया
वो भी  इस हद तक 
मुझे चाहती थी
उनके सिवाय कोई 
और मेरी यादों में 
नहीं आये
13-09-2012
731-27-09-12
याद,मोहब्बत,चाहत

Sunday, September 2, 2012

आज फुर्सत में भी फुर्सत नहीं उन्हें हमारे लिए



आज फुर्सत में भी
फुर्सत नहीं उन्हें हमारे लिए
फिर भी कहते हैं दिल से
चाहते हमें
क्या सच ? क्या झूठ ?
या तो खुदा जानता
या उनका ज़मीर जानता
हमारा तो दिल बस
उनके लिए ही धडकता
हर सांस पर
उनका ही नाम होता
ना मिले चाहे फुर्सत उन्हें
जीने के लिए
उनकी याद ही काफी है
02-09-2012
709-05-09-12


Tuesday, August 21, 2012

रोज़ की तरह



रोज़ की तरह
आज भी बहुत
इंतज़ार के बाद भी
वो नहीं आये
वैसे भी अब
वो कहाँ आते हैं
हम तो यूँ ही
उन्हें याद करते हैं
उन्हें भुला जो नहीं
पाते  हैं
21-08-2012
676-36-08-12

Monday, August 13, 2012

कभी कभी मुस्करा भी लिया करो



यूँ चुप रह कर
दर्द सहना ठीक नहीं
कुछ तो कहा करो
किसी और से नहीं तो
खुद से ही
बात कर लिया करो
माना यादें
परेशान करती हैं तुम्हें
उन्हें भूल जाया करो
यूँ हँसी चेहरे पर
गम ना लाया करो
कभी कभी मुस्करा भी
लिया करो
13-08-2012
661-21-08-12

गुनाह की सज़ा



बहुत अरसे के बाद
उनका ख़त आया
हमने समझा उनका
घमंड चूर हो गया
नफरत छोड़
अब क्यूं उन्हें
मोहब्बत का ख्याल आया?
ख़त खोला तो उसमें
लिखा था
हमारा हर ख़त ज़ला कर
राख कर देना
साथ बिताया हर लम्हा
भूल जाना
जुबां से हमारा नाम तक
ना लेना
तुम पर शक कर
हमने जो गुनाह किया
उसकी सज़ा खुद को दे रहे हैं
साथ में उनके भाई का
ख़त भी था
जिसमें लिखा था
ख़त खुदकशी के बाद
बहन की
लाश के पास मिला था
13-08-2012
658-18-08-12

तेरी यादों में डूबा हुआ



तेरी यादों में डूबा हुआ
समंदर किनारे बैठा हूँ
आती जाती लहरों को
देख रहा हूँ
कैसे मंजिल को छू कर
समंदर से मिलने से पहले
लहरें
अपना निशाँ छोड़ जाती हैं
क्यूं तुम ऐसा नहीं करती ?
माना की मंजिल
बदल चुकी तुम्हारी
फिर भी
इतना तो याद होगा तुम्हें
कभी मैं ही था मांझी
किश्ती का तुम्हारी
मेरे रकीब से मिलने से पहले
मुझसे मिल कर लौट जाना
तुम्हारे छोड़े हुए निशानों
के सहारे ही उम्र गुजार दूंगा
13-08-2012
657-17-08-12

Friday, May 4, 2012

तुम्हें याद करना.....ना तो मेरी आदत ना ही मजबूरी


तुम्हें याद करना
ना तो मेरी आदत
ना ही मजबूरी
वो जीने के लिए
आवश्यकता मेरी
ह्रदय को
धड़कने के लिए रक्त
साँस के लिए हवा
मन को
जीवित रखने के लिए
तुम्हें याद करना
सपनों में देखना
मेरे लिए आवश्यक है
ह्रदय धडक भी ले
साँस भी आ रही हो
अगर मन निर्जीव हो
तो मैं जीवित कैसे हो
सकता हूँ
फिर खुद को जीवित
रखने के लिए
अगर तुम्हें याद 
करता हूँ
सपने में देखता हूँ
तो क्या अनुचित 
करता हूँ
तुम्हें तो प्रसन्न होना
चाहिए
मेरे साथ होते हुए
बिना भी
मेरे जीवन की कारक हो
बिना तुम्हारी यादों के
मेरा अस्तित्व ही
नहीं है
04-05-2012
495-10-05-12

Friday, April 13, 2012

जब मेरी याद आये


जब मेरी याद आये
मुझे ख़त लिखना
ख़त में चाहे एक लफ्ज़
ना लिखना
पर उस पर मेरा पता
अपने हाथ से लिखना
तुम्हारी हाथों की लिखावट
देख कर ही खुश हो लूंगा
अब भी तुम्हारे पास
कुछ लम्हे बचे हैं मेरे लिए
जान कर सुकून से
जीता रहूँगा
दूर रहते हुए भी
तुम्हें अपने दिल के
करीब पाऊंगा
12-04-2012
437-18-04-12

Thursday, April 12, 2012

चाहे कुछ भी हो

कुछ हमसे हुआ 
या उन्हें कुछ हो गया
दिन बीत गए
एक लफ्ज़ भी
उनके मुंह से नहीं सुना
या तो हमसे खता हुयी
या उन्होंने कुछ बताना
ठीक नहीं समझा
हम भी सब्र से इंतज़ार
करते रहेंगे
दिल की धड़कन
बढाते रहेंगे
या तो वो याद कर लेंगे
या हमें भूल जायेंगे
चाहे कुछ भी हो
हम उन्हें भूल ना
पायेंगे
हमेशा याद करते
रहेंगे
11-04-2012
431-10-04-12

Saturday, March 17, 2012

अब कैसे उनसे आस लगाएँ


उनसे आस लगाएँ
घर के सामने से
निकल गए
हम उन्हें याद ना आए
अब चाहे मौसम
खुशगवार हो जाए
चांदनी रात आए
कैसे उनको को याद करें
जो खामोशी से जुदा
हो गए
बिना वजह रुस्वां
हो गए
कैसे सदा दे कर उन्हें
बुलाएं
17-03-2012
387-121-03-12