Showing posts with label अफ़साने. Show all posts
Showing posts with label अफ़साने. Show all posts

Saturday, December 8, 2012

जब दिल टूट जाता हैं



जब दिल टूट जाता हैं
शहर अजनबी लगता
रास्ते अजनबी लगते
लोग अजनबी लगते
सिर्फ बेवफाई के
अफ़साने याद रहते
क्यूं मोहब्बत का
ज़हर पीया था
ख्याल तंग करते
तन्हाई साथ निभाती
हर चेहरे पर उम्मीद की
रोशनी नज़र आती
कोई तो कह दे
वो भूले नहीं हैं
अब भी याद करते हैं
फिर लौटने की
ख्वाहिश रखते हैं
920-38-08-12-2012
अफ़साने,तन्हाई,दिल,मोहब्बत, याद

Tuesday, July 17, 2012

अफ़साने



अफ़साने
जब भी रातों को
याद करता हूँ तुझ को
तेरी बेवफाई के
के अफ़साने
ज़हन में आ जाते हैं
इक टीस सी उठती है
दिल में
क्यूं भूलता नहीं ये
अफ़साने
कब तक रुलायेंगे मुझे
ये खौफ से भरे
अफ़साने
हर रात को जगायेंगे
ये अफ़साने
17-07-2012
612-09-07-12




हम सो कर भी सोये नहीं


हम सो कर भी
सोये नहीं
ख्वाबों में उनको
देखते रहे
वो थे की बिना
बुलाये ही आ गए
पूछा तो मुस्काराकर
कहने लगे
जाना था कहीं और
तुम्हारी ओर आ गए
जब आ ही गए तो
हमें ही देखते रहो
चले जायेंगे तो भी
बेचैनी में सो तो ना
पाओगे
हमें देखते देखते ही
रात गुजार लो
रात भर जागने का
बहाना तो ढूंढ लोगे
हम भी बिन बुलाये
मेहमान तो नहीं
कहोगे
17-07-2012
611-08-07-12



Tuesday, December 27, 2011

दिल के अरमान कभी पूरे नहीं होते

दिल के अरमान
कभी पूरे नहीं होते
दिल की आग
बुझाने की कोशिश में
निरंतर जलते रहते
सम्हलने की कोशिश में
और उलझते जाते
रोज़ नए अफ़साने
बनते रहते
दिन ज़िन्दगी के
यूँ ही गुजरते जाते
हम खामोशी से
सहते जाते

ग़मों को पीते जाते
ज़िन्दगी
जब तक है बाकी
मुस्करा कर जिए
 जाते
27-12-2011
1895-63-12

Tuesday, November 8, 2011

किस रात के ख्वाब सुनाऊँ? हर रात के ख्वाब सुहाने


  किस रात के ख्वाब सुनाऊँ? 
हर रात के ख्वाब सुहाने
वो सब मिले ख़्वाबों में
निरंतर
बरसों से जो दिल में बसे
बने हर रात नए अफ़साने
पर मिले नहीं किसी के
पते ठिकाने
गुम हो गए रात के साथ
छुप गए सवेरे आते आते
छोड़ गए यादों के मंजर
मेरे लिए
किस रात के ख्वाब सुनाऊँ?
हर रात के ख्वाब सुहाने    
06-11-2011
1752-21-11-11