Showing posts with label नाराजगी. Show all posts
Showing posts with label नाराजगी. Show all posts

Tuesday, March 26, 2013

अब समझ भी लेंगे तो क्या फर्क पडेगा



जब ज़िन्दगी भर
नहीं समझ सके मुझ को
अब समझ भी लेंगे
तो क्या फर्क पडेगा
ज़िन्दगी भर
रोने सहने के बाद
ना मन खुश होगा
ना चेहरे पर हँसी आयेगी
उनकी नाराजगी का डर
इस हद तक बैठ चुका है
मन में
मुझे खुश देख कर
कहीं नाराजगी नहीं
बढ़ जाए उनकी
48-48-26-01-2013
ज़िन्दगी,नाराजगी,समझ ,ना समझ,खुशी
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Saturday, December 8, 2012

जहन में बार बार सवाल उठता है



जहन में
बार बार सवाल
उठता है
उनकी नाराजगी को
याद करता रहूँ
मन में दुखी होता रहूँ
निरंतर
ज़ख्म खाता रहूँ
या हादसा समझकर
भूल जाऊं ?
तय नहीं कर पाता हूँ
उन्हें दिल से चाहा है
वो नाराज़ रहे तो भी
भूल कैसे सकता हूँ
917-35-08-12-2012
याद ,मन में दुखी ,नाराजगी 

Friday, November 23, 2012

कैसी ये दुनिया,कैसे ये लोग



कैसी ये दुनिया
कैसे ये लोग
कभी नाराज़ हो जाते हैं
उन बातों पर
जिन पर नाराज़ नहीं
होना चाहिए
कभी नाराज़ नहीं होते हैं
उन बातों पर जिन पर
नाराज़ होना चाहिए
अव्वल तो नाराज़
होना ही नहीं चाहिए
फिर भी
होना हो तो हो जाएँ
उन बातों पर जिन पर
नाराज़ होना चाहिए
पर रिश्ते तो नहीं बिगाडें
मगर अफ़सोस
लोग रिश्ते बिगाड़ लेते हैं
उन बातों पर
जिन पर नाराज़ भी
नहीं होना चाहिए
862-46-23-11-2012
दुनिया,लोग,नाराजगी,नाराज

Tuesday, December 6, 2011

तुम नाराज़ क्यों हो?

तुम नाराज़ क्यों हो?
क्या कहा मैंने,
क्या करा मैंने?
जिसने तुम्हें खामोश
कर दिया
तुम्हारी नाराजगी को
ज़ाहिर कर  दिया
क्या, तुम्हें अच्छा कहना
जुर्म हो गया?
या स्नेह भरे लफ़्ज़ों से
ख़त में
तुम्हारी तारीफ़ ने
तुम्हारे मन में मेरे
इरादों पर
शक पैदा कर दिया
क्या रिश्ते पाक नहीं
हो सकते?
क्या अच्छी बात को
अच्छा नहीं कह सकते ?
तुम्ही बताओ कोई कद्रदां
जिनको चाहता
कैसे अपनी बात उस तक
पहुंचाए ?
कसूर तुम्हारा भी नहीं
तुम मुझे जानती भी नहीं
मुझसे कभी मिली भी नहीं
वैसे भी आजकल
अच्छे बुरे का पता कहाँ
चलता है
सच ही तो है
मुस्काराते चेहरों के पीछे
हवस का शैतान छिपा
होता है
चलो कोई बात नहीं
मैं अपनी जगह
तुम अपनी जगह ठीक
सोचती हो
जब मन करे मुझे
आजमां लेना
मुझे तुम्हारे क्रोध से
कोई नाराजगी नहीं
ना ही मन में कोई रंज है
शायद तुम्हारी जगह
मैं होता तो यही करता
तुम्हारी
नाराजगी के बाद भी
बड़े होने के नाते
सच्चे दिल से
स्नेह और आशीर्वाद
सदा देता रहूँगा
तुम्हारी खुशी के लिए
दुआ करता रहूँगा
इस ख़त को
मेरी इमानदारी की
अभिव्यक्ती मत
समझना
मेरे निश्छल मन की
पीड़ा समझना
एक बार गहनता से
सोचना
क्या सबको एक लाठी से
हांकना ठीक होता ?
क्या बुरों के कारण
अच्छों को सज़ा देना
उचित होता ?
तुम्हारे जवाब का
इंतज़ार तो नहीं करूंगा
पर जिस दिन तुम्हारी
चुप्पी टूट जायेगी
खुद समझ जाऊंगा
तुम नाराज़ नहीं हो
06-12-2011
1843-11-12

Thursday, December 1, 2011

क्षणिकाएं -9


छुपाना
क्या क्या छुपाऊँ ?
कब तक छुपाऊँ?
किस किस से छुपाऊँ ?
झूठ का आवरण
ना हटाऊँ ?
मन की व्यथा बढाऊँ
चैन ना पाऊँ
****
मसले
अगर झगड़ने से
मसले हल हो जाते
लोग प्रेम का
नाम नहीं जानते
****
 ढूंढ रहे थे
हम उन्हें शहर की
गलियों में ढूंढ रहे थे
वो हमारे घर में बैठे
इंतज़ार कर रहे थे 
****
मोहब्बत का मतलब
वो निरंतर हमें
मुस्कारा कर देख रहे थे
इशारे से
अपने पास बुला रहे थे
हम शब्दकोष में
मोहब्बत का मतलब
ढूंढ रहे थे
****
वो हमें
शक से देखते हैं
कसूर उनका नहीं
वो मर्दों से घबराते हैं
उनके
किस्सों से डरते हैं
****
नाराजगी 
नाराजगी क्यों हुयी ?
समझ में नहीं आयी
नाराजगी हुयी
ये समझ आ गयी
****
रोते रहते
बीते समय को
याद कर
रोते रहते
वर्तमान ,
भविष्य दोनों को
नष्ट करते
****
हँसी- खुशी
जीवन

हँसी खुशी से गुजरे
अच्छा लगता
कष्ट में गुजरे
बोझ लगता

तन्हाई
अब तन्हाई से
दोस्ती हो गयी
ज़िन्दगी की हकीकत
समझ आ गयी
****
धोखा
जिसने बार बार
धोखा खाया
वो दहशत में जीता है
जिसने भुगता
वही समझता है
****
मसीहा
लोगों को
रास्ते से हटाते रहे
मसीहा बनने के
ख्वाब देखते रहे
01-12-2011
1833-98-11-11

Thursday, August 11, 2011

वो कुछ कहते नहीं

वो कुछ कहते नहीं

बस तिरछी नज़र से

देख लेते हैं

अपनी शिकायत दर्ज

कर देते हैं

उनकी उस निगाह से

डरता हूँ

उनकी नाराजगी से

घबराता हूँ

कहीं दिल से ना लगा लें

रुस्वां ना हो जाएँ

मोहब्बत का

इंतकाल ना हो जाए

इसलिए निरंतर उन्हें

मना के रखता हूँ

आखिर दिल से जो

चाहता हूँ

10-08-2011

1333-55-08-11

Wednesday, March 30, 2011

जब दिल ही दे दिया,फिर नाराजगी कैसी




उन्हें तो
आदत भूल जाने की
निरंतर हमें सताने की
वादे कर के भूल जाना
शौक उनका
ख़त का जवाब ना देना
अंदाज़ उनका
ना पहचानना अदा
उनकी
हम कैसे बराबरी करें
उनकी
हर हरकत मंजूर
उनकी
जब दिल ही दे दिया
फिर नाराजगी
कैसी
30-03-03
559—229-03-11