Showing posts with label लोग. Show all posts
Showing posts with label लोग. Show all posts

Friday, November 23, 2012

कैसी ये दुनिया,कैसे ये लोग



कैसी ये दुनिया
कैसे ये लोग
कभी नाराज़ हो जाते हैं
उन बातों पर
जिन पर नाराज़ नहीं
होना चाहिए
कभी नाराज़ नहीं होते हैं
उन बातों पर जिन पर
नाराज़ होना चाहिए
अव्वल तो नाराज़
होना ही नहीं चाहिए
फिर भी
होना हो तो हो जाएँ
उन बातों पर जिन पर
नाराज़ होना चाहिए
पर रिश्ते तो नहीं बिगाडें
मगर अफ़सोस
लोग रिश्ते बिगाड़ लेते हैं
उन बातों पर
जिन पर नाराज़ भी
नहीं होना चाहिए
862-46-23-11-2012
दुनिया,लोग,नाराजगी,नाराज

Wednesday, September 19, 2012

मैं भीड़ से अलग क्यों रहता हूँ



लोग इस बात से
नाराज़ रहते हैं
मैं भीड़ से अलग
क्यों रहता हूँ
क्यों भीड़ में शामिल
नहीं होता हूँ
कैसे उन्हें बताऊँ
कैसे उनका दिल 
दुखाऊँ
भीड़ में शामिल लोग ही
मुझे मजबूर करते हैं
भीड़ से अलग रहना
सिखाते हैं
19-09-2012
734-30-09-12


Monday, September 26, 2011

ना जाने क्यों ?

ना जाने क्यों ?
ना मेल
ना मुलाक़ात
ना जान पहचान
ना कोई बात
फिर भी
ना जाने क्यों ?
कुछ लोग
मन को भाते
दिल को लुभाते
निरंतर मिलने की
चाहत जगाते
ख्याल से ही
दिल को सुकून
पहुंचाते
जहन में हलचल
मचाते
ना जाने क्यों ?
कुछ लोग ......
26-09-2011
1557-128-09-11

Tuesday, July 5, 2011

छू जाएँ दिल को ऐसे लोग कहाँ ?

छू जाएँ दिल को ऐसे लोग कहाँ ?
जिस को  मिले ,मुझे  भी  मिला दे
अरसे  से पल  रही हसरत मिटा दे
निरंतर    दुनिया  में   ढूंढा  जिन्हें
ऐसी  शख्शियतों से  रूबरू  करा दे
दूसरों के  दर्द  में अश्क  बहाते  हो
खुद  दर्द  सह  कर  भी   हँसते हों
खुदा  ऐसे  एक इंसान से  मिला दे
मेरे  जैसे  लोग  लाखों  दुनिया  में
कोई   तो  अलग   होगा   मुझ   से
उस  एक  शख्श  से   ही  मिला दे
सब्र   बहुत  रखी  मैंने  अब  तक
कम से कम उसका नाम तो बता दे
05-07-2011
1140-24-07-11

Tuesday, June 7, 2011

कहाँ गए वो लोग

कहाँ गए वो लोग
जो पराये दर्द में भी
रोते थे
अपनों से ज्यादा
अपने होते थे
हर नाज़ नखरा
उठाते थे
निरंतर हिम्मत और
सहारा देते थे
खुद ग़मों के
 दरिया में बहते थे
दूसरों को हंसाते थे
परायों को अपना
कहते
किनारे पहुंचाते
खुद डूब जाते थे
मोहब्बत से सरोबार
होते थे
खुद से ज्यादा
दूसरों के लिए
जीते थे
07-06-2011
1019-46-06-11

Wednesday, April 20, 2011

लोगों बिना ना रह पाते लोग

दर्द बाटने आते लोग
दर्द बढ़ा कर जाते लोग
बड़े बेदर्द  होते लोग
लोगों के लिए
 जान भी देते लोग
जान कर भी
अनजान बनते  लोग
अपने को
नज़दीक बताते लोग
दिल से दूर होते लोग
निरंतर भरमाते लोग
लोग
बताते लोगों की बात
सच को झूंठ,झूंठ को सच
बनाते लोग
लोगों को लूटते लोग
लोगों को सब दे देते लोग
लोगों बिना ना रह
पाते लोग
20-04-2011
715-138-04-11