Showing posts with label नज्म. Show all posts
Showing posts with label नज्म. Show all posts

Tuesday, July 5, 2011

छू जाएँ दिल को ऐसे लोग कहाँ ?

छू जाएँ दिल को ऐसे लोग कहाँ ?
जिस को  मिले ,मुझे  भी  मिला दे
अरसे  से पल  रही हसरत मिटा दे
निरंतर    दुनिया  में   ढूंढा  जिन्हें
ऐसी  शख्शियतों से  रूबरू  करा दे
दूसरों के  दर्द  में अश्क  बहाते  हो
खुद  दर्द  सह  कर  भी   हँसते हों
खुदा  ऐसे  एक इंसान से  मिला दे
मेरे  जैसे  लोग  लाखों  दुनिया  में
कोई   तो  अलग   होगा   मुझ   से
उस  एक  शख्श  से   ही  मिला दे
सब्र   बहुत  रखी  मैंने  अब  तक
कम से कम उसका नाम तो बता दे
05-07-2011
1140-24-07-11

Sunday, May 29, 2011

तन्हाई और गम,अब दोस्त हो गए

तन्हाई और गम
अब दोस्त हो गए
अब दिन भी अँधेरे
हो गए
बेचैनी ज़िन्दगी का
हिस्सा बन गयी
सुकून बात पुरानी
हो गयी
आस निरंतर कम
हो गयी
क्या सोचा था ?
क्या मिला ?
क्यों मिला ?
कुछ समझ नहीं
आता अब
कब ख़त्म होगी ?
कब गहरी नींद में
सोऊँगा ?
नहीं सोचता अब
29-05-2011
951-158-05-11

Friday, May 27, 2011

अच्छे दिन सुकून से गुजरते

अच्छे दिन
सुकून से गुजरते
बिना तकलीफ के
आगे बढ़ते
हँसते, गाते, खेलते,
गुजरते
फिसल कर गिर भी
जाएँ
बिना चोट के
हँसते हँसते उठ जाते
तेज़ हवा सा
उड़ते जाते
बिना रुके पानी सा
बहते रहते
गम भी होते
ज़िन्दगी में निरंतर
भूलते रहते
27-05-2011
941-148-05-11

Monday, May 23, 2011

ज़मीं पर जो हासिल नहीं हुआ ,ज़न्नत में पा लूंगा

मुझे तुमसे कोई
गिला नहीं
ना ज़माने का कोई
कसूर
किस्मत में तेरा साथ
ना था
ज़मीं पर तुझसे
मिलना लिखा ना था
निरंतर इंतज़ार करूंगा
ज़न्नत में मुलाक़ात
करूंगा
ज़मीं परजो हासिल
नहीं हुआ
ज़न्नत में पा लूंगा
23-05-2011
918-225-05-11

और क्या करूँ ?

दिन में 
जागते हुए  भी
तुम्हारा
ख्याल जहन में रहता 
सोता तो
तुम्हें ख़्वाबों में देखता 
हर हाल में
तुम्हारे पास होता 
निरंतर तुम्हारा अक्स
मेरे दिल में रहता
तुम्हें यकीन दिलाने को
और क्या करूँ ?
सिर्फ तुम्हारा हूँ
कैसे बताऊँ ?
23-05-2011
917-224-05-11