Showing posts with label love. Show all posts
Showing posts with label love. Show all posts

Thursday, June 16, 2011

तेरे शहर में आया हूँ, अब तेरे हवाले हूँ

तेरे शहर में आया हूँ
अब तेरे हवाले हूँ
मुझे पहचाने या
भूल जाए
इस्तकबाल करे या
अलविदा कहे
बात करे या
या मुंह फिरा ले
अब तेरे हाथ में
मैंने तो
घर बार छोड़ दिया
तेरे लिए
अब तेरी मर्जी
जगह दे या दरवाज़ा
दिल का बंद कर  दे
निरंतर
मंजिल समझा तुझे
किश्ती को किनारे
पहुंचाए
या मंझधार में डूबोये
अब तेरे हाथ में
16-06-2011
1052-79-06-11

Saturday, June 11, 2011

दुनिया की बद्दुआओ का डर था

दुनिया की
बद्दुआओ का डर था
लाख छुपाया
मगर छुप ना सका
दुनिया को
मालूम चलना था
निगाहों से
निगाहें मिलाना
कनखियों से
इक दूजे को देखना
निरंतर मुस्करा कर
बात करना
करीब होने का
बहाना ढूंढना
ज़माने को बताने को
काफी था
मोहब्बत का राज़ 
खुलना था  
10-06-2011
1030-57-06-11

Saturday, June 4, 2011

तेरे बिना गुलशन वीरान हो गया

गम अब ज़िन्दगी में
घर कर गया
तेरे बिना गुलशन
वीरान हो गया
दिल कुछ नहीं कहता,
जहन खामोश हो गया
जिस्म अब
ज़िंदा लाश हो गया
निरंतर सजती थी
महफिलें जहाँ
सन्नाटा वहाँ अब
आम हो गया
अश्क बहाना अब
आदत हो गया
मोहब्बत के तराने
गूंजते थे जहाँ
मौत की रुदादें अब
ज़िन्दगी और मौत में
फर्क ख़त्म हो गया
तेरे बिना मैं अब
सिफ़र हो गया  
04-06-2011
997-24-06-11 
रूदादें = कहानियाँ ,कथाएँ,stories,
सिफ़र=शून्य,zero

Wednesday, June 1, 2011

अब और इंतज़ार ना कराओ


बुला कर हमें
इंतज़ार ना कराओ
सताने का नया
अंदाज़ ना दिखाओ
परेशाँ दिल को
और परेशाँ ना करो
बेगुनाह
को सज़ा ना दो
निरंतर
हंसी खोयी इंतज़ार में
अश्क बहाए इंतज़ार में
अब और ना सताओ
वादा निभाओ
चेहरा दिखाओ
अब और इंतज़ार ना
कराओ
01-06-2011
974-01-05-11

Monday, May 30, 2011

अब उनसे मिलना चाहता

अब उनसे
मिलना चाहता
आँखों से देखना
चाहता
उनकी आवाज़ को
कानों से
सुनना चाहता
निरंतर
नाम उनका सुना
हर शख्श उनकी
तारीफ़ करता
हर बात में ज़िक्र
उनका होता
बिना मिले ही दिल
उनको दे दिया
अब उनसे प्यार
हो गया  
जहन में अब ख्याल
उनका ही रहता
उनसे मिलना अब
मकसद हो गया
सुकून का दूसरा
नाम हो गया   
    30-05-2011
964-171-05-11

ज़िक्र तेरा करता हूँ

मरते दम तक 
तक दिल से
निकाल नहीं सकता
दूर तुझसे हो नहीं
सकता
मगर ज़माने से
डरता हूँ
इसलिए नज्मों में
बेनाम
ज़िक्र तेरा करता हूँ
क्या  करूँ मजबूर हूँ
ज़मीं पर तुझसे दूर हूँ
मगर
ख़्वाबों में निरंतर
मिलता हूँ
ख्यालों में रखता हूँ
30-05-2011
957-164-05-11

Sunday, May 29, 2011

उनकी हाँ के बाद ,सब मंज़ूर था

झील सी गहरी
नीली आँखों ने 
सम्मोहित कर दिया
नज़र के तीरों ने
दिल को घायल
कर दिया
जुबान से लब्ज ना
निकला
जहन ने सोचना बंद
किया
खुली आँखों से निरंतर
उन्हें देखता रहा
तुम्हें चाहती हूँ
हौले से आवाज़ उनकी
आयी
मैंने भी हाँ,में गर्दन
हिलाई
वो आगे आगे
मैं पीछे पीछे चलने
लगा
कहाँ ले जायेगी पता
ना था
उनकी हाँ के बाद
सब मंज़ूर था 
29-05-2011
953-160-05-11