दिल क्या कहता
है
मन को पता चल
जाता
मन क्या सोचता
है
आँखों को खबर
नहीं होती
वो वही देखती
रहतीं
जो उसे दिखाई
देता
जो नहीं चाहती
वो भी
देखना पड़ता
काश मन की बात
आँखें जान लेती
सुकून की
इन्तहा हो जाती
किसी और चीज़
की
ज़रुरत ना होती
03-09-2012
720-16-09-12
मुझे नहीं पता
मेरी आँखें थकती
क्यों नहीं ?
जब भी कोई खूबसूरत
चेहरा दिखता है
आँखें निरंतर उसका
पीछा करती रहती हैं
कभी लगता है
मेरी आँखों की आदत
खराब है
कभी सोचता हूँ
खूबसूरत चेहरों का
कमाल है
वजह चाहे कुछ भी हो
खूबसूरत चेहरों को
उनकी ख़ूबसूरती का
अहसास कराने वाला
उन्हें इज्ज़त बख्शने
वाला भी चाहिए
02-11-2011
1739-08-11-11
आँखें समंदर से
कम नहीं होती
सदा पानी से भरी
रहती
गम ,खुशी दोनों में
छलकती
बिन कहे हाल-ऐ-दिल
बतातीं
प्यास उनकी उनकी
कम ना होती
ना कभी तृप्त होती
नया ,पुराना,तलाशती
रहती
निरंतर मचलती
रहती
17-07-2011
1194-74-07-11
झील सी गहरी
नीली आँखों ने
सम्मोहित कर दिया
नज़र के तीरों ने
दिल को घायल
कर दिया
जुबान से लब्ज ना
निकला
जहन ने सोचना बंद
किया
खुली आँखों से निरंतर
उन्हें देखता रहा
तुम्हें चाहती हूँ
हौले से आवाज़ उनकी
आयी
मैंने भी हाँ,में गर्दन
हिलाई
वो आगे आगे
मैं पीछे पीछे चलने
लगा
कहाँ ले जायेगी पता
ना था
उनकी हाँ के बाद
सब मंज़ूर था
29-05-2011
953-160-05-11
कई मंज़र देखे
इन आँखों ने
हँसते मुस्काराते ,
गम में डूबे रोते चेहरे
देखे इन आँखों ने
कुदरत के कई नज़ारे
देखे इन आँखों ने
महकते फूल,उड़ते पंछी
बहते झरनों का
सुख लिया इन आँखों ने
गम और खुशी के अश्क
बहाए इन आँखों ने
हर रोज़ कुछ नया देखा
इन आँखों ने
दिल-ओ-दिमाग के
हालात बयाँ किये
इन आँखों ने
जान है जब तक
कई मंज़र निरंतर देखने
इन आँखों को
19-05-2011
892-99-05-11