Showing posts with label दीपावली. Show all posts
Showing posts with label दीपावली. Show all posts

Tuesday, November 20, 2012

त्योंहार बहुत मना लिए



त्योंहार
बहुत मना लिए
दीपक बहुत जला लिए
पटाखे भी चला लिए
घर सजा दिए
पकवान खा लिए
बहुत हँस लिए
बहुत गा लिए
मन का दीपक 
कब जलाओगे
ह्रदय से कब
मुस्काराओगे
भाईचारे से कब जियोगे
ईमान को जीने का
पैमाना कब बनाओगे
क्या सोचा कभी ?
या झूठ की
दुनिया में जिए जाओगे
आत्मा परमात्मा को
धोखा देते जाओगे
उसके दरबार में सज़ा
पाओगे
849-33-20-11-2012
त्योंहार,दीपावली,ईमान .भाईचारा,जीवन

Friday, November 16, 2012

चिंगारी



एक चिंगारी
फूस की झोंपड़ी
पर आ गिरी
क्षणों में
झोपडी जल कर
राख हो गयी
वो घर से
बेघर हो गयी
उसके घर की
होली जली
लोगों की
दीपावली मनी
844-28-16-11-2012
चिंगारी ,होली,दीपावली

Thursday, October 25, 2012

तूफ़ान बन कर ज़िन्दगी में आये



तूफ़ान बन कर
ज़िन्दगी में आये
बहा कर साथ ले गए 
मोहब्बत की फुलझड़ी
दिल में जला गए
दीपावली से पहले
हमारी
दीपावली मना गए
उम्मीदें जगा गए
निरंतर इंतज़ार
सिखा गए
मिलने की चाहत
बढ़ा गए
रोना भुला गए
हंसना सिखा गए
आदत खराब कर गए
ख़्वाबों की दुनिया में
खोना सिखा गए
791-33-25-10-2012
मोहब्बत,दीपावली   

Monday, October 24, 2011

दिखाने को वो भी दीपावली मनाएंगे


दिखाने को वो भी
दीपावली मनाएंगे 
मांडनों  से घर को 
सजाएँगे
पकवान बनाएँगे
पटाखे चलाएंगे 
हर आने वाले से 
हँस हँस कर मिलेंगे
मन ही मन हमें 
याद करते रहेंगे  
कौने में जा कर
चुप चाप रोयेंगे
निरंतर 
चेहरे पर चेहरा 
चढ़ा कर
दूरियां सहेंगे 
24-10-2011
1704-111-10-11

Thursday, September 22, 2011

आदत खराब कर दी उन्होंने

तूफ़ान बन कर
आये ज़िन्दगी में
बहा कर साथ ले गए
उसी में
एक फुलझड़ी
जला दी उन्होंने
दीपावली से पहले
दीपावली मना दी
उन्होंने 
उम्मीदें जगा दी
उन्होंने
निरंतर इंतज़ार
सिखा दिया उन्होंने
मिलने की चाहत
बढ़ा दी उन्होंने
ग़मों को भुलाया
उन्होंने
रोते से हंसाया
उन्होंने
हंस कर जीना
सिखाया उन्होंने
आदत खराब
कर दी उन्होंने
22-09-2011
1540-111-09-11

Wednesday, September 21, 2011

कब ऋतु बदलेगी?

कब ऋतु बदलेगी ?
नफरत की आंधी
रुकेगी
बदले की अग्नी
भुजेगी
शस्त्रों की पूजा
बंद होगी
धरती रक्त से लाल
ना होगी
रिश्तों की होली नहीं
जलायी जायेगी
प्यार भाईचारे की
दीपावली आयेगी
निरंतर प्रेम की हवा
बहेगी
इंसान के जीवन में
खुशी होगी
21-09-2011
1538-109-09-11