Showing posts with label चेहरे पर चेहरा. Show all posts
Showing posts with label चेहरे पर चेहरा. Show all posts

Saturday, December 8, 2012

मैं मुख्तलिफ हूँ



मैं मुख्तलिफ हूँ
मुख्तलिफ लिखता हूँ
सच को सच
झूठ को झूठ कहता हूँ
दोगले चेहरों को
कलम के ज़रिये
बेनकाब करता हूँ
रोज़ नए दुश्मन बनाता हूँ
गालियाँ खाता हूँ
ज़माने का कहर बर्दाश्त
करता हूँ
फिर भी फितरत नहीं
बदलता हूँ
क्यों की मैं मुख्तलिफ हूँ
मुख्तलिफ ही रहना
चाहता हूँ
मुख्तलिफ=प्रथक,भिन्न,अलग तरह का
915-33-08-12-2012
दोगले,सच,झूठ,चेहरे पर चेहरा,मुख्तलिफ 

Sunday, September 2, 2012

मिला था अनजान बन कर



मिला था
अनजान बन कर
छा गया था दिल पर
बहार बन कर
चेहरे पर चेहरा
चढ़ा कर आया था
छुपा कर
खिजा साथ लाया था
दोस्त के भेष में
दुश्मन निकला
मोहब्बत का सिला
ऐसा दिया
ना जीने दिया ना
मरने दिया
कातिल बन कर
साथ निभाता रहा
02-09-2012
712-09-09-12

Tuesday, July 31, 2012

आज जब इम्तहान का वक़्त आया



बहुत जीवट वाला
समझते थे सब मुझको
मैं भी खुद को
फौलाद समझता था
आज जब इम्तहान का
वक़्त आया
तो अपने को कमज़ोर पाया
फौलाद नहीं हूँ
सिद्ध करने के लिए
सबको
लाचारी बताने लगा
हकीकत से रूबरू
कराने लगा
कौन मानता हकीकत मेरी ?
खुद के ही जाल में
फंस गया
सबको चेहरे पर चेहरा
चढ़ा नज़र आया
बहुत फ़रियाद करी
नतीजा कुछ ना निकला
सबको सच में झूठ
नज़र आया
31-07-2012
639-36-07-12

Thursday, April 19, 2012

खूबसूरत आवरण


किताबों की दूकान में
घुसते ही
शो केस में लगी रंग बिरंगे
खूबसूरत आवरण वाली
किताब पर
 नज़रें अटक गयी
जब आवरण इतना खूबसूरत
किताब भी 
बहुद सुन्दर होगी
कई दिनों बाद
अच्छा साहित्य पढने की
इच्छा पूरी होगी
शो केस के
 पास जाकर देखा तो
नाम चीन लेखक द्वारा
लिखी हुयी थी
कीमत भी बहुत अधिक थी
दूकान के मालिक से पूछा
किताब कैसी है
कहने लगा खूब बिक रही है
मैंने किताब की कीमत
चुकाई
सब काम छोड़ घर पहुँचते ही
पढ़ना प्रारम्भ किया
कुछ फ्रष्ठ पढने के बाद भी
समझ नहीं आया
लेखक
क्या कहना चाह रहा  है
अंत में थक हार कर
किताब को 
उठा कर रख दिया
सर में दर्द होने लगा था
तभी मेरे 
एक बुजुर्ग मित्र का
घर आना हुआ
मुझे सर पकडे देख
कारण पूछा
सब सुनने के बाद कहने लगे
सुन्दर आवरण में लिपटी
हर वस्तु वास्तव में 
सुन्दर हो
यह आवश्यक नहीं
नाम चीन व्यक्ति का
हर कार्य
प्रेरणास्पद नहीं होता
रही बिकने की की बात
तो ध्यान रखना
हर अधिक
बिकने वाली चीज़
गुणवत्ता में सर्वोत्तम
नहीं होती
19-04-2012
463-44-04-12

Thursday, March 15, 2012

चेहरे

मैंने देखे हैं 
भांती भांती के चेहरे
कुछ अपने में डूबे
दुनिया से बेखबर
फूल से कोमल
कुछ चिंता से ग्रस्त
दुखों के
पहाड़ तले दबे हुए
कुछ ऐसे भी दिखे
जो स्वयं से अधिक
दूसरों के
कार्य कलापों में व्यस्त
चंद चेहरे ऐसे भी दिखे
जो हँस रहे थे
पर हंसी के पीछे मन की
पीड़ा झलक रही थी
कुछ महक रहे थे
सबको लुभा रहे थे
खुशियाँ बाँट रहे थे 
कुछ ज़हर से बुझे हुए
बिल्ली सी आँखें
लोमड़ी सा मष्तिष्क लिए
अपना शिकार दूंढ़ रहे थे
कुछ साधारण से चेहरे
ऐसे भी दिखे जो संतोष से
लबालब भरे हुए थे
तनाव का
नामो निशाँ भी नहीं था
जिज्ञासा से भरे चेहरे भी
दिखे मुझको
हर घटना को आँखें
फाड़ फाड़ कर देख रहे थे 
कुछ थके हुए झुर्रियां से
भरे हुए
मन में  प्रश्न लिए हुए
क्या होगा ?कब होगा
जीवन कब तक चलेगा
इस बात से डरे हुए
कुछ जोश से भरे हुए
आगे बढ़ने की चाहत में
कर्म में जुटे हुए
कुछ अलसाए से आराम से
चाय के ढाबे पर बैठे
बीड़ियाँ फूँक रहे थे
और भी ना जाने
कितनी तरह के चेहरे देखे
जो उनके
जीने सोचने का ढंग
स्पष्ट उजागर कर रहे थे 
जितने भी चेहरे याद रहे
खुल कर बता दिया 
जो भूल गया फिर कभी
बता दूंगा
पर अब जो भी चेहरा
दिखता
उसमें कुछ ना कुछ
ढूंढता हूँ  
15-03-2012
379-113-03-12

Wednesday, February 22, 2012

उन्हें मालूम भी नहीं

उन्हें
मालूम भी नहीं  
हमें मालूम है
आज कल वो हमसे
परहेज़ रखते हैं
जब भी मिलते हैं
गले से लगाते हैं
हँस कर मिलते हैं
दिखाने को हँसते हैं
चेहरे पर चेहरा
चढ़ाए रखते हैं
22-02-2012
220-131-02-12

Monday, October 24, 2011

दिखाने को वो भी दीपावली मनाएंगे


दिखाने को वो भी
दीपावली मनाएंगे 
मांडनों  से घर को 
सजाएँगे
पकवान बनाएँगे
पटाखे चलाएंगे 
हर आने वाले से 
हँस हँस कर मिलेंगे
मन ही मन हमें 
याद करते रहेंगे  
कौने में जा कर
चुप चाप रोयेंगे
निरंतर 
चेहरे पर चेहरा 
चढ़ा कर
दूरियां सहेंगे 
24-10-2011
1704-111-10-11